कहावत लोकोक्ति मुहावरे-इ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
आशा चौधरी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:33, 9 मई 2010 का अवतरण ('{{कहावत लोकोक्ति मुहावरे}} {| class="wikitable" |- !कहावत लोकोक्ति म...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

कहावत लोकोक्ति मुहावरे वर्णमाला क्रमानुसार खोजें

                              अं                                                                                              क्ष    त्र    श्र
कहावत लोकोक्ति मुहावरे अर्थ
1- इतना खाए जितना पचे।

अर्थ - सीमा या सामर्थ के अनुसार ही कार्य करने चाहिए।

2- इतनी सी जान, गज भर की ज़बान।

अर्थ - अपनी उम्र के हिसाब से बहुत ज़्यादा और बड़ा बोलना।

3- इधर कुआँ उधर खाई।

अर्थ - हर हाल में मुसीबत का आना।

4- इध्‍ार न उधर, यह बला किधर।

अर्थ - बिना बताये अचानक विपत्ति का आ पड़ना।

5- इन तिलों में तेल नहीं।

अर्थ - यहाँ से कुछ भी मिलने वाला नहीं है।

6- इसके पेट में दाढ़ी है।

अर्थ - उम्र का कम होना और बुद्धि का अधिक होना।

7- इस घर का बाबा आदम ही निराला है।

अर्थ - यहाँ पर सब कुछ ही विचित्र है।

8- इस हाथ ले उस हाथ दे।

अर्थ - कर्म का फल तुरंत ही मिलता है।