राष्ट्रीय राजमार्ग 11

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गोविन्द राम (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:14, 19 नवम्बर 2013 का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
राष्ट्रीय राजमार्ग 11
राष्ट्रीय राजमार्ग 11
लम्बाई 582 किमी
राज्य उत्तर प्रदेश (51), राजस्थान (531)
कहाँ से आगरा
कहाँ तक बीकानेर
मुख्य जंक्शन भरतपुर, दौसा, जयपुर, सीकर
संबंधित लेख एक्सप्रेस वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, भारतीय सड़क नेटवर्क, भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची
अन्य जानकारी भरतपुर का विश्व प्रसिद्ध केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान भी, जो एक यूनेस्को विश्व विरासत स्थल है, इसी राजमार्ग पर स्थित है।

राष्ट्रीय राजमार्ग 11 (अंग्रेज़ी: National Highway 11 अथवा NH-11) की कुल लंबाई 582 किमी है। राष्ट्रीय राजमार्ग 11 भारत में एक राष्ट्रीय राजमार्ग है जो कि राजस्थान के बीकानेर को उत्तर प्रदेश में आगरा से जोड़ता है। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग 11 की कुल लंबाई 51 किमी (32 मील) है, बाकी 531 किलोमीटर (330 मील) राजस्थान में है। एनएच 11 एक महत्वपूर्ण पर्यटन राजमार्ग है क्योंकि यह आगरा और जयपुर को जोड़ता है जो भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल में से हैं। भरतपुर का विश्व प्रसिद्ध केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान भी, जो एक यूनेस्को विश्व विरासत स्थल है, इसी राजमार्ग पर स्थित है।

प्रमुख नगर

राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर महत्त्वपूर्ण नगर भरतपुर, दौसा, जयपुर, सीकर और फतेहपुर हैं।

यात्रा मार्ग

राष्ट्रीय राजमार्ग 11 का यात्रा मार्ग आगरा - जयपुर - बीकानेर है। यह राजमार्ग भरतपुर, दौसा, जयपुर, सीकर और फतेहपुर के माध्यम से गुजरता है और बीकानेर में राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर समाप्त हो जाता है।

राष्ट्रीय राजमार्ग 11 की लम्बाई
क्रम संख्या राज्य यात्रा मार्ग (रूट) लम्बाई (कि.मी.)
1. उत्तर प्रदेश आगरा 51
1. राजस्थान भरतपुर, दौसा, जयपुर, सीकर और बीकानेर 531
कुल यात्रा मार्ग 582



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख