Refresh

This website m.bharatdiscovery.org/india/%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A5%81%E0%A4%A8%E0%A4%9C%E0%A5%87%E0%A4%B0%E0%A4%B2_%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%A8 is currently offline. Cloudflare\'s Always Online™ shows a snapshot of this web page from the Internet Archive\'s Wayback Machine. To check for the live version, click Refresh.

नेदुनजेरल आदन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
  • नेदुनजेरल आदन दक्षिण भारत के चेर वंश का एक वीर और प्रतापी राजा था।
  • वह उदियनजेरल का पुत्र था।
  • नेदुनजेरल आदन ने अपने पड़ोसी राज्यों पर कई बड़े आक्रमण किए थे।
  • अपने इन आक्रमणों के द्वारा उसने कुछ यवन व्यापारियों को भी बन्दी बना लिया था।
  • बाद के समय में इन बन्दियों को एक बहुत बड़ी रकम लेने के बाद छोड़ा गया।
  • सम्भवतः नेदुनजेरल आदन ने उस समय के सात छत्रधारी राजाओं पर विजय प्राप्त की थीं।
  • इसके अतिरिक्त उसने चोल नरेश ‘उरुवप्पघरेर इलैयन’ के विरुद्ध भी अभियान का नेतृत्व किया था।
  • नेदुनजेरल आदन ने अपना अंतिम युद्ध चोल नरेश करिकाल के विरुद्ध लड़ा था।
  • इस युद्ध में करिकाल के द्वारा नेदुनजेरल आदन को पराजय का मुँह देखना पड़ा।
  • अपनी इस पराजय से नेदुनजेरल आदन बहुत ही दु:खी हुआ और अन्दर से टूट गया।
  • इस पराजय के फलस्वरूप उसने आत्महत्या कर ली और उसकी रानी उसके साथ ही सती हो गई।
  • नेदुनजेरल आदन ने अपने 55 वर्ष के शासन काल में ‘अधिराज’ एवं ‘श्रमयवरम्बन’ की उपाधियाँ धारण की थीं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख