भारतकोश प्रस्तुतिकरण

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

भारतकोश प्रस्तुतिकरण

(यहाँ प्रस्तुति को जस का तस दिया जा रहा है। यह प्रस्तुति की रिकार्डिंग का लिखा हुआ संस्करण मात्र है)

अखिल भारतीय राजभाषा संगोष्ठी

दिनांक: 10 जनवरी, 2011
प्रस्तुति: आदित्य चौधरी (प्रशासक भारतकोश)

स्थान: एंटरटेनमेन्ट सोसाइटी ऑफ़ गोआ, पणजी, गोवा

मैं वहाँ पीछे बैठा सुन रहा था। डॉ. साहब यहाँ बोल रहे थे और वो बता रहे थे, कि हिन्दी के सम्बन्ध में कुछ नहीं हो पा रहा है। सरकार की कुछ आलोचना हो रही थी और सरकारी अधिकारियों की भी आलोचना हो रही थी। इस संबंध में मेरे विचार थोड़े से भिन्न हैं... अलग है। वो क्यों हैं कैसे हैं वो मैं आपको बताता हूँ। हमने एक वेबसाइट बनाई है भारत कोश। इसमें स्थिति अब यह है कि 20 हज़ार से ज़्यादा पन्ने हैं, आठ हजार से अधिक लेख हैं[1] इसमें और ये सभी हिन्दी में हैं। ये अव्यावसायिक मिशन है, शैक्षिक मिशन है, इसमें किसी प्रकार का कोई शुल्क आपको नहीं देना होता और संपादन सुविधा भी उपलब्ध है।

Goa-Presentaion-Bharatkosh-2.JPG

पहले मैं आपको एक तस्वीर दिखाना चाहता हूँ...

ये एक चेहरा है, एक तस्वीर है। कुछ दिन पहले 'टाइम्स ऑफ़ इंडिया' में एक समाचार आया था। यह मिश्री देवी है हरियाणा की। इन्होंने एक करिश्मा किया है, कमाल किया है। इनके दस बच्चे हैं जिनमें पाँच लड़कियाँ और पाँच लड़के। इन्होंने उनको पाला, पढ़ाया और यहाँ तक पढ़ाया कि एक बेटे को हरियाणा में आई.ए.एस. ऑफ़िसर बना दिया और तरीक़ा क्या था इनका पालने का, कि खेतों में जब कटाई होती और अनाज रह जाता है खेत में पीछे, उसका एक-एक दाना चुन के गेहूँ का-सरसों का। उन दानों को इकठ्ठा करके यह बाज़ार ले जाती थीं और ये अपाहिज भी हैं। ये अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलवाती थीं। इन्हें सर्वोत्तम माँ का पुरस्कार मिला है, भारत सरकार की ओर से। आपको शायद जानकारी होगी... ?

अनिता भटनागर जैन[2]: इनके बेटे मेरे बैचमेट हैं।

आदित्य चौधरी: देखिए कमाल हो गया... मैं तो ख़ैर व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता।

अनिता भटनागर जैन: नहीं! मैं मिली नहीं हूँ लेकिन मुझे पता चला था कि इनको पुरस्कार मिला है।

आदित्य चौधरी: जो मैं कह रहा हूँ वो सही है ?

अनिता भटनागर जैन: जी !"

... तो इस तरह की जो चीज़े उनसे हमको प्रेरणा मिलती है। इन्होंने किसी सरकारी अधिकारी से कोई शिक़ायत नहीं की। इन्होंने जाकर किसी सरकारी योजना, किसी मंत्री की आलोचना नहीं की; कि हमारी कोई मदद नहीं कर रहा, हमारे लिए कोई कुछ नहीं कर रहा। इन्होंने जो करना था सो कर ही दिखाया। इन्हें अपने बेटे को आई.ए.एस. बनाना था सो बना ही डाला।

ऐसा ही कुछ भारत कोश के साथ हम लोग कर रहें हैं। हमारी छोटी सी टीम है उस टीम में अधिकतर छात्र हैं 18-18, 20-20 साल के जो धुंआधार लगे हुए हैं। एक बार इस वेबसाइट को देखियेगा तसल्ली होगी। आपको ये छोटे-छोटे छात्र जो पीछे बैठे हुए है, ऐसे ही छात्र उस पर काम रहें हैं, और उससे लाभ भी उठा रहें हैं।

स्लाइड: भारत कोश क्यों

भारतकोश क्यों

भारत कोश बनाने की ज़रूरत क्यों पैदा हुई ? तमाम वेबसाइट हैं इंटरनेट पर लेकिन भारत कोश बनाने की क्या आवश्यकता थी ?

तो ये वो सारी आवश्यकताएँ ये थी कि इंटरनेट पर जो जानकारी हैं वो या तो अंग्रेज़ी भाषा में हैं या ज़्यादातर वेबसाइट या अलग-अलग ब्लॉग हैं जिनमें थोड़ी-थोड़ी अलग-अलग विषयों की जानकारियाँ हैं। वो भले हिन्दी में हैं लेकिन अलग-अलग है, इकठ्ठा एक जगह नहीं हैं या फिर विदेशी वेबसाइटों पर है... विदेशी वेबसाइटों के बारे में आपका अनुभव कैसा है मुझे नहीं पता लेकिन मेरा जो अनुभव है वो अच्छा नहीं है। यह भारत के मानचित्र को भी पूरा नहीं दिखाते कभी कश्मीर को कटा दिखा देते हैं तो कभी अरुणाचल प्रदेश को ग़ायब कर देते हैं। इससे हमको सन्तोष नहीं होता, अच्छा नहीं लगता... और क्यों लगे ?

इसलिए भारत कोश की तैयारी की... और इसे हमने आगे बढ़ाया। दूसरा ये कि आप बहुत सी वेबसाइट देखें उनमें इतिहास के मामले बड़े गड़बड़ कर दिये जाते हैं बड़े ग़लत तथ्य दिए जाते हैं जिनसे हमें एतराज़ होता हैं। 1857 का जो प्रथम स्वतंत्रता संग्राम था उसको विद्रोह लिखते हैं। हमारे घर में कोई घुस रहा है और हम उसे घर में से निकालने की कोशिश कर रहें हैं और हमें अपराधी लिखा जा रहा है... आउट लॉ, जो गेज़ॅटियर हैं अंग्रेज़ों के, जो उनके इतिहास हैं, उनमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का नाम अपराधी की तरह दर्ज हैं। और वो आज भी वेबसाइटों पर उपलब्ध हैं। मैं किसी वेबसाइट का नाम नहीं ले रहा। आपने कभी न कभी कोई न कोई ऐसी वेबसाइट ज़रूर देखी होगी। 1857 का ज़िक्र मैंने इसलिए किया, क्योंकि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में मेरे ग्रेट ग्रांड फ़ादर...मेरे परपितामह को अंग्रेज़ों ने फाँसी दी थी। उनका नाम भी एक अपराधी की तरह दर्ज हैं गेज़ॅटियर में लेकिन हमें जब स्वतंत्रता मिली... इसके बाद अब वो स्वतंत्रता सेनानियों की तरह इतिहास में पढ़ाये जाते हैं बाबा देवकरण... चौधरी देवकरण सिंह।

तो यह बातें ऐसी थी कि जिन्होंने हमें मजबूर किया कि हम अपनी ये वेबसाइट बनाएँ। सारे विषयों को अपने तरीक़े से अपनी भाषा में उपलब्ध करायें, उसका कारण... जब आज़ादी की बात आ गयी तो मैं आपको बताऊँ... लॉर्ड माउंटबेटेन जब भारत को आज़ादी देने आये थे तो गांधीजी से उनका बार-बार एक ही सवाल होता था क्या आप चला पायेगें इस देश को जिस देश को दो सौ साल में अंग्रेज़ों ने तैयार किया हैं। ये सारी रेल की पटरियाँ, ये सारा विकास, ये सारा सिस्टम, हमारा दिया हुआ है। हम सारी दुनिया पर शासन करना जानते हैं, इसलिए भारत पर भी शासन कर रहे हैं... आपको कोई अनुभव नहीं है। आप विद्रोह तो कर सकते हैं, आप क्रांति कर सकते हैं, आन्दोलन चला सकते हैं, लेकिन भारत को चला सकते हैं? तो गांधीजी ने कहा था जैसा भी होगा ज़्यादा से ज़्यादा यह होगा कि हम अपने देश को बर्बाद कर देगें। हम इसे नहीं चला पायेगें हमारे सिस्टम फेल हो जायेगें, लेकिन चलाना हमें ही हैं। हम ही चलायेगें जैसा भी चलायेगें आप जाइये।

तो इसलिए मेरा कहना आप से यही है कि हम उतने प्रोफ़ेशनल न सही... उतनी बड़ी हमें जानकारी न सही... जैसे भी कर रहें हैं बहुत सीमित साधनों में कर रहे हैं... तो अपनी वेबसाइट तो हम ही चलायेगें... हम ही बनायेगें। हम यह नहीं कर सकते, यह छूट नहीं दे सकते कि दूसरे हमें पढ़ायें कि हमारे भारत की संस्कृति क्या है... दूसरे हमें पढ़ायें कि हमारा इतिहास क्या है। इसलिए हमने यह वेबसाइट बनाई है।

योजना और आरम्भ

भारतकोश पुस्तकालय

2006 में काम शुरू कर दिया था। ये पुस्तकालय है, हमारे घर में ही कार्यालय बना रखा है हमने। 2006 में ये टंकण, टाइपिंग वग़ैरा सब शुरू हो गया था, अनुवाद का कार्य शुरू हो गया था और उसके बाद... क्योंकि यह भारत का मामला था बहुत विशाल बहुत व्यापक तो इसलिए डर लगता था कि इतनी बड़ी वेबसाइट बना पायेगे कि नहीं बना पाएगें तो अपने क्षेत्र... मैं मथुरा का रहने वाला हूँ... ब्रज का तो ब्रजडिस्कवरी एक वेबसाइट बना ली वो बड़ी सफल रही। उसके बाद फिर हिम्मत आ गयी। फिर ये काम भारतकोश का शुरू कर दिया।

भारतकोश आँकड़े

भारतकोश आँकड़े

यह भारतकोश के आँकड़े हैं- 20 हज़ार से ज़्यादा पृष्ठ है, आठ हज़ार से ज़्यादा लेख है, 3 हज़ार से ज़्यादा चित्र है और आप वेबसाइट को देखेंगें तभी होगा ये मेरे प्रस्तुतीकरण से कोई नतीजा निकलने वाला नहीं है मैं उल्टा सीधा जो कुछ भी कह रहा हूँ मुझे तो पता नहीं। असल में सब सिस्टमेटिक तरीके से अपना यहाँ प्रस्तुती कर रहे थे मैं तो ऐसे कर रहा हूँ जैसे एक किसान का बेटा कर सकता हैं।

प्रांगण (पोर्टल)

प्रांगणों की एक झलक
Goa-Presentation-Bharatkosh-6.jpg
जीवनी और साहित्य प्रांगण
Goa-Presentation-Bharatkosh-7.jpg
इतिहास प्रांगण
Goa-Presentation-Bharatkosh-8.jpg
भारत गणराज्य प्रांगण
Goa-Presentation-Bharatkosh-9.jpg
पर्यटन प्रांगण
Goa-Presentation-Bharatkosh-10.jpg
भाषा और लिपि प्रांगण
Goa-Presentation-Bharatkosh-12.jpg
विज्ञान, खेल, भूगोल के प्रांगण
Goa-Presentation-Bharatkosh-13.jpg
धर्म, दर्शन, कला और संस्कृति के प्रांगण

भारत कोश पर हमने छोटे सब-पोर्टल भी बना दिये इन्हें हमने प्रांगण नाम भी दिया है। हिन्दी के विद्वान बतायेगें कि इसका सही अनुवाद क्या है? इसमें हम तमाम इतिहास के, भूगोल के तथा 12, 13 वेबसाइट और जोड़ दी हैं। इन्हें आप देख सकते और इनके लक्ष्य भी हैं। इसमें चार सौ पन्ने इसी वर्ष मुझे और जोड़ देने है। हमारी टीम इसमें और जोड़ देगी।

भारत गणराज्य प्रांगण

ये भारत गणराज्य का पोर्टल या प्रांगण है। इसमें भारत के राज्यों के बारे में उनके राष्ट्रीय चिन्ह, उनकी राजनीति और इन सब चीजों के बारे में हमने दिया है। विस्तार में आप देख सकते हैं, पढ़ सकते हैं। और पांच सौ नये पन्ने का हमारा लक्ष्य इसी वर्ष में है।

पर्यटन प्रांगण

यह पर्यटन है, पर्यटन में आप चाहे तो आप गोवा में नहीं घूमें हो अभी तक तो आप भारत कोश पर घुम सकते हैं गोवा को। आराम से बहुत अच्छी जानकारी आपको गोवा के बारे में मिल जायेगी। मैं निश्चित रूप से कह सकता हूँ आपसे, इसमें मुझे तीन हज़ार पन्नों का लक्ष्य हैं इस वर्ष।

भाषा प्रांगण

भाषा लिपि का मामला आ गया, इसमें आप हिन्दी को देखें। हिन्दी के बारे में आपको इस पर अच्छी जानकारी मिलेगी, कहाँ-कहाँ इसका विकास हुआ। कैसे-कैसे इसकी वर्तनी बदली, कैसे- कैसे देवनागरी का विकास हुआ, आप देख सकते है इसमें। हिन्दी भाषा के सम्बन्ध में यह कहना चाहता हूँ हिन्दी संस्थान के साथ भारत कोश का एक भाई चारे का पुल जैसा बन जाये, एक औपचारिक जैसा कोई ऐसा हो जाये जिससे कि काम वो भी वही कर रहें हैं। हम भी वही कर रहें हैं। ऐसी बहुत सी चीजें हो सकती जिससे हमें लाभ हो जाये। इसमें विचार करियेगा। दूसरा यहाँ बात हो रही थीं हिन्दी के शब्दों कि जैसे कि विजय जी ने कहा था। बहुत से शब्द ऐसे है जिनके बारे में विचार करना है। उन्हें ऐसे का ऐसे ही ले लिया जाये या उनका क्या किया जाये उसके लिये मेरा कहना यही हैं कि अंग्रेज़ी की जो वर्तनी है, उसका जो शब्द कोश है वो विश्व का सबसे बड़ा शब्दकोश है, जहाँ तक मैं जानता हूँ। उसका कारण ये है कि वो सारी भाषाओं के शब्दों को अपनी डिक्शनरी (कोश) में जोड़ देते हैं, अभी जैसे पहले से बहुत से शब्द जुड़े हुए हैं मंत्र, गुरु, अवतार अवतार तो फ़िल्म भी आ गई, अवतार हमारे फ़िल्म वो बना रहे है तो अभी पिछले क़रीब 40 – 45 शब्द पिछ्ले साल और जोड़ दिये उन्होंने। जिनमें एक शब्द जोड़ा उन्होंने ‘जय हो’ (उपस्थित श्रोतागण में से- धोती जोड़ा है, हर प्रांत में धोती का प्रयोग हो रहा है इसलिए उन्होंने जोड लिया है ... जी) आप भारतकोश पर संपादन का कार्य शुरू करिये (श्रोता- बहुत सही) तो इसलिए बहुत से शब्द वो जोड़ लिए गये हैं। हम इसमें कभी कभी संकोच कर रहे है। अब कुछ समस्या मेरे सामने आ जाती हैं इसमें भारतकोश से संबंधित उसके लिए तमाम डिक्शनरी कंसर्ल्ट करनी पड़ती है और समांतर कोश (अरविन्द जी का) वो भी देखना पड़ता है लेकिन कुछ ऐसी दिक्कत हैं जिनके लिए मैं क्या करूँ। जैसे- एक शब्द है अंग्रेज़ी में déjà vu जैसे मैं इस हॉल में आया मुझे ऐसा लगा कि पहले भी मैं कभी यहाँ आया हूँ। किसी को मैंने देखा लगा कि मैंने पहले भी कहीं देखा है ये शायद पहले भी कहीं देखा है। ये परिस्थिति ये सिचुएशन जो है ये déjà vu है इसके लिए अंग्रेज़ी में कोई शब्द ही नहीं था तो ये फ़्रेंच वर्ड जो है फ़्रांसीसी भाषा का शब्द déjà vu इन्होंने अंग्रेज़ी में ले लिया। इसका उल्टा है jamais vu jamais vu वो कि ये मैंने कभी नहीं देखा। एक वैज्ञानिक तथ्य ये है कि अगर किसी शब्द को हम 32 बार लिखें तो 33 वीं बार लिखने पर ग़लती होने की संभावना हो जाएगी। आप 32 बार तक उसे लिखते रहें तब तक ये चलता रहता है। कारण ये है कि जैसे आप कार चलाते तो कहते हैं ना कि जब कार चलाना सीख जाते हैं उससे एक्सीडेंट होने की संभावना ज़्यादा होती है ऐसे ही हमारे जो बहुत ज़्यादा देखे हुए चेहरे हैं उन्हें हम भूल जाते हैं। जैसे अपनी माँ का चेहरा कोई भी दुनिया में ऐसा पेंटर नहीं हैं, ये मैं कोई अपनी कहीं बात नहीं कह रहा हूँ, मैं आपको एक वैज्ञानिक तथ्य बता रहा हूँ। कोई ऐसा पेंटर नहीं हैं दुनिया में जो बिना फोटो देखें अपनी माँ का चित्र बना दे, क्योंकि माँ हमारे लिए चेहरा है ही नहीं वो उतना ज़्यादा अपना है। यह शब्द है jamais vu इसकी हिन्दी क्या लिखें? क्या हमें déjà vu और jamais vu जैसे बहुत से शब्द लेने ही चाहिए, इसमें दिक्कत क्या हैं पर ये अंग्रेज़ी तो नहीं, ये फ़्रासीसी है अगर ये अंग्रेज़ी भी हो तब भी क्या है, तो यह बात मेरी है। अभी तक ऐसे अंग्रेज़ी के प्रयोग भारत कोश पर अभी तक नहीं कर रहे है क्योंकि हमारी कोई बातचीत नहीं हुई, और मैं आपको मजेदार बात यह बताऊ कि हमारे भारत कोश में कोई हिन्दी विद्वान नहीं हैं।

अन्य प्रांगण

यह भूगोल, विज्ञान, खेल और प्रौद्योगिकी इसके सम्बन्ध में कुछ दर्शन, संस्कृति और कला इसके पन्ने हैं, धर्म, सम्बन्ध में आप देख सकते हैं। आपको दर्शन तो शायद भारत कोश के अलावा और कहीं किसी वेबसाइट पर नहीं मिलेगें। सांख्य दर्शन, वैशेषिक दर्शन इनको कौन पढ़ता, कौन देखता हैं चार्वाक को कौन देख रहा है। आप देखें, यह आपको भारत कोश पर मिलेगें। और-और जोड़े जा रहे हैं, उसमें आप अपने सुझाव दे सकते हैं, यें जोड़ो - वो जोड़ो, हम कर सकते हैं। इसका 3500 नये पन्नों का लक्ष्य है।

संपादन सुविधा

भारत कोश पर संपादन की सुविधा उपलब्ध है। भारत कोश पर कुछ विशेष क्षेत्रों पर संपादन कर पाए और उनके संपादन को कोई और दूसरा छेड़े नहीं। यह व्यवस्था हम कर सकते हैं, अगर हमारा सामंजस्य इस तरीक़े का हिन्दी संस्थान के साथ बन जाता है। शिक्षा के सम्बन्ध में, बहुत शुभ समाचार मैं आपको देना चाहता हूँ। अभी यहाँ कई बार ज़िक्र चला था कि हिन्दी को हमें बचाना हैं, हिन्दी ख़त्म हो रही है, यह ग़लत बात है, इस तरह की बातें हैं ऐसा कुछ भी नहीं। हिन्दी रोजाना बढ़ रही है उसका सबूत मैं आपको दे रहा हूँ।

संपादन और शिक्षा

यहाँ आई.आई टी. के बैठे हुए है आप, अभी जो 2009 में हिन्दी भाषी क्षेत्रों से लगभग 4,800 छात्रों ने आई.आई टी. पास किया हैं परीक्षा उत्तीर्ण की। उनमें 184 छात्रों ने हिन्दी माध्यम चुना। लेकिन अगले साल कमाल हो गया, अगले साल कमाल यह हुआ कि यह संख्या 3 गुनी बढ़ गई, 554 हो गई। 4 प्रतिशत से 11 प्रतिशत पर पहुँच गई। एक साल में 3-3 गुने बढ़ रहे है। अरे 200 साल अंग्रेज़ी थोपी गई हैं हमारे ऊपर 200 साल। तो कुछ समय दीजिए दुबारा से हिन्दी को आने का, हिन्दी आएगी, आ रही है, और छा जाएगी। लेकिन, कुछ छोटी-छोटी चीज़ें हमें शायद सरकार की भी तरफ से करनी पढ़े। मेरा यह सुझाव है जैसे मान लीजिए, यह बोतल इसमें अंग्रेज़ी में लिखा हुआ है, हमें चीज़े ऐसी चुननी पड़ेगी जिनका सीधा सम्बन्ध है हमसें, जैसे यह बोतल है जिस पर अंग्रेज़ी में लिखा हुआ है। यह सब कुछ हिन्दी में होना चाहिए। ऊपर या कोंकणी में हो, यहाँ की भाषा में, या बंगाली में हो मद्रासी में हो, कहीं की भाषा में हो। लेकिन नीचे वो हो अंग्रेज़ी फिर सब जब इसी नाम से मांगेगें। उन्हें वॉशिंग मशीन हिन्दी नाम से मिलेगी। उन्हें टी.वी. हिन्दी के नाम से मिलेगा, उन्हें ये सब हिन्दी के नाम से मिलेगा। तो ज़ल्दी फैलाव होगा यह सब। भारत कोश पर हमने सामान्य ज्ञान की भी सुविधा शुरू कर दी है, सामान्य ज्ञान में जो वस्तुनिष्ठ प्रश्न होते है उनकी प्रश्नावलियाँ बना दी जिससे कि जो छात्र हैं, उनको सुविधा मिले। जो कॉम्पटीशन में जाते हैं, जो आई.ए.एस. का एग्जाम देने जाते हैं, जो बैकों में एग्जाम देने जाते हैं, जो इस तरह की परीक्षा देने जाते हैं। उन्हें तमाम किताबें मोटी-मोटी जो तीन-तीन चार-चार हज़ार रुपये के वॉल्यूम आते है और जो महंगी कोचिंग होती उससे हम निजात लेना चाहते हैं। जल्दी ऐसी कोशिश हमारी होगी। हमें अगर कहीं से प्रोत्साहन मिलता है तो हमारी तेजी बढ़ जायेगी काम करने की। वरना हमारी जो मिश्री देवी हैं उन्हीं की तरह हम कर रहे हैं।

तुलना एवं खोज विकल्प

तुलना एवं खोज विकल्प

"गूगल बैंच मार्क" में हम सबसे आगे चल रहें हैं। यह अच्छी खबर है, और तुलना में हम सबसे आगे हैं। खोज के तमाम विकल्प दे रखें। आप किस-किस तरीक़े से एक्सस कर सकते है वेबसाइट को। वेबसाइट पर आप देखें तो ज़्यादा आपको अच्छा लगेगा।

लक्ष्य

भारतडिस्कवरी का लक्ष्य

ये हमारे लक्ष्य हैं इस वर्ष के। एक तो इंटनैट के माध्यम से हम प्रचार- प्रसार करना चाह रहे हैं। दूसरा ये कि वर्ड टू वर्ड इसका उदाहरण दिया है आपको जो चीज बहुत क़रीब होती है आज, आज हमारे सबसे ज़्यादा क़रीब मोबाइल फ़ोन हैं और मोबाइल फ़ोन के प्रचार-प्रसार के लिए कही कोई संगोष्ठी भी नहीं करना पड़ती। रिक्शे वालों के पास भी, मजदूरों के पास भी, मोबाइल फ़ोन सबके पास है। तो हिन्दी का प्रचार मोबाइल फ़ोन के माध्यम से करने का लक्ष्य हमारा है। मुझे वो सबसे ज़्यादा सही लगा। मैनें जिससे भी चर्चा की, उसे यह बात बहुत सही लगी। मोबाइल फ़ोन से हम हिन्दी का बहुत सही तरीक़े से प्रचार-प्रसार कर सकते हैं। और भारत डिस्कवरी के जो विषय है, जिसमें हम भारतकोश बनाये हुए है। उसमें भारत की सारी भाषाओं के ज्ञान कोश बनाने का हमारा इरादा हैं। सा री भाषाएं जितनी भी है जो जिनमें यूनीकोड उपलब्ध है जैसा आप ने बताया कि यूनीकोड का प्रचार-प्रसार होना चाहिए। तो यूनीकोड जिसमें उपलब्ध है जिस भाषा के लिए और नहीं होगा तो कोशिश करेगें उपलब्ध कराने की। तो हम इस लक्ष्य को लेकर के चल रहे है। और भारत के 6,38,365 गाँव की जानकारी मुझे है। उन सभी अपना पन्ना भारत कोश पर होगा। ये जनगणना का कार्यक्रम अभी समाप्त हुआ जा रहा है तो मेरे ख्याल से अगस्त- सितम्बर, से अपना काम शुरू कर देगें और दिसम्बर तक कुछ न कुछ बढ़िया कर दिखायेगें। इसमें थोड़ा सा यह है कि सरकार से कुछ हमें अगर जानकारियाँ मिल जाती हैं, अगर कुछ प्रोत्साहन मिलता है, यह सब कुछ मिलता तो हमारा काम बहुत जल्दी और बढ़िया तरीक़े से हो जाएगा। हर गांव का पन्ना जिसे आप ग्राम स्तर पर ही, तहसील स्तर पर, आप उसे संपादित कर सकते हैं। अपने गांव का फोटो खीचों और उसी समय अपलोड कर दो। कोई रोकने टोकने वाला नहीं है। इसमें चाहे तो सरकार हर ज़िले स्तर पर या तहसील स्तर पर कोई अधिकारी नियुक्त कर सकते हैं जिसके पास हम अपना विशेष पासवर्ड दे सकते हैं, वो उसे ऐडिट कराले या गांव का जो सेक्रेटरी (सचिव) है वो कितना इंटरनैट जानता है वो मैं नहीं जानता लेकिन कुछ न कुछ होकर रहेगा।

भारत कोश टीम

भारत कोश टीम

यह भारत कोश टीम है, यहाँ वीडियो रिकॉर्ड़िग हो रही है। ये 18-18, 20-20 साल के लोग है। बच्चे हैं छोटे, मैं चाहता हूँ कि इनके योगदान के लिए एक बार आप ताली बजा दें। यह वीडियों रिकॉर्डिग देखेंगे तो खुश हो जाएगें। हम जो कुछ भी देते हैं उसे ये छात्रवति कहते है क्योंकि यह आधे वक़्त पढ़ाई करते और आधे वक़्त भारत कोश पर काम करते हैं। भारत कोश के बारे में, मैं जितना कह चुका, जितना कहना चाहा था उतना लगभग मैं कह चुका। बस एक बात, एक बात और कहना चाहूगा कि जैसे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने कहा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा। मैं कह रहा हूँ कि तुम मुझे बूंद दो, मैं तुम्हें महासागर दूँगा। मैं खून की बूंद नहीं मांग रहा, ये मैं शब्दों की बूंद मांग रहा हूँ। छोटे-छोटे संपादन, कहीं आपको लगे कि भारत कोश में अर्द्ध विराम की कमी है, तो लगा दीजिए, कहीं नुक्ता नहीं है तो लगा दीजिए या बता दीजिए।

भारत कोश की लोकप्रियता

यह ज्ञान का हिन्दी महासागर है। आप लोग इसको आगे बढ़ायें मेरे ख्याल में आज के ज़माने में ये सन 2011 में हमारे लिए कितनी शर्म की बात है, कि हमारी अपनी ऐसी वेबसाइट नहीं हैं जिसमें भारत की सारी जानकारी हासिल हो।

Goa-Presentation-Bharatkosh.jpg

और फिर क्या-क्या काम हो रहे है, भारत कोश पर यह बताऊँ आपको, विदेशों में करवाचौथ के प्रिंटआउट को निकाल कर दीवार पर लगा के फिर उसमें से कथा पढ़ते हैं, करवाचौथ की, फिर पूजा होती है। अहोई अष्टमी का व्रत रखा जा रहा है, फोटो देख कर ये सचमुच हुआ मुझे बताया तो मुझे बड़ा आश्चर्य हुआ और अभी हमारे ऑफ़िस में ही एक है वेबडिजाइनर उन्होंने अपने दोस्त को बताया कि इस पर हमने सामान्य ज्ञान का नया-नया शुरू किया है। इसे ज़रा करके देखो तो वहाँ छात्रों ने शुरू कर दिया अपने-अपने कम्प्यूटर पर। उनके टीचर आये वो बड़े नाराज़ हो गये। कम्प्यूटर की क्लास कर रहे हो कि वेबसाइट खोल कर बैठे हुए हो। जब वो स्टाफ़ रूम में पहुँचे बच्चे उनसे कुछ पूछने तो पता चला कि वो भी सामान्य ज्ञान की प्रश्नोत्तरी हल कर रहे हैं हमारी वेबसाइट पर। दो दिन बाद उन्होंने बताया कि रात को मैं यह करता हूँ। तो ऐसी बातें है, आगे आने वाली जिसके लिए हम कुछ कर जाएँ तो यह अच्छा रहेगा। आपने, आपका इतना समय मैं लिया मेरे ख्याल में जितना मुझे सुबह बताया उससे ज़्यादा ही खींच लिया। और एक बात की मैं यहाँ तारीफ़ करना चाहूँगा अनीता जी की, कि अभी आपके डॉ. साहब यहाँ बैठे थे जो उन्होंने उसमें कहा था अपने भाषण में कहा था शायद कि कोई हिन्दी यहाँ पूरी एक साथ बोले, विजय जी ने भी कहा था। लेकिन जब किसी बात पर शायद चौंके आपने खड़े होकर सारी बातें शुरू की थीं वो पूरा जितना भी वक़्त यहाँ लिया खड़ा हो के, वो पूरा हिन्दी था। उसमें केवल एक शब्द अंग्रेज़ी का आया था रिपोर्ट (अनीता भटनागर- रिपोर्ट को तो हिन्दी में सम्मिलित कर चुके हैं)

.... बहुत-बहुत धन्यवाद

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. यह 10 जनवरी 2011 से पहले की स्थिति थी आज यह 1,94,101 और 62,237 है।
  2. संयुक्त सचिव मानव संसाधन मंत्रालय भारत सरकार

प्रस्तुतिकरण का विडियो

गोवा प्रस्तुतिकरण की चित्र वीथिका




पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख