गोविन्द विरूदावली

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
आशा चौधरी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:23, 5 जुलाई 2011 का अवतरण ('यह अति सुन्दर अनुप्रास - अलंकार युक्त भाषा में अपनी...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

यह अति सुन्दर अनुप्रास - अलंकार युक्त भाषा में अपनी झंकार से ही गोविन्द को प्रसन्न कर देने वाली गोविन्द की स्तुति है। इसके पीछे एक मनोहर किवदंती है। एक बार एक अनपढ़ चारण ने किसी अन्य देवता की स्तुति का गोविन्द जी के सम्मुख बड़े भाव से गान किया। स्तुति अनुप्रास भरी डिंगल भाषा में थी। गोविन्द उसे सुनकर बहुत प्रसन्न हुए। स्तुति के समाप्त होने पर उनकी माला गले से खिसक पड़ी। इसे गोविन्द की प्रसन्नता का सूचक जान रूपगोस्वामी ने माला गोविन्द के प्रसाद रूप में चारण को दे दी। चारण के चले जाने पर उन्होंने गोविन्द देव से कहा- 'प्रभु चारण तो किसी अन्य देवता की स्तुति सुना रहा था। आप कैसे उस पर रीझ गये?'

गोविन्द ने उत्तर दिया- 'स्तुति अन्य देवता की थी तो क्या? सुना तो मुझे रहा था। इसी प्रकार मेरी स्तुति की रचना तुम करो।' तब रूप गोस्वामी ने इस विरूदावली की रचना की।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ