किसी से बात कोई आजकल नहीं होती -दिनेश रघुवंशी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
लक्ष्मी गोस्वामी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:34, 19 अगस्त 2011 का अवतरण ('{| style="background:transparent; float:right" |- | {{सूचना बक्सा कविता |चित्र=Dinesh-Raghuvanshi...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
किसी से बात कोई आजकल नहीं होती -दिनेश रघुवंशी
दिनेश रघुवंशी
कवि दिनेश रघुवंशी
जन्म 26 अगस्त, 1964
जन्म स्थान ग्राम ख़ैरपुर, बुलन्दशहर ज़िला, (उत्तर प्रदेश)
बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक वेबसाइट
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची

किसी से बात कोई आजकल नहीं होती
इसीलिए तो मुकम्म्ल ग़ज़ल नहीं होती

    ग़ज़ल सी लगती है लेकिन ग़ज़ल नहीं होती
    सभी की ज़िंदगी खिलता कँवल नहीं होती

तमाम उम्र तजुर्बात ये सिखाते हैं
कोई भी राह शुरु में सहल नहीं होती

    मुझे भी उससे कोई बात अब नहीं करनी
    अब उसकी ओर से जब तक पहल नहीं होती

वो जब भी हँसती है कितनी उदास लगती है
वो इक पहेली है जो मुझसे हल नहीं होती