बामुनी पहाड़ियाँ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

बामुनी पहाड़ियाँ (अंग्रेज़ी: Bamuni Hills) असम के पर्यटन स्थलों में से हैं। ब्रह्मपुत्र नदी के दाहिने ओर स्थित बामुनी पहाड़ियाँ पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र है।

  • यहां 9वीं और 10वीं शताब्दी की खंडित मूर्तियां और पत्थरों की नक्काशी पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है।
  • भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अनुसार, खुदाई से यह पता लगा है कि ये मूर्तियां गुप्त काल में निर्मित हैं।
  • बामुनी पहाड़ियाँ की दीवारों पर पत्थर की सुंदर नक्काशियां दर्शकों को अपनी कलात्मक सुंदरता से आकर्षित कर लेती हैं।
  • एक लोकप्रिय मान्यता यह भी है कि यह खंडहर विष्णु का मंदिर भी हो सकता है।
  • किंवदंती है कि भगवान कृष्ण के पोते अनिरुद्ध को बाणासुर की पुत्री से प्रेम हो गया था लेकिन बाणासुर को यह रिश्ता स्वीकार न था। इसलिए उसने अनिरुद्ध को यहां कैद कर रखा था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख