एर्न्स्ट मोरित्स आर्न्डट

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

आर्न्ड्‌ट, एर्न्स्ट मोरित्स (1769-1860) आस्ट्रिया का प्रसिद्ध जनवादी कवि। मोरित्स का जन्म आस्ट्रिया के रूजेन प्रदेश के शोरित्स नामक स्थान में 26 दिसंबर, 1769 को हुआ था। वे पराधीन आस्ट्रिया के विद्रोही कवि के रूप में विख्यात हैं जिनके गीतों ने उनके देश को स्वाधीन बनाने में सहायता दी और एक प्रकार से जनता में आशा तथा उत्साह का संचार किया। वे इतिहास के प्रोफेसर भी रहे, किंतु राष्ट्रकवि के ही रूप में अधिक विख्यात हैं। राष्ट्र कवि मोरित्स के भावपूर्ण गीतों और उत्साह भरे व्याख्यानों ने आस्ट्रिया को क्रांति का सच्चा स्वरूप समझाने में अत्यंत सहायता दी।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 437 |

संबंधित लेख