इसिला

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • इसिला एक प्राचीन नगर मौर्य सम्राट अशोक[1] के लघु शिलालेख[2] में इस नगर का उल्लेख मिलता है।
  • यह लेख दखिणापथ के मुख्य नगर सुवर्णगिरि के शासक आर्यपुत्र और महामात्राओं के नाम प्रेषित किया था।
  • सम्राट अशोक ने इस लेख में इसिला नगरी के शासक महामात्र के नाम कुछ विशेष आदेश पहुँचाने को कहा गया था।
  • डॉ. भण्डारकर[3] के मत में इसिला का ज़िला दक्षिणापथ की दक्षिणी सीमा अर्थात् चोल और पांड्यराज्यों की सीमा पर स्थित रहा होगा।
  • इस अभिज्ञान के अनुसार इसिला की स्थिति वर्तमान मैसूर राज्य के दक्षिणी भाग में थी।
  • रायचौधरी[4] इसिला को मैसूर में स्थित वर्तमान सिद्धापुर मानते हैं।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  • ऐतिहासिक स्थानावली | पृष्ठ संख्या= 84| विजयेन्द्र कुमार माथुर | वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग | मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार


  1. 273-232 ई0 पू0
  2. सं0 1
  3. अशोक-द्वितीय संस्करण, पृ0 55
  4. पॉलिटकिल हिस्ट्री ऑफ एंशेंट इण्डिया, पृ0 257

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख