रामराय
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
- विजयनगर साम्राज्य के शासक सदाशिव राय (1542-1570 ई.) के शासनकाल में रामराय ही वास्तविक रूप से राज्य कर रहा था।
- वह एक कुशल एवं योग्य राजनीतिज्ञ था।
- उसने विजयनगर साम्राज्य के खोए हुए गौरव को फिर से लौटाने व स्थापित करने का प्रयास किया।
- विजयनगर का प्रतिद्वन्द्वी बहमनी राज्य पाँच भागों में बँट चुका था।
- इसी कारण से रामराय ने उन पाँचों सल्तनतों के आंतरिक झगड़ों में हस्तक्षेप करने की नीति अपनाई।
- 1558 ई. में उसने बीजापुर और गोलकुण्डा के सुल्तानों की सहायता से अहमदनगर पर आक्रमण कर दिया और उसे ध्वस्त कर दिया।
- उसके दुर्व्यवहार से क्रुद्ध होकर बरार के अतिरिक्त अन्य बहमनी सुल्तानों ने विजयनगर के विरुद्ध एक संघ की स्थापना की।
- इन सभी राज्यों ने मिलकर एक साथ विजयनगर पर आक्रमण किया।
- तालीकोट के युद्ध में बहमनी सुल्तानों ने रामराय को पराजित किया और उसे घेरकर मार डाला।
- विजयनगर साम्राज्य में बाद में तीन महीने तक लूट-मार की गई और उसे ध्वस्त कर दिया गया।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ