ऋक्षबिल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रेणु (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:27, 5 जुलाई 2011 का अवतरण ('*'विचिन्वन्तस्ततस्तत्र ददृशुर्विवृतं बिलम्, दुर्ग...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • 'विचिन्वन्तस्ततस्तत्र ददृशुर्विवृतं बिलम्, दुर्गमृक्षबलिं नाम दानवेनाभिरक्षितम्, क्षुत्पिपासापरीतासु श्रान्तास्तु सलिलार्थिन:'[1] सीतान्वेषण करते समय वानरों ने भूख-प्यास से खिन्न होकर एक गुहा या बिल में से जलपक्षियों को निकलते देखकर वहाँ पानी का अनुमान किया था।
  • इसी गुहा को वाल्मीकि ने ऋक्षबिल कहकर वर्णन किया है।
  • यहीं वानरों की स्वयंप्रभा नामक तपस्विनी से भेंट हुई थी।
  • ऋक्षबिल अथवा स्वयंप्रभागुहा का अभिज्ञान दक्षिण रेल के कलयनल्लूर स्टेशन से आधा मील पर स्थित पर्वत की 30 फुट गहरी गुफा से किया गया है।
  • तुलसीरामायण में भी इस गुहा का सुन्दर वर्णन है-
    • 'चढ़िगिरि शिखर चहूंदिशि देखा, भूमिविवर इक कौतुक पेखा। चक्रवाक बक हंस उड़ाहीं, बहुतक खग प्रविशहिं तेहि माहीं।'[2]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. वाल्मीकि किष्किंधा 50, 6-7-8
  2. किष्किंधाकांड। दे0 स्वयंप्रभा गुहा।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख