अनमोल वचन 9

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
DrMKVaish (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:23, 6 अक्टूबर 2011 का अवतरण ('{{पुनरीक्षण}} * आशा वह शब्द है जिसे स्वयं भगवान ने प्रत...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"
  • आशा वह शब्द है जिसे स्वयं भगवान ने प्रत्येक व्यक्ति के माथे पर लिखा है। - विक्टर हूगो
  • आशा वह शक्ति है जो उन परिस्थितियों में भी हमें प्रसन्न बनाए रखती है जिनके बारे में हम जानते हैं कि वे खराब हैं। - जी.के.चेस्टर्टन
  • आशा कभी आपको छोड़ कर नहीं जाती है, आप इसे छोड़ते हैं। - जॉर्ज वीनवर्ग
  • आपको स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन-मस्तिष्क की प्रार्थना करनी चाहिए। - जुवेनाल
  • आपके सिवाए आपकी खुशियों का नियंत्रण किसी ओर के पास नहीं है; इसलिए, आपके पास अपनी किसी भी स्थिति को परिवर्तन करने की शक्ति है। - बारबरा डे एंजेलिस
  • आदर्श परिस्थितियों या सर्वश्रेष्ठ अवसरों की प्रतीक्षा न करें; वे कभी नहीं आने वाली हैं। - जैनेट एर्सकाइन स्टुअर्ट
  • आइये उन व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त करें जो हमें प्रसन्न बनाते हैं। - मार्सल प्रोसाउट
  • असीमित चिंता भी क्यों न कर लें, लेकिन चिंता से तो एक छोटी सी भी समस्या का हल नहीं होगा। - जार्ज हर्बर्ट
  • असफलता मात्र फिर से कार्यारम्भ करने का अवसर होती है, इस बार और अधिक बुद्धिमत्ता से। - हेनरी फोर्ड
  • असफलता की उत्पत्ति तभी होती है जब आप प्रयास करना बन्द कर देते हैं। - एल्बर्ट हब्बार्ड
  • असंभव और संभव के बीच में अंतर व्यक्ति के दृढ़ निश्चय पर निर्भर करता है। - टॉमी लासोर्डा
  • अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए समय न निकालने वाला व्यक्ति ऐसे मिस्त्री के समान होता है तो अपने औजारों की ही देखभाल में व्यस्त रहता है - स्पेन की कहावत
  • अपने दुश्मनों पर विजय पाने वाले की तुलना में मैं उसे शूरवीर मानता हूं जिसने अपनी इच्छाओं पर विजय प्राप्त कर ली है; क्योंकि सबसे कठिन विजय अपने आप पर विजय होती है। - अरस्तु
  • अपने दिल दिमाग के थोड़े से भी हिस्से से आप बुराइयों को निकाल बाहर कीजिए, तुरंत उस रिक्त स्थान को सृजनात्मकता भर देगी। - डी हॉक
  • अपने को संभालने के लिए अपने मस्तिष्क का प्रयोग करें; दूसरों के साथ व्यवहार करने में अपने दिल का प्रयोग करें। - डोनाल्ड लेयर्ड
  • अनुभव एक महान अध्यापक होता है। - जॉन लिजेन्ड
  • अच्छा स्वास्थ्य यदि बोतल में मिलता तो सभी का हष्ट-पुष्ट होते. एक्सरसाइज करें। - चेर
  • अन्य लोगों के अंतिम संस्कार में अवश्य शरीक हों, अन्यथा लोग आपके में शरीक नहीं होंगे। - योगी बेरा
  • आज से सौ साल बाद इन बातों का कोई मायना नहीं होगा कि मेरा बैंक खाता कैसा था, में कैसे घर में रहता था, या मेरी कार कौन सी थी, लेकिन दुनिया शायद अलग हो सकती है अगर मैं किसी बालक के जीवन में महत्व रखता था। - फॉरेस्ट ई विटक्राफ्ट
  • अपने क्रिसमस वृक्ष की ऊंचाई की चिंता न करें। बच्चों की आँखों में तो सारे ही तीस फुट ऊंचे होते हैं। - लैरी वाइल्ड
  • अपनी अभिलाषित वस्तुओं में से कुछ के बिना रहना भी सुख का अनिवार्य हिस्सा है। - बरट्रेंड रसेल
  • आप विवाह के समारोह का तो अभ्यास कर सकते है, लेकिन विवाह का नहीं। - अल बेट्ट
  • अपराध होने ही न देना अपराधियों को दंडित करने से बेहतर है। - सीज़र बेकरिया, दार्शनिक और राजनीतिज्ञ (1738-1794)
  • अपने दुश्मनों को माफ कर दें, लेकिन उनके नाम कभी न भूलें। - जॉन एफ कैनेडी
  • अगर कुछ मायने रखता है तो वह है कर्म और प्रेम। - सिगमंड फ़्रोयड
  • आप कुछ देखते हैं; तो कहते हैं, "क्यों?", लेकिन मैं असंभव से सपने देखता हूँ और कहता हूँ, "क्यों नहीं? - जॉर्ज बर्नार्ड शॉ
  • आप अतीत की बुनियाद पर भविष्य की योजना नहीं बना सकते। - एडमंड बुर्के
  • अगर एक व्यक्ति को मालूम ही नहीं कि उसे किस बंदरगाह की ओर जाना है, तो हवा की हर दिशा उसे अपने विरुद्ध ही प्रतीत होगी। - सेनेका
  • आत्मविश्वास के साथ आप गगन चूम सकते हैं, और आत्मविश्वास के बिना मामूली सी उपलब्धियां भी आपकी पकड़ से परे हैं। - जिम लोहर
  • आपके मन की लालसा आपके साहस जुटा पाने की प्रतीक्षा कर रही है। - मेरिलीन ग्राइस्ट
  • अगर सफलता का कोई राज़ है, तो वह दूसरे के दृष्टिकोण को समझने और चीजों को उसके दृष्टिकोण से अपने दृष्टिकोण जितने अच्छे से देख पाने की क्षमता में निहित है। - हेनरी फोर्ड
  • अगर आप लोगों के साथ अच्छा बर्ताव करेंगे, तो वे भी आप के साथ अच्छा बर्ताव करेंगे - कम से कम 90% वक़्त। - फ्रेंकलिन डी रूसवेल्ट
  • अपेक्षा ही मनोव्यथा का मूल है। - विलियम शेक्सपियर
  • असफलता का मतलब यह नहीं कि आप असफल हैं, इसका मतलब सिर्फ इतना है कि आप अब तक सफल नहीं हो पाएँ हैं। - रोबर्ट शुलर
  • अगर आप अपने बच्चों के शारीरिक श्रम की हिदायत देते हैं, तो बेहतर है कि आप भी वैसा ही करें। अपने उपदेशों पर स्वयं अमल करें। - ब्रूस जेनर
  • आप ने चाहे कितने ही लक्ष्य क्यों न पूरे कर लिए हों, अपनी निगाह अगले लक्ष्य पर टिका लें। - जेसिका सेविच
  • अगर आप सही राह पर चल रहे हैं, और आप चलते रहने के लिए तत्पर हैं, तो आप अंततः प्रगति करेंगे। - बराक ओबामा
  • आप जितना हो सके उतने चतुर बनें, लेकिन याद रखें कि विवेकी होना चतुर होने से हमेशा बेहतर है। - एलेन एल्डा
  • अगर सफलता आप के आदर्शों से मेल नहीं खाती - यदि यह दुनिया को अच्छी लगती हो लेकिन आप को अपने मन में नहीं अच्छी लगती - तो यह सफलता नहीं है। - एना क्विन्ड्लेन
  • अपना जीवन ऐसे जिये कि आपके बच्चे अपने बच्चों से कह सकें कि आप न केवल किसी प्रशंसनीय निमित्त के समर्थक थे - आप उसका पालन भी करते थे। - डेन जाद्रा
  • अगर आप सच बोलते हैं, तो आप को ज्यादा कुछ याद रखने की ज़रूरत नहीं। - मार्क ट्वेन
  • औपचारिक शिक्षा आपको जीविकोपार्जन के लिए उपयुक्त बना देती है; स्व शिक्षा (अनुभव) आपका भाग्य बनाती है। - जिन रॉन
  • आपसे जितना हो सके करें, वहीं जहां आप हैं और उनसे जो साधन आपके पास हैं। - थियोडोर रूसवेल्ट
  • अपनी कल्पना को जीवन का मार्गदर्शक बनाएं, अपने अतीत को नहीं। - स्टीफन कोवि
  • अगर आप कदम उठाने से पहले सब सुनिश्चित करने की प्रतीक्षा करते है, तो संभव है कि आप कभी ज्यादा कुछ कर ही न पाएं। - विन बॉर्डेन
  • आप को अच्छा करने का अधिकार बुरा करने के अधिकार के बिना नहीं मिल सकता. माता का दूध शूरवीरों का ही नहीं, वधिकों का भी पोषण करता है। - जॉर्ज बर्नार्ड शॉ
  • आप प्रसन्न है या नहीं यह सोचने के लिए फुरसत होना ही दुखी होने का रहस्य है, और इसका उपाय है व्यवसाय। - जॉर्ज बर्नार्ड शॉ
  • आप रुक सकते हैं लेकिन समय नहीं रुकता। - बेंजामिन फ्रैंकलिन
  • अभिकल्पना किसी यंत्र की बाहरी बनावट मात्र नहीं है. अभिकल्पना तो इसकी कार्यविधि का मूल है। - स्टीव जॉब्स
  • अपनी सफलता में किस्मत को जो बिल्कुल नहीं मानते, वे अपने आप से मजाक कर रहे हैं। - लैरी किंग
  • अधिकांश व्यक्ति अप्राप्त वस्तुओं को प्राप्त करने में प्रयासरत रहते हैं और इस प्रकार उन्हीं चीजों के गुलाम बन के रह जाते हैं जिन्हें वे प्राप्त करना चाहते हैं। - अनवर अल सदात
  • आपकी मर्जी के बिना कोई भी आपको तुच्छ होने का अहसास नहीं करवा सकता है। - एलेयनोर रूज़वेल्ट
  • आपके विचार आपके भाग्य के निर्माता है। - डेविड ओ. मैके
  • अनुशासन, लक्ष्यों और उपलब्धि के बीच का सेतु है। - जिम रॉन
  • अपने उद्देश्य महान रखें, चाहें इसके लिए कांटों भरी डगर पर ही क्यों न चलना पड़े। - सुसैन लोंगएकर
  • आपको कुछ खास करने के लिए कुछ खास प्रकार का व्यक्ति बनना होगा। - ज़ेन उक्ति
  • आप अपने जीवन काल के लिए कुछ नहीं कर सकते हैं, लेकिन आप इसे मूल्यवान बनाने के लिए कुछ अवश्य ही कर सकते हैं। - इवान ईसार
  • आशावादी व्यक्ति हर आपदा में एक अवसर देखता है; निराशावादी व्यक्ति हर अवसर में एक आपदा देखता है। - विन्सटन चर्चिल
  • अपनी सामर्थ्य का पूर्ण विकास न करना दुनिया में सबसे बड़ा अपराध है. जब आप अपनी पूर्ण क्षमता के साथ कार्य निष्पादन करते हैं, तब आप दूसरों की सहायता करते हैं। - रोजर विलियम्स
  • अगर हम अपने सामर्थ्यानुसार कर्म करें, तो हम अपने आप को अचंभित कर डालेंगें। - थॉमस एडिसन
  • अधिकांश सफल व्यक्ति जिन्हें मैं जानता हूं वे ऐसे व्यक्ति हैं जो बोलते कम और सुनते ज्यादा हैं। - बर्नार्ड एम. बारूच
  • अपने मित्र को उसके दोषों को बताना मित्रता की सबसे कठोर परीक्षा होती है। - हैनरी वार्ड बीचर
  • आपकी प्रतिभा, आपको भगवान का दिया गया उपहार है. आप इसके साथ क्या करते हैं, यह आपके द्वारा भगवान को दिया गया उपहार होता है। - लियो बुसकैजलिया
  • अच्छी शुरुआत से आधा काम हो जाता है। - अरस्तू
  • अपने विरोधियो से मित्रता कर लेना क्या विरोधियों को नष्ट करने के समान नहीं है? - अब्राहम लिंकन
  • आपकी कल्पनाशक्ति आपके जीवन के आने वाले आकर्षणों का पूर्वावलोकन है। - एल्बर्ट आइन्स्टाइन
  • अच्छे विचारों को स्वतः ही नहीं अपनाया जाता है. उन्हें पराक्रमयुक्त धैर्य के साथ व्यवहार में लाया जाना चाहिए। - हायमैन रिकओवर
  • आप पूछते हैं: जीवन का उद्देश्य और अर्थ क्या है? मैं इसका उत्तर केवल एक अन्य प्रश्न से दे सकता हूं: क्या आपके विचार से हम भगवान की सोच को समझने के लिए पर्याप्त बुद्धिमत्ता रखते हैं? - फ्रीमैन डायसन
  • अपनी खुशियों के प्रत्येक क्षण का आनन्द लें; ये वृद्धावस्था के लिए अच्छा सहारा साबित होते हैं। - क्रिस्टोफर मोर्ले
  • अज्ञानता और विचारहीनता मानवता के विनाश के दो सबसे बड़े कारण हैं। - जॉन टिलोटसन
  • अपने सपनों को साकार करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है कि आप जाग जाएं। - पॉल वैलेरी
  • अज्ञानी व्यक्ति वह प्रश्न पूछते हैं जिनका उत्तर समझदार व्यक्तियों द्वारा एक हजार पहले दे दिया गया होता है। - गोएथ
  • अच्छा निर्णय अनुभव से प्राप्त होता है लेकिन दुर्भाग्यवश, अनुभव का जन्म अक्सर खराब निर्णयों से होता है। - रीटा माए ब्राउन
  • अपने सम्मान की बजाय अपने चरित्र के प्रति अधिक गम्भीर रहें. आपका चरित्र ही यह बताता है कि आप वास्तव में क्या हैं जबकि आपका सम्मान केवल यही दर्शाता है कि दूसरे आपके बारे में क्या सोचते हैं। - जॉन वुडन
  • आकार का इतना अधिक महत्व नहीं होता है. व्हेल मछली का अस्तित्व खतरे में है जबकि चींटी एक सहज जीवन जी रही है। - बिल वाघन
  • आपकी उपलब्धियों का निर्धारण आपकी प्रवृति से नहीं अपितु आपके रवैय्ये से होता है। - जिग जिगलर
  • अल्पकालिक भावी लक्ष्य के लिए जिंदगी जीना एक साधारण बात है. पर्वत की ढलान ही दीर्घकाल तक बनी रहती हैं न कि उसकी चोटी। - राबर्ट एम.पिरसिग
  • अपने कार्य की योजना बनाएं तथा अपनी योजना पर कार्य करें। - नेपोलियन हिल
  • आपकी समस्या वास्तविकता में कभी भी आपकी समस्या नहीं होती है, आपकी समस्या के प्रति आपकी प्रतिक्रिया आपकी समस्या होती है। - ब्राइन किन्से
  • आप अपने भविष्य को नहीं बदल सकते लेकिन आप अपनी आदतों को बदल सकते है तथा सुनिश्चित मानें आपकी आदतें आपका भविष्य बदल देंगी। - बर्नाड शॉ
  • अपना जीवन जीने के केवल दो ही तरीके हैं. पहला यह मानना कि कोई चमत्कार नहीं होता है. दूसरा है कि हर वस्तु एक चमत्कार है। - अल्बर्ट आईन्सटीन
  • आप प्रत्येक ऐसे अनुभव जिसमें आपको वस्तुत डर सामने दिखाई देता है, से बल, साहस तथा विश्वास अर्जित करते हैं. आपको ऐसे कार्य अवश्य करने चाहिए जिनके बारे में आप सोचते हैं कि आप उनको नहीं कर सकते हैं। - एलेनोर रुज़वेल्ट
  • आप जहां भी हैं, वहीं पर अपना थोड़ा सा क्यों न हो अच्छा काम करते रहें; यही छोटी छोटी अच्छी बातें मिलकर संसार को जीत सकती हैं। - आर्कविशप डेसमण्ड टुटु
  • आशा के साथ तैयार की गई सड़क पर यात्रा करना उस सड़क पर यात्रा करने से कहीं अधिक आनन्ददायक होता है जिसे निराशा के साथ तैयार किया जाता है चाहे उन दोनो की मंजिल एक ही क्यों न हो। - मैरियन जिम्मर ब्रैडले
  • आप इस जीवन में सबसे बड़ी गलती यह कर सकते हैं कि आप निरन्तर इस बात को लेकर डरते रहें कि आप कोई गलती कर देंगे। - एल्बर्ट हुब्बार्ड
  • असफलता प्रयास बन्द कर देने का परिणाम होती है। - फ्लोरेंस ग्रिफ्फिथ जायनर
  • आपके जीवन के प्रश्न का आप ही उत्तर हैं, और आपके जीवन की समस्याओं का आप ही उत्तर हैं। - जॉय कोरडेयर
  • अवसर सूर्योदय की तरह होते हैं. यदि आप ज्यादा देर तक प्रतीक्षा करते हैं तो आप उन्हें गंवा बैठते हैं। - विलियम आर्थर वार्ड
  • असीमित उत्साहवान व्यक्ति लगभग प्रत्येक कार्य में सफल होता है। - चार्ल्स श्वैब
  • अंधकार से अंधकार को दूर नहीं किया जा सकता है, केवल प्रकाश से ही ऐसा किया जा सकता है. नफरत से नफरत को नहीं हटाया जा सकता है, केवल प्यार से ही ऐसा किया जा सकता है। - मार्टिन लूथर किंग, जूनियर
  • अपने प्रत्येक दिन को सर्वोत्कृष्ट बनाएं। - जॉन वुडन
  • अपने जीवन में परिवर्तन करने के लिए तत्काल कार्य करना आरम्भ करें. ऐसा शानदार ढ़ंग से करें. इसमें कोई अपवाद नहीं है। - विलियम जेम्स
  • अपनी सफलता अथवा असफलता की संभावनाओं का आकलन करने में अपना समय नष्ट न करें. केवल अपना लक्ष्य निर्धारित करें और कार्य आरम्भ करें। - गुआन यिन त्ज़ू
  • अपने दुश्मनों को माफ कर दें, लेकिन उनके नाम कभी न भूलें। - जॉन एफ कैनेडी
  • अपने माता पिता से आप प्रेम और हंसी सीखते हैं और पांव पांव चलना भी| लेकिन किताबें खुलने पर आप को पता चलता है कि आप के तो पर भी हैं। - हेलन हेज़
  • आप को सब कुछ नहीं मिल सकता| आप इसे रखेंगे कहां? - स्टीवन राइट
  • आप कहीं भी जाएं, दिल से जाएं। - कंफ्यूशियस
  • आप जानते हैं कि जब आप सो नहीं सकते तो आपको प्यार हो गया है क्योंकि वास्तविकता आपके सपनों से अंततः बेहतर ही होती है। - डा. स्यूज़
  • अपनों में दूसरों की रुचि जगाने का प्रयास कर आप जितने मित्र दस वर्षों में बना सकतें हैं, उससे कहीं अधिक मित्र आप दूसरों में अपनी रुचि दिखा कर एक माह में बना सकते हैं। - चार्ल्स ऐलन
  • आप जिस कार्य को कर रहे हैं उस पर पूरे मनोयोग से ध्यान केंद्रित करें. सूर्य की किरणों से उस समय तक अग्नि प्रज्जवलित नहीं होती है जब तक उन्हें केन्द्रित नहीं किया जाता है। - अलेक्जेंडर ग्राहम बैल
  • आप वास्तविकता से अपनी आंखे मूंद सकते हैं, मगर स्मृतियों से नहीं। - स्तानिस्ला लैक
  • आप किसी व्यक्ति को धोखा देते हैं तो आप अपने आप को भी धोखा देते हैं। - आइज़ेक बेशेविस सिंगर
  • आप के आसपास के लोगों में से कोई भी जब आप के मानदंडों पर खरा न उतरे तो मान लीजिए कि अपने मानदंडों को फिर से परख लेने का समय आ गया है। - बिल लेमली
  • आशावादी होने में क्या कष्ट है? रो तो कभी भी सकते हैं। - लूसिमार सांतोस द लीमा
  • अपने मित्र में मुझे अपनी एक और अस्मिता दिखाई देती है। - इसाबेल नॉर्टन
  • अकेलापन निर्धनता की पराकाष्ठा है। - एबिगैल वैन ब्यूरेन
  • आप आराम की ज़िंदगी चाहते हैं तो आप को कुछ परेशानी तो उठानी ही होगी। - एबिगैल वैन ब्यूरेन
  • अपना हाथ आगे बढ़ाने से कभी मत हिचकिए| दूसरे का आगे बढ़ा हाथ थामने से भी कभी मत हिचकिए। - पोप जॉन त्रयोदश
  • आप जितना कम बोलेंगे, आप की उतनी ही सुनी जाएगी। - एबिगैल वैन ब्यूरेन
  • असफल व्यक्तियों में से निन्यानवे प्रतिशत वे लोग होते हैं जिन की आदत बहाने बनाने की होती है। - जॉर्ज वाशिंगटन कार्वर
  • अंतर्दृष्टि का स्नेहमय संवाद है हास्य। - लियो रोस्टेन
  • आप अपने रहस्य यदि पवन पर खोल देते हैं तो वृक्षों में बात फैल जाने का दोष पवन पर मत मढ़ें। - ख़लील जिब्रान (१८८३-१९३१), सीरियाई कवि एवं चित्रकार
  • अच्छी किताब एक जादुई कालीन की तरह है जो आहिस्ते से हमें उस दुनिया की सैर कराती है जहाँ दूसरी किसी चीज़ के ज़रिए हम प्रवेश नहीं कर सकते। - कैरोलीन गॉर्डोन (१८९५-१९८१)
  • अपने डैनों के ही बल उड़ने वाला कोई भी परिंदा बहुत ऊंचा नहीं उड़ता। - विलियम ब्लेक (१७५७-१८२७), अंग्रेज़ कवि व कलाकार
  • आप किसी चीज़ का विशद ज्ञान हासिल करना चाहते हैं तो इसे दूसरों को सिखाने लगिए। - ट्रायन एडवर्ड्स
  • आप जब तक अपनी हैसियत से समझौता नहीं कर लेते, आप के पास जो कुछ है उस से आप संतुष्ट नहीं रह सकेंगे। - डोरिस मॉर्टमैन
  • अमरीका ने मानवाधिकारों की खोज नहीं की। सही मायने में तो बात इससे उल्टी है। मानव अधिकारों ने अमरीका की खोज की। - जिमी कार्टर, ३९वें अमरीकी राष्ट्रपति
  • आँख के बदले आँख' के प्राचीन सिद्धान्त से तो एक दिन सभी अंधे हो जाएंगे। - मार्टिन लुथर किंग, जूनियर
  • आप अपना सोच बदल दीजिए, आप की दुनिया बदल जाएगी। - नॉर्मन विंसेंट पील, अमरीकी पादरी (१८९८-१९९३)
  • आपको यह चुनने का अवसर नहीं मिलता है कि आप किस प्रकार से अथवा कब मरेंगे. आप केवल इतना ही निर्णय कर सकते हैं कि आप किस प्रकार से जिंदगी को ज़ीने जा रहे हैं। - जॉन बेइज़
  • अपने चरित्र में सुधार करने का प्रयास करते हुए, इस बात को समझें कि क्या काम आपके बूते का है और क्या आपके बूते से बाहर है। - फ्रांसिस थामसन
  • अपने ऊपर विश्वास रखें. जितना आप करते हैं उससे कहीं अधिक आप जानते हैं। - बेंजामिन स्पॉक
  • आपके द्वारा कुछ ऐसा प्राप्त करना जिसे आपने पहले कभी भी प्राप्त नहीं किया है, आपको अवश्य ही ऐसा व्यक्ति बनना होगा जो आप पहले कभी नहीं थे। - ब्रिअन ट्रेसी
  • साहसी व्यक्ति ही विश्वास से परिपूर्ण होता है। - मार्कस टूल्लियस सिसेरो
  • साझा की गई खुशी दुगनी खुशी होती है; साझा किया गया दुख आधा होता है। - स्वीडन की कहावत
  • सही काम करने के लिए समय हर वक्त ही ठीक होता है। - मार्टिन लूथर किंग जूनियर
  • सर्वश्रेष्ठ समय अभी है। - ओपराह विनफ्रे
  • समस्या से पूर्व चिंता करना, अपनी हानि करना होता है। - विलियम राल्फ इंगे
  • समय सबसे कम पाया जाने वाला संसाधन है, और जब तक इसका अच्छा प्रबंधन नहीं किया जाता है, तो बाकी किसी चीज का प्रबंधन नहीं किया जा सकता है। - पीटर एफ.ड्रकर
  • सफल होने के लिए असफलता आवश्यक है, ताकि आपको यह पता चल सके कि अगली बार क्या नहीं करना है। - एंथनी जे. डिएन्जेलो
  • सफल व्यक्ति वही होता है जो दूसरों की आलोचना से एक ठोस आधार तैयार करता है। - डेविड ब्रिंकले
  • सतत प्रयास न कि शक्ति और बुद्धिमत्ता- हमारी संभाव्यता को प्रकट करने की कुंजी है। - विंसटन चर्चिल
  • संगीत की धुनों में जो स्वर्ग की ऊंचाइयों तक पहूंची है, वह है एक स्नेहभरे दिल की धड़कन। - हेनरी वार्ड बीचर
  • सभी अच्छी पुस्तकों को पढ़ना पिछली शताब्दियों के बेहतरीन व्यक्तियों के साथ संवाद करने जैसा है। - रेने डेकार्टेस
  • सुख बीता तो ग़म न करें, बल्कि खुश हों कि सुख मिला तो सही। - डॉ. स्युस
  • सिद्धांत न त्यागें चाहे ऐसा करने वाले आप अकेले ही क्यों न हों। - जॉन एडम्स
  • सफलता हमेशा के लिए नहीं होती, असफलता कभी घातक नहीं होती: यह तो लगे रहने की प्रवृत्ति है जो मायने रखती है। - विंस्टन चर्चिल
  • सफलता की गिनती यह नहीं कि आप खुद कितने ऊंचे तक उठे हैं बल्कि इसमें कि आप अपने साथ कितने लोगों को लाएँ हैं। - विल रॉस
  • समस्त संसार के लिए हो सकता है कि आप केवल एक इंसान हों लेकिन संभव है कि किसी एक इंसान के लिए आप समस्त संसार हों। - जोसेफीन बिलिंग्स
  • सफलता अपने सामर्थ्य को साकार करना है। जीवन का केवल इंतज़ार भर न करें - इसे जीएं, सराहें, चखें, महकें और महसूस करें। - जो केप्प
  • सतत प्रयास - न कि ताकत या बुद्धिमानी - ही हमारे सामर्थ्य को साकार करने की कुंजी है। - विंस्टन चर्चिल
  • स्वास्थ्य वह आत्म तत्व है जो जीवन के आनन्द को जीवंत बनाता है, इसके बिना जीवन धूमिल और स्वादहीन हो जाता है। - विलियम टैम्पल
  • स्वास्थ्य और बुद्धिमत्ता जीवन के दो आशीर्वाद हैं। - मेनान्डेर
  • सच्चा मित्र वही होता है जो उस समय आपका साथ देता है जब सारी दुनिया साथ छोड़ देती है। - वाल्टर विन्चेल
  • स्वयंसेवकों को मेहनताना नहीं दिया जाने का कारण यह नहीं कि वे मूल्यहीन होते हैं, बल्कि यह है कि वे अमूल्य होते हैं। - शैरी एंडरसन
  • सहिष्णुता के अभ्यास में आपका शत्रु ही सर्वश्रेष्ठ शिक्षक होता है। - दलाई लामा
  • सबसे बुद्धिमान व्यक्ति के लिए अभी भी कुछ सीखना बाकी होता है। - जॉर्ज संटायाना
  • सफल होने के लिए ज़रूरी है कि आप में सफलता की आस असफलता के डर से कहीं अधिक हो। - बिल कोस्बी
  • सुअवसरों पर कदम बढ़ाना ही सफलता की सीढ़ी चढ़ने का उत्तम तरीका है। - ऐन रैंड
  • सफल मनुष्य बनने के प्रयास से बेहतर है गुणी मनुष्य बनने का प्रयास। - एल्बर्ट आइंस्टीन
  • सम्पन्नता कीमती साज-सामान एकत्रित करना नहीं बल्कि अपनी आवश्यकताओं को सीमित रखना है। - एपिक्टेटस
  • सुखी विवाह का रहस्य एक रहस्य ही है। - हैनी यंगमैन
  • सफलता की खुशियां मनाना ठीक है लेकिन असफलताओं से सबक सीखना अधिक महत्वपूर्ण है।p - बिल गेट्स
  • सफल होने के लिए, आपकी सफलता की इच्छा आपके असफलता के डर से बड़ी होनी चाहिए। - बिल कोज़्बी
  • सच्चे मित्र मुश्किल से मिलते हैं, कठिनता से छूटते हैं और भुलाए नहीं भूलते हैं। - जी. रेण्डॉल्फ
  • समस्त सफलताएं कर्म की नींव पर आधारित होती हैं। - एंथनी राबिन्स
  • सभी से प्रेम करें, कुछ पर विश्वास करें और किसी के साथ भी गलत न करें। - विलियम शेक्सपियर
  • सफल विवाह वह नहीं है जिसमें ‘सर्वगुण सम्पन्न जोड़ा’ विवाहसूत्र में बंधता है. सफल विवाह वह है जिसमें पति-पत्नी एक दूसरे के मतभेदों में खुशी ढूंढ लेते हैं। - डेव मेयूरर
  • सफल व्यक्ति होने का प्रयास न करें, अपितु गरिमामय व्यक्ति बनने का प्रयास करें। - अल्बर्ट आईंसटीन
  • सफल होने के लिए आपको असफलता का स्वाद अवश्य चखना चाहिए, ताकि आपको यह पता चल सके कि अगली बार क्या नहीं करना है। - एंथनी जे. डीएंजेलो
  • सफलता का कोई रहस्य नहीं हैं. यह तैयारी, कड़ी मेहनत और असफलता से सीखने का ही परिणाम होता है। - जन. कोलिन एल. पावेल
  • सम्मान रहित सफलता नमक रहित भोजन की तरह होती है; इससे आपकी भूख तो मिट जाएगी, लेकिन यह स्वादिष्ट नहीं लगेगी। - जो पैटेर्नो
  • समस्या से बचने के लिए प्रार्थना न करें. अपनी सहज भावनाओं के लिए भी प्रार्थना न करें. प्रत्येक स्थिति में भगवान की मर्जी का पालन करने के लिए प्रार्थना करें. इससे अलावा किसी अन्य प्रार्थना का कोई मूल्य नहीं है। - सेम्यूल एम. शूमेकर
  • स्वास्थ्य की हानि होने पर न तो प्रेम, न ही सम्मान, न ही धन-दौलत और न ही बल द्वारा हृदय को खुशी मिल सकती है। - जॉन गे
  • स्वास्थ्य वह मूल तत्व है जो जीवन की सारी खुशियों को जीवंत बनाता है और स्वास्थ्य के बिना वे सभी नष्ट और नीरस होती हैं। - विलियम टैम्पल
  • समय और स्वास्थ्य दो बहुमूल्य सम्पत्तियां हैं जिनकी पहचान तथा मूल्य हम उस समय तक नहीं समझते जब तक उनका नाश नहीं हो चुका होता है। - डेनिस वेटले
  • समझदार व्यक्ति अपनी स्वयं की दिशा का अनुपालन करते हैं। - यूरिपेडेस
  • साहस और दृढ़ निश्चय जादुई तावीज़ हैं जिनके आगे कठिनाईयां दूर हो जाती हैं और बाधाएं उड़न-छू हो जाती है। - जॉन क्विंसी एडम्स
  • सीखने से मस्तिष्क कभी नहीं थकता है। - लियोनार्डो दा विंची
  • सत्य से प्यार करें और गलती को क्षमा कर दें। - वोल्टेयर
  • स्वयं पर विजय प्राप्त कर लेना सबसे श्रेष्ठ और महानतम विजय होती है। - प्लैटो
  • स्थितियां कैसी भी क्यों न हों, मैं अभी भी आनन्दमग्न और खुश रहने के लिए प्रतिबद्ध हूं; क्योंकि मैंने अनुभव से यह सीखा है कि हमारी खुशियों और दुखों बड़ा हिस्सा हमारी सोच पर निर्भर करता है न कि हमारी परिस्थितियों पर। - मार्था वाशिंगटन
  • संभावनाओं की सीमाओं का पता लगाने का एकमात्र रास्ता है कि उनसे आगे बढ़कर असंभव तक पहुंचा जाए। - आर्थर सी. क्लार्क
  • समस्या यह नहीं है कि समस्याएं हैं. अन्यथा प्रत्याशित करना है और यह सोचना कि समस्याएं हैं, यही समस्या है। - थियोडोर रूबिन
  • सफलता की कामना करने वाले व्यक्ति को शीर्ष पर पहुंचने की प्रक्रिया के एक हिस्से के रुप में असफलता को एक स्वस्थ, अपरिहार्य हिस्सा मानना चाहिए। - डा.जोएस ब्रदर्स
  • सफलता के लिए एलेवेटर कार्य नहीं कर रहा है. आपको सीढ़ियों का उपयोग करना होगा, एक बार में एक कदम। - जोए गिरार्ड
  • सुविचरों से सुफल उपजते हैं और कुविचारों से कुफल। - जेम्स एलन
  • सदा जवान रहने के लिए मुख का सौंदर्य नहीं, मस्तिष्क की उड़ान ज़रूरी है। - मार्टी बुचेला
  • स्वत्व (आत्म तत्व) कोई बनी बनाई वस्तु नहीं होती है, कर्म के चयन के परिणाम स्वरूप इसका निरन्तर निर्माण करना पड़ता है। - जॉन ड्यूई
  • सफलता का एक ही सूत्र है और वह जब अन्य हिम्मत हार चुके हों तो भी आप डटे रहते हैं। - विलियम फैदर
  • सफलता वह सौभाग्य है जो कि उच्चाकांक्षा, साहस, पसीना बहाने और प्रेरणा से प्राप्त होता है। - ईवान ईसार
  • सोचना आसान होता है. कर्म करना कठिन होता है. लेकिन दुनिया में सबसे कठिन कार्य अपनी सोच के अनुसार काम करना होता है। - गोएथ
  • सबसे बड़ी बात है कि स्वयं को चुनौती दें. आप स्वयं पर हैरान होंगे कि आप में इतना बल या सामर्थ्य है, तथा आप इतना कुछ कर सकते हैं। - सेसील एम. स्प्रिंगर
  • सकारात्मक सोच से संभवतः आपकी सभी समस्याएं हल नहीं होंगी, लेकिन इससे पर्याप्त संख्या लोग ईर्ष्या करेंगे कि यह प्रयास करना बहुमूल्य होगा। - हर्म अल्ब्राइट
  • सितारों की तरह होते हैं आदर्श; उन्हें आप हाथों से छू नहीं पाएंगे। लेकिन, समुद्र के नाविकों की तरह, आप उन्हें अपना मार्गदर्शक चुनते हैं, और उनका पीछा करते हुए आप अपनी मंजिल पा लेंगें। - कार्ल शुर्ट्ज़ (१८२९-१९०६), लेखक एवं राजनीतिज्ञ
  • संभव की सीमाओं को जानने का एक ही तरिका है कि उन से थोड़ा आगे असंभव के दायरे में निकल जाइए। - आर्थर सी क्लार्क
  • सुख हमें नहीं मिल सकता यदि विश्वास हम किन्हीं चीजों में करें और अमल करें किन्हीं और चीज़ों पर। - फ्रेया स्टार्क द जर्नीज़ ईको
  • सब कुछ स्पष्ट होने पर ही निर्णय लेने का आग्रह जो पालता है, वह कभी निर्णय नहीं ले पाता। - हेनरी फ़्रेडरिक आम्येल (१८२१-१८८१), स्विस कवि एवं दार्शनिक
  • सादगी का मतलब है सीमित बोरिया बिस्तर के साथ ज़िंदगी का सफ़र तय करना। - चार्ल्स डडली वॉर्नर


  • हजार मील का सफर भी एक कदम से ही आरंभ होता है। - लाओ त्ज़ु
  • हर कोई दीर्घायु होने की कामना करता है, लेकिन बूढ़ा कोई नहीं कहलाना चाहता। - जोनाथन स्विफ्ट
  • हम अपने बच्चों को दो ही स्थायी उत्तरदान देने की आशा कर सकते हैं। इनमें से एक है जड़, और दूसरा, पंख। - होड्डिंग कार्टर
  • हमें जो मिलता है, उससे हम जीविका बना सकते हैं; लेकिन हम जो देते हैं, वह जीवन बनाता है। - आर्थर एशे
  • हर शिशु इस संदेश के साथ आता है कि ईश्वर अभी इंसान से थका नहीं है। - टेगोर
  • हर बार जब मैं वास्तविकता से मुंह मोड़ता हूं, तो यह दूसरा रूप लेकर मेरे सामने आ जाती है। - जेनिफर जूनियर
  • हर कोई दुनिया बदलने की सोचता है, लेकिन कोई भी अपने आप को बदलने की नहीं सोचता। - लियो टालस्टाय
  • हमें भाईयों की तरह मिलकर रहना अवश्य सीखना होगा अन्यथा मूर्खों की तरह सभी बरबाद हो जाएंगे। - मार्टिन लूथर किंग, जूनियर
  • हम अपने विगत काल के बारे में सोच-सोच कर ही अपना भविष्य बिगाड़ बैठते हैं। - पर्सियस
  • हमारी नित्य की दिनचर्या में हम भूल जाते हैं कि हमारा जीवन तो एक अविरत अद्भुत अनुभव है। - माया एंजेलू
  • हमारी अधिकतर बाधाएँ पिघल जाएंगी अगर उनके सामने दुबकने के बजाय हम उनसे निडरतापूर्वक निपटने का मानस बनाएँ। - ओरिसन स्वेट मार्डेन
  • हर कृति अपने कलाकार की आत्मकथा है। मोती सीप की आत्मकथा ही है। - फ़ेडरिको फेलिनी
  • हम कभी नहीं जान पाएंगे कि एक छोटी सी मुस्कान कितना भला कर सकती है। - संत तरेसा
  • हमारे कई सपने शुरू में असंभव लगते हैं, फिर असंभाव्य, और फिर, जब हममें संकल्पशक्ति आती है तो ये सपने अवश्यंभावी हो जाते हैं। - क्रिस्टोफर रीव
  • हमें कुछ भी ऐसा नहीं करना चाहिए जिसे हम अपने बच्चों को करते हुए देखने के इच्छुक नहीं है। - ब्रिघम यंग
  • हम आगे बढ़ते हैं, नए रास्ते बनाते हैं, और नई योजनाएं बनाते हैं, क्योंकि हम जिज्ञासु है और जिज्ञासा हमें नई राहों पर ले जाती है। - वाल्ट डिज़्नी
  • हंसी के क्षणों के बिना बीता दिन सबसे खराब दिन है। - ई ई कम्मिंग्स
  • हर व्यक्ति दुनिया को बदलने की सोचता है, लेकिन कोई भी व्यक्ति स्वयं को बदलने की नहीं सोचता। - लियो टॉलस्यटाय
  • हर दिन मेरा सर्वश्रेष्ठ दिन है; यह मेरी जिन्दगी है. मेरे पास यह क्षण दुबारा नहीं होगा। - बर्नी सीगल
  • हम नश्वरता को प्राप्त होंगे, इसलिए कभी भी बाधारहित जीवन की प्रार्थना न करें. बल्कि भगवान से एक धैर्यवान हृदय प्रदान करने की प्रार्थना करें। - मेनान्डर
  • हर सुबह जब आप जागते हैं तो अपने भगवान को धन्यवाद दें तथा आप अनुभव करते है कि आपने वह कार्य करना है जिसे अवश्य किया जाना चाहिए, चाहे आप इसे पसंद करें या नहीं. इससे चरित्र का निर्माण होता है। - एमरसन
  • हमारे द्वारा कार्य के लिए लगाए गए समय महत्व का इतना नहीं है, जितना महत्व इस बात का है कि लगाए गए समय के दौरान हमने कितनी गंभीरता से प्रयास किया। - सिडने मैडवैड.
  • हम वस्तुओं को जैसी हैं वैसे नहीं देखते हैं. हम उन्हें वैसे देखते हैं जैसे हम हैं। - टालमड
  • हमारी महानतम विशालता कभी भी न गिरने में नहीं अपितु हर बार गिरने पर फिर उठने में निहित होती है। - कंफ्यूशियस
  • हर बात में धीरज रखें, विशेषकर अपने आप से. अपनी कमियों को लेकर धैर्य न खोएं अपितु तुरन्त उनका समाधान करना शुरू करें – हर दिन कर्म की नई शुरुआत है। - सेन्ट फ्रांसिस दे सेल्स
  • हमारे जीवन का उस दिन अंत होना शुरू हो जाता है जिस दिन हम उन विषयों के बारे में चुप रहना शुरू कर देते हैं जो मायने रखते हैं। - मार्टिन लुथर किंग, जूनियर
  • हर सुबह मैं पंद्रह मिनट अपने मस्तिष्क में प्रभु की भावनाओं को समाहित करता हूं; और इस प्रकार से चिंता के लिए इसमें कोई स्थान रिक्त नहीं रहता है। - हॉवर्ड शैंडलर क्रिस्टी
  • हर सुबह जब मैं अपनी आंखे खोलता हूं तो अपने आप से कहता हूं कि आज मुझमें स्वयं को खुश या उदास रखने का सामर्थ्य है न कि घटनाओं में. मैं इस बात को चुन सकता हूं कि यह क्या होगी. कल तो जा चुका है, कल अभी आया नहीं है. मेरे पास केवल एक दिन है, आज तथा मैं दिन भर प्रसन्न रहूंगा। - ग्रोचो मार्क्स
  • हमें यह शिक्षा दी जानी चाहिए कि हमें किसी कार्य को करने के लिए प्रेरणा की प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए। कर्म करने से हमेशा प्रेरणा का जन्म होता है. प्रेरणा से शायद ही कर्म की उत्पत्ति होती हो। - फ्रेंक टिबोल्ट
  • हममें से जीवन किसी के लिए भी सरल नहीं है. लेकिन इससे क्या? हम में अडिगता होनी चाहिए तथा इससे भी अधिक अपने में विश्वास होना चाहिए. हमें यह विश्वास होना चाहिए कि हम सभी में कुछ न कुछ विशेषता है तथा इसे अवश्य ही प्राप्त किया जाना चाहिए। - मैरी क्यूरी
  • हमें यह मानना बन्द कर देना चाहिए कि ऐसा कार्य जिसे पहले कभी नहीं किया गया है, उसे किया ही नहीं जा सकता है। - डोनाल्ड एम. नेल्सन
  • हालांकि कोई भी व्यक्ति अतीत में जाकर नई शुरुआत नहीं कर सकता है, लेकिन कोई भी व्यक्ति अभी शुरुआत कर सकता है और एक नया अंत प्राप्त कर सकता है। - कार्ल बार्ड
  • हमारे अनेक सपने असंभव दिखाई देते हैं, फिर वह असंभाव्य और अंतत वह अपरिहार्य हो जाते हैं। - क्रिस्टोफर रीव
  • हमारे भीतर क्या छिपा है इसकी तुलना में हमारे विगत में क्या था और हमारे भविष्य में क्या है, यह बहुत छोटी छोटी बातें है। - राल्फ वाल्डो एमर्सन
  • हमें यह बताया जाना चाहिए कि हमें किसी कार्य को करने के लिए प्रेरणा की प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए. कर्म से हमेशा प्रेरणा का जन्म होता है. प्रेरणा से कभी कभी ही कर्म का जन्म होता है। - फ्रेंक टिबोल्ट
  • हम जब तक खुद मां बाप नहीं बन जाएं, मां बाप का प्यार कभी नहीं जान पाते। - हेनरी वार्ड बीचर, (१८१३-१८८७), अमरीकी पादरी
  • हो सकता है कि मैं आपके विचारों से सहमत न हो पाऊँ, परन्तु विचार प्रकट करने के आपके अधिकार की रक्षा करूँगा। - वाल्तेयर
  • हम जो हैं वह हमें ईश्वर की देन है, हम जो बनते हैं वह परमेश्वर को हमारी देन है। - एलानर पॉवेल
  • हम जिस चीज़ की तलाश कहीं और कर रहे होते हैं वह हो सकता है कि हमारे पास ही हो। - हारवी कॉक्स
  • हर इंसान मरता है। लेकिन कोई एक ही जीता है। - विलियम वालेस
  • हे भगवान, मुझे उन बातों को स्वीकार करने का धैर्य प्रदान करो जिन्हें मैं बदल नहीं सकता हूं; जिन चीजों को मैं बदल सकता हूं उनको बदलने का साहस दो; तथा इन दोनों में अंतर करने के लिए बुद्धि प्रदान करो। - डा. रीनहोल्ड नीबुहर
  • हम जो हैं वही बने रहकर वह नहीं बन सकते जो कि हम बनना चाहते हैं। - मैक्स डेप्री
  • हमें परिमित निराशा को स्वीकार करना चाहिए, लेकिन अपरिमित आशा को कभी नहीं खोना चाहिए। - मार्टिन लूथर किंग, जूनियर (१९२९-१९६८), अश्वेत मानवाधिकारी नेता
  • है न यह अजीब बात कि हम उन चीज़ों के बारे में सब से कम बात करते हैं जिन के बारे में हम सब से अधिक सोचते हैं। - चार्ल्स लिंडबर्ग (१९०२-१९७४), अमरिकी वैमानिक
  • हमारे लक्ष्य निर्धारित करते हैं कि हम क्या बनने जा रहे हैं। - जूलियस इरविंग, बास्केटबाल सितारा


  • मुझे टीवी बहुत शिक्षाप्रद लगता है। जब भी कोई टीवी चलाता है, तो मैं दूसरे कमरे में जाता हूँ और किताब पढ़ता हूँ। - ग्रौचो मार्क्स
  • मुझे इस बात का अफसोस नहीं कि आपने मुझसे झूठ बोला, मुझे तो इस बात का अफसोस है कि मैं आप पर अब विश्वास नहीं कर सकता। - फ़्रेडरिख निट्ज़
  • महान मानस के लोग विचारों पर बात करते हैं, साधारण मानस के लोग घटनाक्रम की बात करते हैं, और निम्न स्तर के लोग दूसरों के बारे में बात करते हैं। - एलेनोर रूसवेल्ट
  • मैंने सीखा है कि लोग भूल जाते हैं कि आपने क्या कहा था, लोग भूल जाते हैं कि आपने क्या किया था, लेकिन लोग कभी नहीं भूलते कि आपने उनके साथ कैसा बर्ताव किया था। - माया एंजेलो
  • मोह में हम बुराइयाँ नहीं देख पाते, लेकिन घृणा में हम अच्छाइयाँ नहीं देख पाते। - इबा एज़रा
  • मैंने प्रेम को ही अपनाने का निर्णय किया है। द्वेष करना तो बेहद बोझिल काम है। - मार्टिन लूथर किंग, जूनियर
  • मनुष्य की सबसे शुरुआती आवश्यकताओं में एक है किसी ऐसे की ज़रूरत जो आपके रात को घर न लौटने पर चिंतित हो कि आप कहाँ हैं। - माग्रेट मीड
  • मुझे हमेशा लक्ष्य स्थापित करने, और उनको हमेशा ऊंचे स्थापित करने में विश्वास है। - सेम वॉल्टन, वॉलमार्ट के संस्थापक
  • मुझे अफ़सोस है कि मेरे बच्चे जब बड़े हो रहे थे तब मेरे पास उनके साथ गुजारने के लिए समय का अभाव था। - टीना टर्नर
  • मित्रता और लेनदेन - जैसे कि तेल और पानी। - मारियो प्यूज़ो
  • मेरी बेहतरीन चाल अपने आप को ऐसे मित्रों से घेर लेने की है जो "क्यों?" पूछने के बजाय तुरंत ही कहने लगते हैं, "क्यों नहीं?" ऐसी प्रवृत्ति संक्रामक होती है। - ओप्रह विंफ़्री
  • मैं अपने मित्र में अपना दूसरा व्यक्तित्व देखता हूं। - इसाबेल नार्टन
  • मृत्यु, आधे-अधूरे जीवन की तुलना में कम भयावह होती है। - बर्टोल्ट ब्रेच्ट
  • मुझे बचपन में ही बता दिया गया था कि मुझे पूर्णतया अपने आप पर निर्भर रहना होगा; यह भी की मेरा भविष्य मेरे हाथ में ही है। - डेरियस ओग्डेन मिल्स
  • मित्रता के बिना जीवन कुछ भी नहीं है। - मार्कस टूल्लियस सिसेरो
  • मित्र वह होता है जब वह उस समय साथ निभाता है जब सारी दुनिया साथ छोड़ जाती है। - ग्रेस पुल्पिट
  • मित्र उन मल्लाहों की तरह होते हैं जो आपके जीवन की नाव को टेढ़े-मेढ़े रास्तों से निकाल कर सुरक्षित मंजिल तक पहुंचाने में मार्गदर्शन करते हैं। - सेयर तथा केट
  • मानव जीवन एक निरन्तर कामना है, तथा इसे निरन्तर प्रार्थना होना चाहिए। - एस.ओसगुड
  • मात्र वही सही कार्य होते हैं जिनके लिए कोई स्पष्टीकरण तथा कोई क्षमा न मांगनी पड़े। - रेड ओयूरबैक
  • मुझे नहीं मालूम की आप कुछ बदल सकते हैं, और बदल भी दें तो यह सागर में एक बूंद बराबर ही है। - जूली वॉल्टर्स
  • मजबूरी की स्थिति आने से पहले ही परिवर्तन कर लें। - जैक वेल्च
  • मुझे सफलता का उपाय नहीं मालूम लेकिन यह मालूम है कि सब को खुश करने का प्रयत्न असफलता का उपाय है। - बिल कोस्बी
  • मेरे मित्र ही मेरी सम्पदा हैं। - एमिली डिकिन्सन
  • महत्व इस बात का नहीं है कि आप कितने अच्छे हैं. महत्व इस बात का है कि आप कितना अच्छा बनना चाहते हैं। - पॉल आर्डेन
  • मित्र क्या है? एक आत्मा जो दो शरीरों में निवास करती है। - अरस्तू
  • मुझे एक पेड़ काटने के लिए यदि आप छह घंटे देते हैं तो मैं पहले चार घंटे अपनी कुल्हाड़ी की धार बनाने में लगाऊँगा। - अब्राहम लिंकन
  • मौन एक ऐसा तर्क है जिसका खण्डन कर पाना अत्यंत दुष्कर है। - जॉश बिलिंग्स, विदूषक
  • मुझे अधिक संबंध इस बात से नहीं है कि आप असफ़ल हुए, बल्कि इस बात से कि आप अपनी असफलता से कितने संतुष्ट है। - अब्राहम लिंकन
  • मानवता के दिशा में उठाया गया प्रत्येक कदम आपकी स्वयं की चिंताओं को कम करने में मील का पत्थर साबित होगा। - स्वामी श्री सुदर्शनाचार्य जी
  • मुझे काफी समय पहले ही पता लग गया था कि यदि मैं लोगों की उनकी चाहतों को पूरा करने में सहायता करता हूं तो मुझे हमेशा वह सब मिल जाएगा जो मैं चाहता था और मुझे कभी भी चिंता नहीं करनी पड़ेगी। - एंथनी राबिन्स
  • मैं अपने जीवन में बार बार असफल रहा हूं. और मैं इसी कारण से सफल होता हूं। - मिशेल जोर्डन
  • मैं इस आसान धर्म में विश्वास रखता हूं. मन्दिरों की कोई आवश्यकता नहीं; जटिल दर्शनशास्त्र की कोई आवश्यकता नहीं. हमारा मस्तिष्क, हमारा हृदय ही हमारा मन्दिर है; और दयालुता जीवन-दर्शन है। - दलाई लामा
  • मेरे विचार से आप प्रतिदिन दो में से कोई एक काम करते हैं: स्वास्थ्य वर्धन करना या अपने शरीर में रोग पैदा करना। - एडेल्लेय
  • मैं अपने जीवन को एक पेशा नहीं मानता. मैं कर्म में विश्वास रखता हूं. मैं परिस्थितियों से शिक्षा लेता हूं. यह पेशा या नौकरी नहीं है - यह तो जीवन का सार है। - स्टीव जॉब्स, संस्थापक, एप्पल
  • मैं अपने भाग्य का नियंत्रक हूं, मैं अपनी आत्मा का नियंता हूं। - विलियम अर्न्स्ट हेन्ले
  • मनुष्य ही एकमात्र ऐसा प्राणी है जिसे हंसने का गुण प्रदान किया गया है। - ग्रेविल्ले
  • मुझे नहीं मालूम कि आशावादी ठीक हैं अथवा निराशावादी. लेकिन आशावादी कुछ न कुछ ज़रूर कर पाएंगे। - क्रेग वेंटर
  • महान उपलब्धियां, लगातार की जाने वाली छोटी छोटी उपलब्धियों का कुल योग होती हैं। - क्रिस्टोफर मोरले
  • मैंने यह पाया है कि यदि आप जिंदगी को प्यार करते हैं, तो जिंदगी भी आपको प्यार करती है। - आर्थर रूबिन्स्टीन
  • मित्रता कभी भी अवसर नहीं अपितु हमेशा एक मधुर उत्तरदायित्व होती है। - कैहलिल गिब्रान
  • मेरे साथ जो कुछ अप्रिय हो सकता है, उन सभी से मैं बड़ा हूं. यह सभी बातें, दुःख, दुर्भाग्य, तथा पीड़ाएं, मेरे दरवाजे से बाहर हैं. मैं घर में हूं तथा मेरे पास घर की चाबी है। - चार्ल्स फ्लैचर ल्यूम्मिस
  • मेरे विचार से जो व्यक्ति जिंदा रहने अर्थात पैसे के लिए किसी कार्य को करता है, वह स्वयं को गुलाम बना लेता है। - जोसेफ कैम्पबैल
  • मैं कठिनाईयों से बचने की प्रार्थना नहीं करता हूं, बल्कि मैं उन्हें सहन करने के लिए पर्याप्त सामर्थ्य प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। - फिलिप ब्रूक्स
  • मैं आपको सफलता का सूत्र नहीं दे सकता हूं, लेकिन मैं आपको असफलता का सूत्र बता सकता हूं- जो इस प्रकार से है- हर व्यक्ति को खुश करने का प्रयास करना। - हर्बर्ट बेयार्ड स्वोप
  • मेरे विचार से यदि आप इन्द्रधनुष चाहते हैं, तो आपको वर्षा को सहना होगा। - डॉली पार्टन
  • मैं जीवन से प्यार करता हूं क्योंकि इसके अलावा और है ही क्या। - एंथनी हाप्किन्स
  • मूर्ख व्यक्ति की समृद्धता से समझदार व्यक्ति का दुर्भाग्य कहीं अधिक अच्छा होता है। - एपिक्यूरस
  • मैं सफलता की प्रार्थना नहीं करती हूं, मैं विश्वास के लिए कहती हूं। - मदर टेरेसा
  • मूर्ख व्यक्ति स्वयं को बुद्धिमान मानता है लेकिन बुद्धिमान व्यक्ति स्वयं को मूर्ख मानता है। - विलियम शेक्सपियर
  • मैंने काफी समय से यह देखा है कि सफल व्यक्ति बैठ कर घटनाओं का इंतजार नहीं करते हैं अपितु वे आगे बढ़ते हैं और कार्य को अंजाम देते हैं। - एलिनोर स्मिथ
  • महान कार्यों को पूरा करने के लिए न केवल हमें कार्य करना चाहिए बल्कि स्वप्न भी देखने चाहिए। न केवल योजना बनानी चाहिए, अपितु विश्वास भी करना चाहिए। - एनोटोले फ्रांस
  • मेरा दृष्टिकोण तो यह है कि आप इंद्रधनुष चाहते हैं तो आप को वर्षा सहन करनी ही होगी। - डॉली पार्टन
  • मन जो स्नेह संजो सकता है उन में से सबसे पवित्र है किसी नौ वर्षीय का निश्छल प्रेम। - होलमैन डे
  • मैंने पाया है कि सुख लगभग हर बार कठोर श्रम की प्रतिक्रिया ही होता है। - डेविड ग्रेसन
  • मित्र वे दुर्लभ लोग होते हैं जो हमारा हालचाल पूछते हैं और उत्तर सुनने को रुकते भी हैं। - एड कनिंघम
  • मिलझुल कर काम करने के साथ खास बात यह है कि आपके पक्ष में हमेशा और भी लोग होते हैं। - मार्गरेट कार्टी
  • मैं जीवन से प्यार करता हूँ क्योंकि और है ही क्या। - एंथनी होपकिंस
  • मीठे बोल संक्षिप्त और बोलने में आसान हो सकते हैं, लेकिन उन की गूँज सचमुच अनंत होती है। - मां टेरेसा
  • मुझे तो अतीत के इतिहास से कहीं अच्छे लगते हैं भविष्य के सपने। - टॉमस जैफ़रसन (१७४३-१८२६), तीसरे अमरीकी राष्ट्रपति
  • मेरी पीढ़ी की महानतम खोज यह रही है कि मनुष्य अपने दृष्टिकोण में परिवर्तन कर के अपने जीवन को बदल सकता है। - विलियम जेम्स (१८४२-१९१०), अमरीकी दार्शनिक
  • मनुष्य के सद् विवेक की अंतिम कसौटी शायद उन भावी पीढ़ियों के लिए आज कुछ त्याग करने की उस की इच्छा ही है जिन के धन्यवाद के शब्द उसे कभी सुनाई नहीं देंगे। - गेलॉर्ड नेलसन, अमरीकी राजनीतिज्ञ
  • मुझे ऐसे मित्र की आवश्यकता नहीं जो मेरे साथ-साथ बदले और मेरी हां में हां भरे; ऐसा तो मेरी परछाई कहीं बेहतर कर लेती है। - प्लूटार्क
  • मानव अपनी सोच की आंतरिक प्रवृति को बदलकर अपने जीवन के बाह्य पहलूओं को बदल सकता है। - विलिमय जेम्स
  • मेरे अनुभव के अनुसार, केवल एक ही प्रेरणा होती है और वह है इच्छा। - जेन स्माईली


  • जब हम निर्माण करें, तो ऐसा सोच कर करें कि यह हमेशा हमेशा के लिए है। - जॉन रस्किन
  • जब किसी कार्य में रुचि और उसे करने के हुनर का संगम हो, तो उत्कृष्टता स्वाभाविक है। - जॉन रस्किन
  • जो आप करवाना चाहते हैं वह किसी और से उसकी इच्छा से करवाने की कला ही नेतृत्व है। - ड्वाइट आइज़ेन्होवर
  • जब तक उम्मीद की जगह अफ़सोस नहीं ले लेता, तब तक इंसान वृद्ध नहीं होता। - जॉन बैरिमोर
  • जीवन का उत्तम उपयोग है इसे ऐसा कुछ करने में बिताना जो इससे अधिक स्थायी हो। - विलियम जेम्स
  • जब तक हम अपने आप से सुलह नहीं कर लेते तब तक हम दुनिया से भी सुलह नहीं कर सकते। - दलाई लामा
  • जीवन का आनंद लेना और अपने मनभावन कर्म करना ही सफलता है। - विंस फाफ
  • जब हम किसी नई परियोजना पर विचार करते हैं तो हम बड़े गौर से उसका अध्ययन करते हैं - केवल सतह मात्र का नहीं, बल्कि उसके हर एक पहलू का। - वाल्ट डिज़्नी
  • जो व्यक्ति एक्सरसाइज के लिए समय नहीं निकालते उन्हें बीमारी के लिए समय निकालना पड़ता है। - अर्ल ऑफ डर्बी
  • जैसे मस्तिष्क के लिए बुद्धिमत्ता मायने रखती है, ठीक उसी प्रकार से शरीर के लिए स्वास्थ्य मायने रखता है। - फ्रांसिस ला रोशेफोकाल्ड
  • जीतने का इतना महत्व नहीं है जितना की जीतने के लिए प्रयास करने का महत्व होता है। - जिग जिगलार
  • जब हम अपने विचारों को सही दिशा निर्देशन प्रदान करते हैं, तो हम अपनी भावनाओं को नियंत्रित कर सकते हैं। - डब्ल्यू. क्लेमेंट स्टोन
  • जब तक आप न चाहें तब तक आपको कोई भी ईर्ष्यालु, क्रोधी, प्रतिशोधी, या लालची नहीं बना सकता है। - नेपोलियन हिल
  • जब अवसर आता है तो तत्पर रहें, किस्मत वह समय है जब तैयारी और अवसर की मुलाकात होती है। - राय डी. चैपिन जूनियर
  • जीवन में सबसे महत्वपूर्ण वस्तुएं वस्तुएं नहीं होती। - एंथनी डी'एंजेलो
  • जिस प्रकार मैं एक गुलाम नहीं बनना चाहता, उसी प्रकार मैं किसी गुलाम का मालिक भी नहीं बनना चाहता. यह सोच लोकतंत्र के सिद्धांत को दर्शाती है। - अब्राहम लिंकन
  • जो समय मैं नष्ट कर रहा हूं, वह मुझे नष्ट कर रहा है। - मेसन कूली
  • जब तक आप अपनी कद्र नहीं करते, आप अपने समय की कद्र नहीं करेंगे. और आप अपने समय की कद्र नहीं करेंगे तो आप कुछ नहीं कर पाएंगे। - एम. स्कॉट पेक
  • जब तक आप आंतरिक रूप से शांति नहीं खोज पाते तो इसे अन्यत्र खोजने से कोई लाभ नहीं है। - एल. ए. रोशेफोलिकाउल्ड
  • जब तक किसी व्यक्ति द्वारा अपनी संभावनाओं से अधिक कार्य नहीं किया जाता है, तब तक उस व्यक्ति द्वारा वह सब कुछ नहीं किया जा सकेगा जो वह कर सकता है। - हेनरी ड्रम्मन्ड
  • जीवन की चुनौतियों का अर्थ आपकी विकलांगता नहीं है; उनका उद्देश्य आपको इस बात की खोज में सहायता करना है कि आप कौन हैं। - बर्नेस जानसन रीगन
  • जब आप दो बुराइयों में से छोटी बुराई को चुनते हैं, तो याद रखें कि वह अभी एक बुराई ही है। - मैक्स लर्नर
  • जब तक ईमानदारी नहीं है, तो सम्मान कहां से आएगा? - सीसेरो
  • जीवन में अपने आप के सुधार (शारीरिक और मानसिक, दोनों) को पहली प्राथमिकता दें। - रॉबिन नार्वुड
  • जब तक रुग्णता का सामना नहीं करना पड़ता; तब तक स्वास्थ्य का महत्व समझ में नहीं आता है। - डा. थॉमस फुल्लर
  • जब तक हम दूसरों के बारे में नहीं सोचते और उनके लिए कुछ नहीं करते हैं, तब तक हम खुशियों के सबसे बड़े स्रोत को गँवाते रहते हैं। - रे लाइमन विलबुर
  • जब आप कुछ गंवा बैठते हैं, तो उससे प्राप्त शिक्षा को न गंवाएं। - दलाई लामा
  • जब दूसरे व्यक्ति सोए हों, तो उस समय अध्ययन करें; उस समय कार्य करें जब दूसरे व्यक्ति अपने समय को नष्ट करते हैं; उस समय तैयारी करें जब दूसरे खेल रहे हों; और उस समय सपने देखें जब दूसरे केवल कामना ही कर रहे हों। - विलियम आर्थर वार्ड
  • जिन्दगी वैसी नहीं है जैसी आप इसके लिए कामना करते हैं, यह तो वैसी बन जाती है जैसा आप इसे बनाते हैं। - एंथनी रयान
  • जिस प्रकार से श्रम करने से शरीर मजबूत होता है, उसी प्रकार से कठिनाईयों से मस्तिष्क सुदृढ़ होता है। - सेनेका
  • जीवन की उन सीमाओं को छोड़ कर कोई और सीमाएं नहीं हैं जिन्हें आप तय करते हैं। - लेस ब्राउन
  • जीवन का महानतम उपयोग इसे किन्हीं ऐसे अच्छे कार्यों पर व्यय करना है जो कि इसके जाने के बाद भी बने रहें। - विलियम जेम्स
  • जब किसी व्यक्ति द्वारा अपने लक्ष्य को इतनी गहराई से चाहा जाता है कि वह उसके लिए अपना सब कुछ दांव पर लगाने के लिए तैयार होता है, तो उसका जीतना सुनिश्चित होता है। - नेपोलियन हिल
  • जब यह साफ हो कि लक्ष्यों को प्राप्त नहीं किया जा सकता है, तो लक्ष्यों में फेरबदल न करें, बल्कि अपनी प्रयासों में बदलाव करें। - कंफ्यूशिअस
  • जब आप जागृत अवस्था में होते हैं, तो ही सर्वश्रेष्ठ स्वप्नों का सृजन होता है। - चैरी ग्लाइडरब्लूम
  • जन्म देने वाले माता पिता से अध्यापक कहीं अधिक सम्मान के पात्र हैं, क्योंकि माता पिता तो केवल जन्म देते हैं, लेकिन अध्यापक उन्हें शिक्षित बनाते हैं, माता पिता तो केवल जीवन प्रदान करते हैं, जबकि अध्यापक उनके लिए बेहतर जीवन को सुनिश्चित करते हैं। - अरस्तू
  • जो सब की प्रशंसा करता है, वह किसी की प्रशंसा नहीं करता। - सैमुअल जॉनसन
  • जीवन वह नहीं है जिसकी आप चाहत रखते हैं, अपितु यह तो वैसा बन जाता है, जैसा आप इसे बनाते हैं। - एंथनी रयान
  • जब तक आस्था जीवित होती है आशा कभी नहीं मिटती है, और जब तक आशा है तब तक आस्था कभी नष्ट नहीं होती है, तथा आशा और आस्था दोनों शाश्वत हैं। - SpiritMate.com
  • जीवन के प्रति आपका रुख निश्चित करता है जीवन का आपके प्रति रुख। - जॉन एन. मिशेल
  • जो व्यक्ति दूसरों की भलाई चाहता है, वह अपनी भलाई को सुनिश्चित कर लेता है। - कंफ्यूशियस
  • जीवन में दो मूल विकल्प होते हैं: स्थितियों को उसी रूप में स्वीकार करना जैसी वे हैं, या उन्हें बदलने का उत्तरदायित्व स्वीकार करना। - डेनिस वेटले
  • जो व्यक्ति धन गंवाता है, बहुत कुछ खो बैठता है; जो व्यक्ति मित्र को खो बैठता है, वह उससे भी कहीं अधिक खोता है, लेकिन जो अपने विश्वास को खो बैठता है, वह व्यक्ति अपना सर्वस्व खो देता है। - एलेयानोर
  • जब भी आपको हंसने का अवसर मिले, तो हंसे. यह एक सुलभ दवा है। - लार्ड ब्रायन
  • जिंदगी का मेरा सूत्र बहुत ही सरल है. मैं सुबह जागता हूं तथा रात को सो जाता हूं. इसके बीच में मैं जितना हो सके स्वयं को व्यस्त रखता हूं। - केरी ग्रांट
  • जीवन में दुखद बात यह है कि हम बड़े दो जल्दी हो जाते हैं, लेकिन समझदार देर से होते हैं। - बेंजामिन फ्रेंकलिन
  • जब आप शहद की खोज में जाते हैं, तो आपको मधुमक्खियों द्वारा काटे जाने की संभावना को स्वीकर कर लेना चाहिए. (सफलता के मार्ग में कठिनाईयों का आना स्वभाविक ही है)। - जोसेफ जोबर्ट
  • जीवन मुख्य रुप से अथवा मोटे तौर पर तथ्यों और घटनाओं पर आधारित नहीं है. यह मुख्य रुप से किसी व्यक्ति के दिलो दिमाग में निरन्तर उठने वाले विचारों के तूफानों पर आधारित होती है। - मार्क ट्वेन
  • जब आप अपने मित्रों का चयन करते हैं तो चरित्र के स्थान पर व्यक्तित्व को न चुनें। - डब्ल्यू सोमरसेट मोघम
  • जीवन में सफलता इतना अधिक प्रतिभा अथवा अवसर का विषय नहीं है जितना वह लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता और डटे रहने का है। - सी. डब्ल्यू. वेन्डेट
  • जीवन के बारे में एक मजेदार बात यह है कि यदि आप सर्वश्रेष्ठ वस्तु से कुछ भी कम स्वीकार करने से इंकार करते हैं तो अकसर आप उसको प्राप्त कर ही लेते हैं। - डब्ल्यू. सोमरसेट मोघम
  • जीवन की आधी असफलताओं का कारण व्यक्ति का अपने घोड़े के छ्लांग लगाते समय उस की लगाम खींच लेना होता है।‌‌‌ - चार्ल्स हेयर
  • जो व्यक्ति किसी तारे से बंधा होता है वह पीछे नहीं मुड़ता। - लेओनार्दो दा विंची (१४५२-१५१९), इतालवी कलाकार, संगीतकार एवं वैज्ञानिक
  • जीवन की आधी असफलताओं का कारण व्यक्ति का अपने घोड़े के छलांग लगाते समय उस की लगाम खींच लेना होता है। - चार्ल्स हेयर
  • जोखिम उठाइये! पूरी जिंदगी एक जोखिम है। सब से आगे निकलने वाला व्यक्ति सामान्यतया वह होता है जो कर्म और दुस्साहस के लिए इच्छुक रहता है। - डेल कार्नेगी
  • जीवन का लक्ष्य है आत्मविकास। अपने स्वभाव को पूर्णतः जानने के लिऐ ही हम इस दुनिया में है। - ऑस्कर वाइल्ड
  • जीवन में खुशी का अर्थ लड़ाइयां लड़ना नहीं, बल्कि उन से बचना है। कुशलतापूर्वक पीछे हटना भी अपने आप में एक जीत है। - नॉरमन विंसेंट पील (१८९८-१९९३)
  • जीवन में मानव का मुख्य कार्य स्वयं का सृजन करना है, वह बनना जिसकी उसमें संभाव्यता है. उसके प्रयास का सबसे महत्वपूर्ण उत्पाद उसका स्वयं का व्यक्तित्व होता है। - एरिक फ्राम्म
  • जीवन की त्रासदी इस बात में नहीं है कि आप अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंचते हैं. त्रासदी तो इस बात की है कि आपके पास प्राप्त करने के लिए कोई लक्ष्य नहीं है। - बेंजामिन मेअस
  • जीवन में दो मूलभूत विकल्प होते हैं- या तो परिस्थितियों को जैसी हैं वैसा ही स्वीकार करें, अथवा उन्हें बदलने का उत्तरदायित्व स्वीकार करें। - डा. डेविस वेटले
  • जीवन में अनेक विफलताएं केवल इसलिए होती हैं क्योंकि लोगों को यह आभास नहीं होता है कि जब उन्होंने प्रयास बन्द कर दिए तो उस समय वह सफलता के कितने करीब थे। - थोमस एडिसन
  • जब हम कठिन कार्यों को चुनौती के रुप में स्वीकार करते हैं और उन्हें खुशी और उत्साह से निष्पादित करते हैं, तो चमत्कार हो सकते हैं। - अल्बर्ट गिल्बर्ट
  • जिनसे प्रेम करते हैं, उन्हें जाने दें, वे यदि लौट आते हैं तो वे सदा के लिए आपके हैं। और अगर नहीं लौटते हैं तो वे कभी आपके थे ही नहीं। - खलील ज़िब्रान (१८८३-१९३१), सीरियाई कवि
  • जीवन का अर्थ ही क्या रह जाएगा यदि हम में सतत प्रयत्न करने का साहस न रहे। - विन्सेंट वान गौह (१८५३-१८९०), डच चित्रकार


  • योजना बनाने में आपके द्वारा लगाए गए प्रत्येक मिनट से कार्यान्वयन में आपके 10 मिनट बचते हैं। - ब्राइन ट्रेसी
  • यदि कोई व्यक्ति आपको गुस्सा दिलाने में सफल होता है, तो ऐसा मान लें कि वह आप उसके हाथ की कठपुतली हैं। - एलिजाबेथ कैन्नी
  • यदि उदासी न हो तो खुशी का कोई महत्व नहीं है। - कार्ल जंग
  • यदि आपने अपनी मनोवृतियों पर विजय प्राप्त नहीं की, तो मनोवृत्तियां आप पर विजय प्राप्त कर लेंगी। - नेपोलियन हिल
  • यदि आप प्रतिभा के साथ उत्कृष्टता प्राप्त नहीं कर सकते हैं, तो प्रयास से विजयी बनें। - डेव वीनबाउम
  • यदि आप किसी चीज का सपना देख सकते हैं, तो आप उसे प्राप्त कर सकते हैं। - वाल्ट डिज़नी
  • यदि आप अपने जीवन को अपनी मर्जी के अनुसार नहीं चला पाते, तो आपको अपनी परिस्थितियों को अवश्य ही स्वीकार कर लेना चाहिए। - टी एस एलियट
  • यदि आप अपरिमित में जाना चाहते हैं, तो पहले परिमित को अच्छे से जान लेने का प्रयत्न करें। - जोहेन वोल्फ़्गेंग गोथ
  • यदि आप तर्क करते हैं तो अपने मिज़ाज (गुस्से) का ध्यान रखें. आपका तर्क, यदि आपके पास कोई है, स्वयं इसकी देखभाल कर लेगा। - जोसेफ फेर्रेल
  • यदि आप सौ व्यक्तियों की सहायता नहीं कर सकते तो केवल एक की ही सहायता कर दें। - मदर टेरेसा
  • यदि आपको भगवान का भय है, तो आपको मनुष्यों से डर नहीं लगेगा। - अल्बानियाई कहावत
  • याद रखें कि भविष्य एक बार में एक दिन करके आता है। - डीन ऐचिसन
  • यह एक प्रकार का आध्यात्मिक दंभ है जिसमें लोगों को लगता है कि वे धन के बिना सुखी रह सकते हैं। - एल्बर्ट कामू
  • यदि मैं उदास महसूस करती हूं तो मैं काम पर चली जाती हूं. काम में व्यस्तता उदासी का उत्तम प्रतिकार है। - एलेनोर रूजवेल्ट
  • यदि आप दूसरों की खुशी चाहते हैं तो आपको सहानुभूति अपनानी चाहिए; यदि आप स्वयं खुश होना चाहते हैं तो भी आपको सहानुभूति ही अपनानी होगी। - मैरी स्ट्यूबैक
  • यदि आप नौसिखिया बनने के लिए तैयार हैं तो आप अपने जीवन में किसी भी समय नई बात सीख सकते हैं. यदि आपने नौसिखिया बनना वास्तविकता में सीख लिया, तो पूरी दुनिया आपके सामने खुल जाती है। - बारबारा शेर
  • यदि आप किसी बाह्य कारण से परेशान हैं, दो परेशानी उस कारण से नहीं, अपितु आपके द्वारा उसका अनुमान लगाने से होती है, और आपके पास इसे किसी भी क्षण बदलने का सामर्थ्य है। - मैर्कस औयरिलियस
  • यदि आपको पहली बार में सफलता नहीं मिलती है, तो फिर से कड़ी मेहनत करें। - विलियम फैदर
  • यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा सही मार्ग पर चले, तो केवल उसे सही मार्ग की जानकारी प्रदान न करें, बल्कि उस पर चल कर भी दिखाएं। - जे.ए.रोसेनक्रांज
  • यदि आप दूसरों को खुश देखना चाहते हैं तो सहानुभूति को अपनाएं. यदि आप खुश होना चाहते हैं तो सहानुभूति अपनाएं। - तेंजिन ग्यात्सो, 14वें दलाई लामा
  • यदि आप गलती नहीं कर सकते हैं तो आप कुछ नहीं कर सकते हैं। - मार्वा कोलिन्स
  • यदि बार-बार असफल नहीं हो रहे हैं तो इसका अर्थ है कि आप कुछ आविष्कारक काम भी नहीं कर रहे हैं। - वुडी एल्लेन
  • यदि आपको सफलता की अपेक्षा है तो इसका लक्ष्य न बनाएं; अपितु वही करें जो आपको प्रिय है और विश्वास रखें और स्वाभाविक रूप से आप इसे हासिल कर सकेगें। - डेविड फ्रास्ट
  • यदि आपके पास स्वास्थ्य है तो संभवतः आप प्रसन्न होंगे, और यदि आपके पास स्वास्थ्य और प्रसन्नता दोनों हैं, तो आपके पास अपनी आवश्यकता के अनुसार समस्त सम्पदा होगी फिर चाहे आप इसे न भी चाहते हों। - एल्बर्ट हुब्बार्ड
  • यदि आप बार-बार शिकायत नहीं करते हैं तो आप किसी भी कठिनाई को दूर कर सकते हैं। - बर्नार्ड एम. बारूच
  • यदि कोई व्यक्ति धन के प्रति अपनी सोच या रवैये को ठीक कर लेता है, इससे उसके जीवन में लगभग हर दूसरे पहलू को ठीक करने में सहायता मिलती है। - बिल्ली ग्राहम
  • यदि आप में आत्मविश्वास नहीं है तो आप हमेशा न जीतने का बहाना खोज लेंगे। - कार्ल लेविस
  • यदि आप यह मानते हैं कि आप कर सकते हैं, तो संभवतः आप कर सकते हैं. यदि यह सोचते हैं कि आप नहीं कर सकते, तो आप सुनिश्चित रुप से नहीं कर सकते. विश्वास वह स्विच है जो आपको आगे बढ़ाता है। - डेनिस वेटले
  • यदि आप आशा नहीं करते हैं तो आपको इस बात का पता नहीं लगेगा कि आपकी आशाओं से परे क्या है। - सेंट क्लेमैन्ट ऑफ एलेक्जैन्ड्रिया
  • यदि आप बार बार नहीं गिर रहे हैं तो इसका अर्थ है कि आप कुछ नया नहीं कर रहे हैं। - वुडी एलन
  • यदि आपने हवाई किलों का निर्माण किया है तो आपका कार्य बेकार नहीं जाना चाहिए, हवाई किले हवा में ही बनाए जाते हैं. अब, उनके नीचे नींव रखने का कार्य करें। - हैनरी डेविड थोरेयू
  • यदि आपको अपने भीतर से यह आवाज़ सुनाई देती है कि “आप चित्रकारी नहीं कर सकते, तो हर संभव प्रयास करके चित्रकारी करें, तथा वह आवाज़ आनी बंद हो जाएगी। - विन्सेंट वैन गोफ
  • यदि कोई व्यक्ति अपने धन को ज्ञान अर्जित करने में खर्च करता है तो उससे उस ज्ञान को कोई नहीं छीन सकता है.ज्ञान के लिए किए गए निवेश से हमेशा अच्छा प्रतिफल प्राप्त होता है। - बेंजामिन फ्रेंकलिन
  • यदि एक बड़ा कदम उठाने की आवश्यकता है, तो डरेँ नहीं. आप गहरी खाई को दो छोटे फलांग लगा कर नहीं पार कर सकते हैं। - डेविय लायड जार्ज
  • यह कहना कठिन होता कि असंभव क्या है, क्योंकि विगत का स्वप्न, आज की आशा और कल की वास्तविकता होती है। - राबर्ट एच. गोडार्ड
  • यदि हम असफलता से शिक्षा प्राप्त करते हैं तो वह सफलता ही है। - मैल्कम फोर्ब्स
  • युवा बने रहने का रहस्य है ईमानदारी से जीना, धीरे धीरे खाना और अपनी उम्र जाहिर न करना। - लूसिल बाल, टीवी अभिनेत्री
  • यह मत मानिए कि जीत ही सब कुछ है, अधिक महत्व इस बात का है कि आप किसी आदर्श के लिए संघर्षरत हों। यदि आप किसी आदर्श पर डट नहीं सकते तो आप जीतेंगे क्या? - लेन कर्कलैंड


  • कोई भी व्यक्ति जो स्वयं को शासित नहीं कर सकता वह दूसरे पर शासन करने के लिए उपयुक्त नहीं है। - विलियम पेन्न
  • केवल वही व्यक्ति जिनके पास सरल कार्य को उत्कृष्टता के साथ करने का धैर्य है, वही व्यक्ति कठिन कार्यों को सरलता से करने का कौशल सीखते हैं। - जोहान्न फ्रेडरिच वॉन शिल्लर
  • काम समस्त सफलता की आधारभूत नींव होता है। - पाब्लो पिकासो
  • काम वह वस्तु नहीं है जिससे किसी व्यक्ति की पराजय होती है, वास्तव में वह वस्तु चिंता है। - हेनरी वार्ड बीचर
  • क्रोध एक तेजाब है जो उस बर्तन का अधिक अनिष्ट कर सकता है जिसमें वह भरा होता है न कि उसका जिस पर वह डाला जाता है। - मार्क ट्वेन
  • किसी व्यक्ति के पास जो वह करता है उसके पीछे दो कारण होते हैं - एक अच्छा और एक सच्चा। - जे पी मॉर्गन
  • कभी संदेह न करें कि विचारशील नागरिकों का छोटा समूह दुनिया बदल सकता है। वास्तव में, कभी कुछ बदला है तो ऐसे ही। - माग्रेट मीड
  • कोई भी जीवन में पीछे जाकर नई शुरुआत नहीं कर सकता, लेकिन कोई भी आज शुरुआत कर एक नए अंत को अंजाम दे सकता है। - मरिया रोबिंसन
  • कभी कभी छोटे निर्णय भी जीवन को हमेशा के लिये बदल सकते हैं। - केरि रसैल
  • किसी पुरुष या महिला के पालन-पोषण की आज़माइश तो एक झगड़े में उनके बर्ताव से होती है. जब सब ठीक चल रहा हो तब अच्छा बर्ताव तो कोई भी कर सकता है। - जॉर्ज बर्नार्ड शॉ
  • कर्म सफलता का मूल है। - पाब्लो पिकासो
  • किसी व्यक्ति के दिल-दिमाग को समझने के लिए इस बात को न देखें कि उसने अभी तक क्या प्राप्त किया है, अपितु इस बात को देखें कि वह क्या अभिलाषा रखता है। - कैहलिल जिब्रान
  • किसी मूर्ख व्यक्ति की पहचान उसके वाचालता से होती है, तथा बुद्धिमान व्यक्ति की पहचान उसके मौन रहने से होती है। - पाइथागोरस
  • कठिनाईयों का अर्थ आगे बढ़ना है, न कि हतोत्साहित होना. मानवीय भावना का अर्थ द्वन्द्व से और अधिक मजबूत होना होता है। - विलियम एल्लेरी चैन्निंग
  • कायर बन के सौ वर्ष जीने से अच्छा है कि बहादुर बन के एक वर्ष जिया जाए। - मैडोना
  • कठिनाईयां भगवान का संदेश होती हैं; और जब हमें उनका सामना करना पड़ता है तो हमें उनका भगवान के विश्वास के रुप में, भगवान से अभिनंदन के रुप में सम्मान करना चाहिए। - हेनरी वार्ड बीचर
  • कुछ व्यक्ति सफल होते हैं क्योंकि उनका भाग्य उन्हें सफलता प्रदान करता है, लेकिन अधिकांश दृढ़-संकल्पशील व्यक्ति सफल होते हैं। - ग्रीम क्लैग्ग
  • क्रोध कभी भी बिना कारण नहीं होता, लेकिन कदाचित ही यह कारण सार्थक होता है। - बेंजामिन फ्रेंकलिन
  • कर्म सही या गलत नहीं होता है. लेकिन जब कर्म आंशिक, अधूरा होता है, सही या गलत की बात तब सामने आती है। - ब्रूस ली
  • कड़ी मेहनत के बिना तो केवल खर पतवार की ही उपज पैदा होती है। - गोर्डन हिन्क्ले
  • कल्पना के उपरांत उद्यम अवश्य किया जाना चाहिए. सीढ़ियों को देखते रहना पर्याप्त नहीं है- हमें सीढ़ियों पर अवश्य चढ़ना चाहिए। - वैन्स हैवनेर
  • केवल वही व्यक्ति जो बहुत दूर तक जाने का जोखिम उठाते हैं, संभवत वही व्यक्ति ही यह जान पाते हैं कि वह कितनी दूर तक जा सकते हैं। - टी.एस. एलियट
  • कोई छोटी-छोटी योजनाएं न बनाएं; उनमें मनुष्य को प्रेरित करने का कोई जादु नहीं समाया होता बड़ी योजनाएं बनाएं, उच्च आशा रखें और काम करें। - डैनियल एच. बर्नहम
  • कोई गलती न करना मनुष्य के बूते की बात नहीं है, लेकिन अपनी त्रुटियों और गलतियों से समझदार व्यक्ति भविष्य के लिए बुद्धिमत्ता अवश्य सीख लेते हैं। - प्लूटार्क
  • कोई भी व्यक्ति सेब के बीजों की गिनती कर सकता है, लेकिन बीज में सेबों की गिनती केवल भगवान ही कर सकते हैं। - राबर्ट एच. शुलर
  • कोई भी व्यक्ति जो सुंदरता को देखने की योग्यता को बनाए रखता है, वह कभी भी वृद्ध नहीं होता है। - फ्रेंक काफ्का
  • कोई आज छाया में इसलिए बैठा हुआ है क्योंकि किसी ने काफी समय पहले एक पौधा लगाया था। - वारेन बुफेट
  • किसी को अपने सपने चुराने न दें. यह आपके अपने सपने हैं, न कि किसी ओर के। - डैन जाड्रा
  • किसी सफल व्यक्ति तथा दूसरों के बीच में अंतर ताकत का नहीं, ज्ञान का नहीं, बल्कि इच्छाशक्ति का होता है। - विंस लोमबार्डी
  • किसी भी नींव का सबसे मजबूत पत्थर सबसे निचला ही होता है। - खलील ज़िब्रान (१८८३-१९३१), सीरियाई कवि
  • किसी निर्दोष को दंडित करने से बेहतर है एक दोषी व्यक्ति को बख़्श देने का जोख़िम उठाना। - वाल्तेयर (१६९४-१७७८)
  • केवल प्रतिभाशाली होने से ही काम नहीं चलता। ईश्वर प्रतिभा देता है तो प्रतिभा को विलक्षणता में परिणत कर देता है काम। - अन्ना पाव्लोवा (१८८१-१९३१), रूसी नर्तकी
  • किसी चीज़ की आवश्यकता न रह जाने की स्थिति ही सच्ची समृद्धि है। - गैरी स्नाइडर
  • किसी काम को करने का अधिकार आप को है, पर इस बात का मतलब यह नहीं होता कि वह करना सही भी है। - विलियम सेफ़ायर
  • कभी कभार सुख के पीछे भागना छोड़ कर बस सुखी होना भी एक अच्छी बात है। - गियोम अपोलिनेयर
  • कितनी भयावह बात है कि हमें पर्यावरण की रक्षा के लिए अपनी ही सरकार से संघर्ष करना पड़ता है। - एनसल एडम्स (१९०२-१९८४), छायाकार
  • कुशलतापूर्वक किसी की बात सुनना अकेलेपन, वाचालता और कंठशोथ का सब से बढ़िया इलाज है। - विलियम आर्थर वार्ड
  • कोई सपना देखे बिना कुछ नहीं होता। - कार्ल सैंडबर्ग (१८७८-१९६७), कवि
  • कुछ लोग जिसे ग़लती से जीवन स्तर की बढ़ती कीमतें समझ बैठते हैं, वह वास्तव में बढ़ चढ़ कर जीने की कीमत होती है। - डग लारसन
  • किसी काम को करने के बारे में बहुत देर तक सोचते रहना अक़सर उस के बिगड़ जाने का कारण बनता है। - ईवा यंग
  • किसी को क्या अच्छा लगता है, वैसा करना खुशी का रहस्य नहीं है, जबकि खुशी का रहस्य तो वह कार्य करना है जो कि किया जाना चाहिए। - जेम्स एम. बुर्री
  • किसी अन्य व्यक्ति की तुलना में अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्यरत रहने की आपकी इच्छा आपकी सर्वाधिक मूल्यवान सम्पत्ति हो सकती है। - ब्रिअन ट्रेसी
  • केवल जानना पर्याप्त नहीं है, हमें अवश्य ही प्रयोग भी करना चाहिए. केवल इच्छा करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि हमें कार्य करना भी चाहिए। - गोएथ
  • कड़ी मेहनत के बिना सफलता का प्रयास करना तो ऐसा है जैसे आप वहां से फसल काटने की कोशिश कर रहे हों, जहां आपने फसल बोई नहीं है। - डेविड ब्लाए
  • कल तो चला गया. आने वाले कल अभी आया नहीं है. हमारे पास केवल आज है. आईये शुरुआत करें। - मदर टेरेसा
  • कुछ लोग, चाहे जितने बूढ़े हो जाएं, उन की सुंदरता नहीं मिटती - यहा बस उन के चेहरों से उतर कर उनके दिलों में आ बसती है। - मार्टिन बक्सबाम
  • क्यों न हम वृद्धाश्रमों के बग़ल में ही अनाथालय बनाएं? कोई व्यक्ति झूलने वाली कुर्सी में बैठा होगा तो बहुत जल्दी ही उस की गोद में एक बच्चा भी होगा। - क्लोरिस लीचमैन, अभिनेत्री


  • बेहतर प्रतिष्ठा पैसे से कहीं अधिक मूल्यवान होती है। - पब्लिलियस सायरस
  • बुद्धि का अर्जन हम तीन तरीकों से कर सकते हैं: प्रथम, चिंतन से, जो कि उत्तम है; द्वितीय, दूसरों से सीखकर, जो सबसे आसान है; और तृतीय, अनुभव से, जो सबसे कठिन है। - कन्फ़्यूशियस
  • बुद्धिमत्ता पारितोषिक है आप के जीवनपर्यंत श्रोता बने रहने का, उन सब क्षणों में भी जब आप बोलना चाहते थे। - डग लार्सन
  • बच्चों को शिक्षित करना तो ज़रूरी है ही, उन्हें अपने आप को शिक्षित करने के लिए छोड़ देना भी उतना ही ज़रूरी है। - अर्नेस्ट डिमनेट
  • बच्चों को बढ़ा कर प्रसन्नचित्त और स्वस्थ वयस्क बनाना ही मेरे लिए सफलता है। - कैली लिब्रोक
  • बुद्धिमत्ता की पुस्तक में ईमानदारी पहला अध्याय है। - थॉमस जैफर्सन
  • बीता कल आज की याद है, और आने वाला कल आज का स्वप्न। - खलील जिब्रान
  • बुद्धिमान व्यक्तियों की सलाह की आवश्यकता नहीं होती है. मूर्ख लोग इसे स्वीकार नहीं करते हैं। - बेंजामिन फ्रेंकलिन
  • बेहतर कल के लिए आशावादिता व्यक्ति का पासपोर्ट होता है। - शेन कार्टर
  • बुद्धिमान व्यक्ति बोलते हैं क्योंकि उनके पास बोलने के लिए कुछ होता है, मूर्ख व्यक्ति बोलते हैं क्योंकि उन्हें कुछ कहना होता है। - प्लैटो
  • बिना उत्साह के आज तक कुछ भी महान उपलब्धि हासिल नहीं की गई है। - राल्फ वाल्डो एमर्सन
  • बच्चों को सीख देने का जो श्रेष्ठ तरीका मुझे पता चला है वह यह है कि बच्चों की चाह का पता लगाया जाए और फिर उन्हें वही करने की सलाह दी जाए। - हैरी ट्रूमेन
  • बंदरगाह में खड़ा जलयान सुरक्षित होता है जलयान वहां खड़े रहने के लिए नहीं बने होते हैं। - थामस एक्किनास
  • बुद्धिमान व्यक्तियों की प्रंशसा की जाती है; धनवान व्यक्तियों से ईर्ष्या की जाती है; बलशाली व्यक्तियों से डरा जाता है, लेकिन विश्वास केवल चरित्रवान व्यक्तियों पर ही किया जाता है। - अल्फ्रेड एडलर
  • बुद्धिमान व्यक्ति उस समय सीखते हैं जब वे ऐसा कर सकते हैं, लेकिन मूर्ख व्यक्ति उस समय सीखते हैं जब उनके लिए ऐसा करना बहुत जरुरी हो जाता है। - आर्थर वैलेस्ले
  • बहुधा वातावरण में परिवर्तन से कहीं अधिक व्यक्ति के भीतर ही बदलाव की ज़रूरत होती है। - ए सी बेंसन


  • विश्वास और प्रार्थना आत्मा के दो विटामिन हैं; कोई भी व्यक्ति इनके बिना स्वस्थ जीवन यापन नहीं कर सकता है। - महालिया जैकसन
  • वास्तविक कठिनाईयों को दूर किया जा सकता है; केवल कल्पनात्मक कठिनाईयां को ही पराजित नहीं किया जा सकता है। - थियोडोर एन. वेल
  • वह व्यक्ति अच्छा कार्य निष्पादन करता है जो परिस्थितियों का ठीक से सामना करता है। - प्लुटार्च
  • वह राजा (व्यक्ति) जो अपने आहार पर नियंत्रण नहीं कर सकता है, वह शायद ही कभी अपने शरीर को स्वस्थ रख सकता है। - सालेरनों के स्वास्थ्य नियम
  • वैयक्तिक स्तर पर उदासीनता सामूहिक स्तर पर उन्माद में बदल जाती है। - डगलस होफ़्स्टेटर
  • व्यस्त रहना काफी नहीं है, व्यस्त तो चींटियाँ भी रहती हैं। सवाल यह है - हम किस लिए व्यस्त हैं? - हेनरी डेविड थोरु
  • विनम्र तो सबके साथ रहें, लेकिन घनिष्ठ कुछ एक के साथ ही। - थॉमस जैफरसन
  • विवाह उनसे न करें जिनके साथ आप रह सकते हैं; विवाह उनसे करें जिनके बिना आप नहीं रह सकते। - जेम्स डॉब्सन
  • वह रिश्ता जो आपके परिवार को वास्तव में बाँधता है, वह खून का नहीं है, बल्कि एक दूसरे के जीवन के प्रति आदर और खुशी का रिश्ता होता है। - रिचर्ड बैक
  • विचारों को मूर्त रूप देने की क्षमता ही सफलता का रहस्य है। - हैनरी वार्ड बीचर
  • वह एकमात्र स्थान जहां पर सपने असंभव होते हैं, वह स्वयं आपका मस्तिष्क है। - ईमैली
  • वह एकमात्र स्थान जहां सफलता (सक्सेस) कार्य (वर्क) से पहले आती है, वह शब्दकोश है। - विडाल सास्सून
  • वह व्यक्ति कर्मठ नहीं है जो कि यह कहता है कि नदी गंदी है. कर्मठ तो वह व्यक्ति होता है जो कि नदी को सफाई करना शुरु कर देता है। - रॉस पेरो
  • विजेता उस समय विजेता नहीं बनते हैं जब वह किसी प्रतियोगिता को जीतते हैं, लेकिन विजेता तो वे उन घंटो, सप्ताहों, महीनों और वर्षों में बनते हैं जब वे इसके लिए तैयारी करते हैं. विजयी निष्पादन तो केवल उनके विजेता स्वभाव को परिलक्षित करता है। - टी. एलन आर्मस्ट्रांग
  • वे हमेशा यह कहते हैं कि समय के साथ साथ परिस्थितियां बदल जाती हैं, लेकिन वास्तव में उन्हें आपको स्वयं ही बदलना होता है। - एन्डी वार्होल
  • वह व्यक्ति बुद्धिमान है जो उन वस्तुओं के लिए दुःख नहीं मनाता जो उसके पास नहीं हैं, लेकिन उनके लिए आनन्द मनाता है जो उसके पास हैं। - एपिक्टेट्स
  • व्यवहारकुशलता लोगों को यह विश्वास दिलाने की कला है कि वे आप से अधिक जानते हैं। - रेमंड मॉर्टीमर
  • वह व्यक्ति ग़रीब नहीं है जिस के पास थोड़ा बहुत ही है। ग़रीब तो वह है जो ज़्यादा के लिए मरा जा रहा है। - सैनेका, रोमन दार्शनिक
  • व्यवहार कुशलता उस कला का नाम है कि आप महमानों को घर जैसा आराम दें और मन ही मन मनाते भी जाएं कि वे अपनी तशरीफ उठा ले जाएं। - जॉर्ज ई बर्गमैन
  • वह लोग भाग्यशाली हैं जो कि सपने बुनते हैं और उनको वास्तविक बनाने के लिए कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं। - लियोन जे.सूअसेन
  • विचारशील व्यक्ति को हर जगह सम्मान मिलता है। - सोफोक्लेस
  • विकल्पों का न होना बुद्धि को बढ़िया ढंग से परिमार्जित कर देता है। - हेनरी ए किसिंगर, नोबेल विजेता व भूतपूर्व अमरीकी विदेश मंत्री


  • प्रेम के बिना जीवन उस वृक्ष की भांति है जो फूल तथा फलों से रहित है। - काहलिल जिब्रान
  • प्रसन्नता स्वास्थ्य में निहित होती है। - जार्ज विलियम कर्टिस
  • प्रसन्नता इस बात पर निर्भर करती है कि आप अपने जीवन के समीकरण को सकारात्मक और नकारात्मक अनुभवों तथा मनोवृत्तियों के बीच किस प्रकार से संतुलित करते हैं। - कॉल
  • पत्नी को चाहिए कि पति घर लौटने पर खुश हो, और पति को चाहिए कि पत्नी को उसके घर से निकलने पर दुख हो। - मार्टिन लूथर
  • प्रबंधन अन्य लोगों के माध्यम से काम करवाने की कला है। - मैरी पार्कर फोल्लेट्ट
  • परस्पर आदान-प्रदान के बिना समाज में जीवन का निर्वाह संभव नहीं है। - सेमुअल जॉन्सन
  • प्रकृति का अध्ययन करें, प्रकृति से प्रेम करें, प्रकृति के सान्निध्य में रहें। यह आप को कभी हताश नहीं करेगी। - फ्रैंक लॉयड राइट
  • परिवर्तन को जो ठुकरा देता है वह क्षय का निर्माता है. केवलमात्र मानव व्यवस्था जो प्रगति से विमुख है वह है कब्रगाह। - हैरल्ड विल्सन
  • परिवर्तन नए अवसर लाता है। - नीडो क्युबैन
  • पढ़ाई और जीवन में क्या अंतर है? स्कूल में आप को पाठ सिखाते हैं और फिर परीक्षा लेते हैं. जीवन में पहले परीक्षा होती है और फिर सबक सिखने को मिलता है। - टॉम बोडेट
  • प्रत्येक कलाकार एक दिन नौसिखिया ही होता है। - राल्फ वाल्डो एमर्सन
  • प्रत्येक व्यक्ति के लिए यह याद रखना बेहतर होगा कि सभी सफल व्यवसाय नैतिकता की नींव पर आधारित होते हैं। - हैनरी वार्ड बीचर
  • प्रत्येक समस्या अपने साथ आपके लिए एक उपहार लेकर आती है। - रिचर्ड बैक
  • पिता एक प्रकाश-स्तम्भ की तरह होते है जब धुंध होती है तो बच्चे प्रकाश के लिए हमेशा उन पर निर्भर रह सकते हैं। - क्रिस्टी बोरजेल्ड
  • प्रकृति को गहराई से देखें, और आप हर चीज़ को बेहतर समझ पाएंगे। - अल्बर्ट आइंस्टीन
  • प्रेम के प्रादुर्भाव के लिए आशा की एक छोटी से किरण ही पर्याप्त होती है। - मैरी हेनरी बेयले
  • प्रेम एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपकी स्वयं की खुशी के लिए दूसरे व्यक्ति की खुशी अनिवार्य होती है। - राबर्ट हेन्लेन
  • प्रेम करने वाला व्यक्ति प्रेम की दुनिया में रहता है. झगड़ालू व्यक्ति युद्ध जैसी दुनिया में रहता है. प्रत्येक ऐसा जिससे आप मिलते हैं, वह आपकी ही छवि होती है। - केन कैन्स, जूनियर
  • प्यार कभी निष्फल नहीं होता; चरित्र कभी नहीं हारता; और धैर्य और दृढ़ता से सपने अवश्य सच हो जाते हैं। - पीट मेराविच
  • प्रत्येक कृति में सुंदरता होती है, लेकिन हर कोई इसे देख नहीं सकता। - कन्फूशियस
  • प्रत्येक बच्चा एक कलाकार होता है, समस्या यह है कि युवा होने पर कलाकार कैसे बने रहा जाए। - पाबलो पिकासो
  • पहले से ही कुछ निर्धारित नहीं होता है: आपकी विगत बाधाएं वह मार्ग प्रदान करती हैं जिस पर चल कर आप नई शुरुआत कर सकते हैं। - राल्फ ब्लम
  • प्रेरणा कार्य आरम्भ करने में सहायता करती है. आदत कार्य को जारी रखने में सहायता करती है। - जिम रयून
  • प्रेरणा के पीछे सबसे महत्वपूर्ण बात लक्ष्य तय करना होता है. आपका हमेशा एक लक्ष्य अवश्य होना चाहिए। - फ्रैंसी लैरियू स्मिथ
  • पूरा जीवन एक अनुभव है. आप जितने अधिक प्रयोग करते हैं, उतना ही इसे बेहतर बनाते हैं। - राल्फ वाल्डो एमर्सन
  • पीड़ा अस्थाई होती है. लेकिन हिम्मत हार जाना स्थाई होता है। - लैंस आर्मस्ट्रान्ग
  • पीड़ा तो अवश्यम्भावी है, लेकिन निर्धनता वैकल्पिक होती है। - टिम हैंसेंल
  • प्रेरणा अंतर्मन से उत्पन्न होने वाली आग है. यदि आपके भीतर इस आग को जलाने का प्रयास किसी अन्य व्यक्ति द्वारा किया जाता है तो इस बात की संभावना है कि यह थोड़ी ही देर जलेगी। - स्टीफन आर. कोवे
  • प्रकृति की गति अपनाएं: उसका रहस्य है धीरज। - राल्फ इमर्सन
  • प्रश्न कर पाने की क्षमता ही मानव प्रगति का आधार है। - इंदिरा गांधी
  • पूरा जीवन एक प्रयोग है। जितने अधिक प्रयोग आप करेंगे, उतना ही अच्छा। - राल्फ इमरसन
  • परमेश्वर पर भरोसा रखिए - लेकिन अपने ऊंट को भी खूंटे से कस कर बांधे रखिए। - फ़ारसी कहावत
  • प्रार्थनाः दिन की कुंजी तथा रात का ताला होती है। - थॉमस फुल्लर
  • प्रतिकूल परिस्थितियों से कुछ व्यक्ति टूट जाते हैं, जबकि कुछ अन्य व्यक्ति रिकार्ड तोड़ते हैं। - विलियम ए. वार्ड
  • प्रातःकाल का भ्रमण पूरे दिन के लिए वरदान होता है। - हेनरी डेविड थोरो (१८१७-१८६२), लेखक
  • प्यार एक ऐसा खेल है जिसे दो व्यक्ति खेल सकते हैं और जिस में दोनों ही जीतते हैं। - इवा गाबोर


  • धैर्य, बुद्धिमत्ता का मित्र है। - सेंट अग्स्टीन
  • धैर्य रखें. सभी कार्य सरल होने से पहले कठिन ही दिखाई देते हैं। - सादी
  • धैर्य कडुवाहट पूर्ण हो सकता है, लेकिन इसका फल मीठा होता है। - जीन जैकेस रोस्सियू
  • धन कमाने की आस में निकलना जीवन की सबसे भारी गलती है. वही करें जिसमें आपकी रुचि हो, और यदि आप उसमें निपुण हैं, धन अपने आप आएगा। - ग्रीअर गार्सन
  • धन से आज तक किसी को खुशी नहीं मिली और न ही मिलेगी. जितना अधिक व्यक्ति के पास धन होता है, वह उससे कहीं अधिक चाहता है. धन रिक्त स्थान को भरने के बजाय शून्यता को पैदा करता है। - बेंजामिन फ्रेंकलिन
  • धन को बरबाद करें तो आप केवल निर्धन होते हैं, लेकिन समय को बरबाद करते हैं तो आप जीवन का एक हिस्सा गंवा देते हैं। - मिशेल लेबोएफ
  • धनवान बनने के लिए अपने स्वास्थ्य को कभी जोखिम में न डालें. क्योंकि यह सच है कि स्वास्थ्य समस्त सम्पत्तियों में से श्रेष्ठ सम्पत्ति है। - रिचर्ड बेकर


  • दूसरों को नियंत्रित करने वाला व्यक्ति शक्तिशाली हो सकता है, लेकिन जिस व्यक्ति ने स्वयं पर विजय प्राप्त कर ली हो, वह उससे कहीं अधिक महान बलशाली होता है। - ताओ ते चिंग
  • दूसरा व्यक्ति क्या करता है, उस पर आपका नियंत्रण नहीं होता है. आपके पास केवल इतना नियंत्रण है कि आप क्या करते हैं। - ए.जे.किट्ट
  • दुनिया परिवर्तन से नफरत करती है, लेकिन यही एकमात्र वस्तु है जिससे प्रगति का जन्म हुआ है। - चार्ल्स कैट्टरिंग
  • दिन प्रतिदिन की छोटी छोटी उपलब्धियों से ही मिलकर सफलता बनती है। - लैड्डी एफ. हूटर
  • दुनिया में आज का दिन सर्वोत्कृष्ट दिन है। - आर.ए.कैम्बैल
  • दो व्यक्तियों ने एक ही सलाखों से बाहर झांका, एक को कीचड़ दिखाई देता है, दूसरे को तारे दिखाई देते हैं (आशावादी बनें)। - फ्रेडरिक लैंगब्रिज
  • दुनिया वैसी ही है जैसे हम इसके बारे में सोचते हैं. यदि हम अपने विचारों को बदल सकें, तो हम दुनिया को बदल सकते हैं। - एच.एम.टोमलिसन
  • दीर्घायु होना नहीं बल्कि जीवन की गुणवत्ता का महत्व होता है। - मार्टिन लूथर किंग, जूनियर
  • दुनिया में सबसे बड़ा अपराध अपनी संभावनाओं का विकास न करना है. आप जब भी कुछ कार्य करते हैं और उसे बेहतर तरीके से करते हैं, तो न केवल आप अपनी सहायता करते हैं, अपितु आप पूरी दुनिया की सहायता करते हैं। - रोज़र विलियम्स
  • देशभक्ति का अर्थ अपने पुरखों की भूमि की रक्षा करना नहीं, अपनी संतानों के लिए भूमि का संरक्षण है। - होसे आर्तेगा गासेत
  • दूसरों की पुष्टि पर निर्भर करने की तुलना में स्वयं को जानने तथा स्वीकार करने- अपनी शक्तियों तथा अपनी सीमाओँ को जान लेने से वास्तविक विश्वास की उत्पत्ति होती है। - जूडिथ एम. बार्डविक
  • देरी से प्राप्त की गई सम्पूर्णता की तुलना में निरन्तर सुधार बेहतर होता है। - मार्क टवैन
  • दानशीलता हमारी क्षमता से अधिक देने में, और गौरव अपनी आवश्यकता से कम लेने में है। - खलील गिब्रान
  • दुनिया ऐसे लोगों से अंटी पड़ी है जो असाधारण सुख की आस में संतोष को ताक पर रख देते हैं। - डग लारसन
  • दोस्ती निस्संदेह रूप से निराश प्रेम की कसक के लिए उत्तम मरहम है। - जेन ऑस्टिन (१७७५-१८१७)


  • ऐसा व्यक्ति जो अपनी आंतरिक सत्ता का शासक है तथा अपनी भावनाओं, इच्छाओं, और भय को नियंत्रित करता है, वह किसी राजा से भी श्रेष्ठ व्यक्ति है। - जॉन मिल्टन
  • एकमात्र व्यायाम से ही मन की वृत्तियों को सहायता मिलती है, तथा इसी से मस्तिष्क तरोताजा बना रहता है। - सीसेरो
  • एक बार जब आप निर्णय कर लेते हैं तो समस्त सृष्टि इसके भलीभूत होने के लिए तत्पर हो जाती है। - राल्फ वाल्डो एमर्सन
  • एक बार जब आप आशा का दामन थाम लेते हैं, तो सब कुछ संभव हो जाता है। - क्रिस्टोफर रीव
  • एक गुस्सैल व्यक्ति अपना मुंह खोलता है, लेकिन अपनी आंखे (सोचने की शक्ति को) बन्द कर लेता है। - कैटो
  • एक अच्छी नींद प्रत्येक बीमारी के लिए एक रोगोपचार है। - मेनांडर
  • एक सृजनशील व्यक्ति कुछ कर पाने की उम्मीद से प्रेरित होता है, दूसरों को होड़ में हराने की उम्मीद से नहीं। - ऐन रैंड
  • ऐसा न कहें कि आप के पास वक़्त नहीं है। आप के पास हर दिन उतने ही घंटे हैं जितने हेलन केलर, लूइस पाश्चर, माइकल एंजेलो, मदर तरेसा, लियोनार्डो द विंची, थॉमस जैफरसन और एल्बर्ट आइंस्टीन को मिलते थे। - एच जैकसन ब्राऊन, जूनियर
  • ऐसे पेशे का चयन करें जो आपको दिलचस्प लगता हो, और आपको अपने जीवन में एक भी दिन काम नहीं करना पड़ेगा। - कंफ्यूशियस
  • ऐसा भी वक़्त आता है जब व्यक्ति को अगर अपनी अन्तरात्मा के प्रति जवाबदेह होना हो तो उसे अपने नेता की सुनने से इंकार करना पड़ सकता है। - हार्टले शॉक्रॉस, बैरिस्टर (1902-2003)
  • ऐसा नहीं है कि मैं कोई अति प्रतिभाशाली व्यक्ति हूँ; लेकिन मैं निश्चित रूप से अधिक जिज्ञासु हूँ और किसी समस्या को सुलझाने में अधिक देर तक लगा रहता हूँ। - आइंस्टीन
  • ऐसा व्यक्ति जो एक घंटे का समय बरबाद करता है, उसने जीवन के मूल्य को समझा ही नहीं है। - चार्ल्स डारविन
  • एक बुद्धिमान व्यक्ति के प्रश्न में भी आधा उत्तर छिपा रहता है। - सोलोमन इब्न गैबिरोल
  • एक ऐसा व्यक्ति जिसने कभी गलती नहीं की है, उसने जीवन में कुछ नया करने का कभी प्रयास ही नहीं किया होता है। - अल्बर्ट आईंस्टिन
  • एक बुद्धिमान व्यक्ति के कार्य उसके बारे में जानकारी प्रदान कर देते हैं। - सबाहट
  • ऐसा व्यक्ति जो मानव के हृदय में साहस बोता है, वह सर्वश्रेष्ठ चिकित्सक होता है। - कार्ल वोन नेबेल
  • ऐसा नहीं है कि कार्य कठिन हैं इसलिए हमें हिम्मत नहीं करनी चाहिए, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम हिम्मत नहीं करते हैं इसलिए कार्य कठिन हो जाते हैं। - सेनेका
  • ऐसे लोगों के लिए परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहते हैं जो कि सामने आने वाली परिस्थितियों में सर्वश्रेष्ठ कार्य निष्पादन करते हैं। - आर्ट लिंकलैटर
  • एक बार किसी कार्य को करने का लक्ष्य निर्धारित कर लेने के बाद, इसे हर कीमत तथा कठिनाई की लागत पर पूरा करें. किसी कठिन कार्य को करने से उत्पन्न आत्म विश्वास अभूतपूर्व होता है। - थामस ए. बेन्नेट
  • एक सफल व्यक्ति और असफल व्यक्ति में साहस का या फिर ज्ञान का अंतर नहीं होता है बल्कि यदि अंतर होता है तो वह इच्छाशक्ति का होता है।p - विसेंट जे. लोम्बार्डी
  • ऐसे सभी व्यक्ति जिन्होँने महान उपलब्धियां हासिल की हैं, वह महान स्वप्नदृष्टा भी होते हैं। - ओरिसन स्वैट मार्डेन
  • ऐसा व्यक्ति जिसने कभी आशा नहीं की, वह कभी निराशा भी नहीं होता है। - विलियम शेक्सपियर
  • एक मूल नियम है कि समान विचारधारा के व्यक्ति एक दूसरे के प्रति आकर्षित होते हैं. नकारात्मक सोच सुनिश्चित रुप से नकारात्मक परिणामो को आकर्षित करती है. इसके विपरीत, यदि कोई व्यक्ति आशा और विश्वास के साथ सोचने को आदत ही बना लेता है तो उसकी सकारात्मक सोच से सृजनात्मक शक्तियों सक्रिय हो जाती हैं- और सफलता उससे दूर जाने की बजाय उसी ओर चलने लगती है। - नार्मन विंसेन्ट पीएले
  • एक व्यक्ति 30 मिनट के लिए उत्साही होता है, दूसरा 30 दिनों के लिए, लेकिन ऐसा व्यक्ति जो कि 30 वर्षों तक उत्साही रहता है, उसे ही जीवन में सफलता प्राप्त होती है। - एडवर्ड बी.बटलर
  • एक चीज जिससे डरा जाना चाहिए वह डर है। - फ्रेंकलिन डी. रुज़वेल्ट
  • एक बार एक युवक को एक अच्छी सलाह प्राप्त करते हुए मैंने सुना था कि, "हमेशा वह कार्य करो जिसको करने से आप ड़रते हैं। - राल्फ वाल्डो एमर्सन
  • एक ऐसा व्यक्ति जिसका जीना सफल है, वह ऐसा व्यक्ति होता है जो अपने लक्ष्य पर निरन्तर नजर बनाए रखता है और इसके लिए अडिग रहता है. इसे समर्पण कहा जाता है। - सेसिल बी. डेमिल्ले
  • ऐसे दो मुख्य पाप हैं जिनसे अन्य सभी पापों की उत्पत्ति होती है: अधीरता और आलस्य। - फ्रेंक काफ्का
  • एक ही चीज़ है जो बहुमत को नहीं मानती और वह है मनुष्य की अंतरात्मा। - हार्पर ली, टु किल ए मॉकिंग बर्ड
  • एक क्रियान्वित विचार तीन अधूरे विचारों से कहीं बेहतर है। - जेम्स लाइटर
  • ऐसा कोई युग कभी नहीं रहा जिस में अतीत का गुणगान और वर्तमान पर विलाप न किया गया हो। - लिलियन आइक्लर वॉटसन
  • ऐसा नहीं है कि मैं बहुत चतुर हूं; सच्चाई यह है कि मैं समस्याओं का सामना अधिक समय तक करता हूं। - अल्बर्ट आंईस्टीन


  • उपलब्धि के चार कदम: उद्देश्यपूर्ण योजना बनाए. प्रार्थना के साथ तैयारी करें. सकारात्मक रूप से आगे बढ़े. निरन्तर अपने लक्ष्य के लिए प्रयासरत रहें। - विलियम ए. वार्ड
  • उत्साह, प्रयास की जननी है, तथा इसके बिना आज तक कोई महान उपलब्धि हासिल नहीं की गई है। - राल्फ वाल्डो एमर्सन
  • उन लोगों से दूर रहें जो आप आपकी महत्वकांक्षाओं को तुच्छ बनाने का प्रयास करते हैं. छोटे लोग हमेशा ऐसा करते हैं, लेकिन महान लोग आपको इस बात की अनुभूति करवाते हैं कि आप भी वास्तव में महान बन सकते हैं। - मार्क ट्वेन
  • उच्च उपलब्धियों के लिए आवश्यक हैं उच्च लक्ष्य। - चौ के राजा चिंग (1100 ई.पू)
  • उस व्यक्ति को आलोचना करने का अधिकार है जो सहायता करने की भावना रखता है। - अब्राहम लिंकन
  • उन सभी कारणों को भूल जाएं कि कोई कार्य नहीं होगा. आपको केवल एक अच्छा कारण खोजना है कि यह कार्य सफल होगा। - डा. राबर्ट
  • उस व्यक्ति के लिए सभी परिस्थितियां अच्छी हैं जो अपने भीतर खुशी संजो कर रखता है। - होरेस फ्रिस्स
  • उत्कृष्टता की सिद्धि तब नहीं होती जब कुछ और जोड़ना या लगाना बाकी नहीं रह जाए, बल्कि तब होती है जब कुछ हटाने के लिये नहीं बचे। - एंटोइन दे सेंट एक्जूपरि


  • गुणवत्ता प्रचुरता से अधिक महत्वपूर्ण है. एक छक्का दो-दो रन बनाने से कहीं बेहतर है। - स्टीव जॉब्स
  • गुणवत्ता की कसौटी बनें. कई लोग ऐसे वातावरण के अभ्यस्त नहीं होते जहां उत्कृष्टता अपेक्षित होती है। - स्टीव जॉब्स
  • गलतियों से न सीखना ही एकमात्र गलती होती है। - रॉबर्ट फ्रिप्प
  • गंभीर समस्याओं का आधी रात में समाधान करने की कोशिश न करें। - फिलिप डिक
  • गुणवत्ता कोई अचानक प्राप्त होने वाली वस्तु नहीं है. यह तो हमेशा से बुद्धिमत्तापूर्ण किए गए प्रयासों का परिणाम है। - आर्नोल्ड पामर
  • गलती करने की बजाय देर करना कहीं अधिक अच्छा होता है। - थॉमस जैफरसन
  • गलतियां खोज का स्रोत होती हैं। - जेम्स जोयस
  • गति और प्रगति में संदेह न करें. कोल्हू के बैल दिन भर चलते हैं लेकिन कोई प्रगति नहीं करते है। - अल्फ्रेड ए. मोन्टापर्ट
  • गुस्से से ज्ञान का प्रकाश बुझ जाता है। - आर. जी. इंगरसोल
  • गेंद को दो रन के लिए सरकाइए मत. उसे मैदान से बाहर पहुँचाने के लिए निशाना साधिए| अमर व्यक्तियों के साथ का लक्ष्य बनाइए। - डेविड ऑगिल्वी


  • ईमानदारी से बड़ी कोई विरासत नहीं है। - विलियम शेक्सपियर
  • ईर्ष्या और क्रोध से जीवन क्षय होता है। - बाइबल
  • इंसान जितनी सहजता से सलाह देता है उतनी सहजता से और कुछ नहीं देता। - ला रोचेफ़ोकोल्ड
  • इस धरा पर जैसा कोई विषय नहीं जो अरुचिकर हो; यदि ऐसा कुछ है तो वह एक बेसरोकार व्यक्ति ही हो सकता है। - जी.के.चेस्टरटन
  • इंसान जितना अपने मन को मना सके उतना खुश रह सकता है। - अब्राहम लिंकन
  • इस दुनिया में जो कुछ हम अर्जित करते हैं, उससे नहीं अपितु जो कुछ त्याग करते हैं, उससे समृद्ध बनते हैं। - हैनरी वार्ड बीचर
  • इस सीमित संसार में भौतिक सुखों की असीमित वृद्धि होते जाना असंभव है। - ई एफ शूमाकर
  • इतने अच्छे बने कि आपकी उपेक्षा करने का किसी में साहस ही न हो। - स्टीव मार्टिन
  • इस दुनिया में कौन आज़ाद है? ऐसा बुद्धिमान व्यक्ति जो स्वयं पर नियत्रंण रखता है। - होरेस
  • इस तरह से कार्य करें जैसे कि आप पहले से ही खुश हैं तथा इसके परिणामस्वरुप आप खुशी प्राप्त कर लेंगे। - डेल कार्नेज
  • इस बात से कोई अंतर नहीं पड़ता कि कोई विशेष क्षण कितना कठिन है, प्रेम और आशा हमेशा संभव हैं। - जार्ज चैकिरिस
  • इस बात का अधिक महत्व नहीं है कि दुनिया में हम कहां खड़े हैं अपितु महत्व तो इस बात का है कि हम किस दिशा की तरफ अग्रसर हैं। - ओलिवर वेन्डेल होम्स
  • इस दुनिया में कोई भी महान व्यक्ति नहीं है, केवल महान चुनौतियां ही हैं, जिनका सामान्य व्यक्ति उठ कर सामना करते हैं। - विलियम फ्रेडरिक हाल्से, जूनियर
  • ईमानदारी के लिए किसी छद्म वेषभूषा अथवा साज श्रृंगार की आवश्यकता नहीं होती है; सादगी अपनाएं। - औटवे
  • ईमानदारी किसी कायदे कानून की मोहताज़ नहीं होती। - आल्बेर कामू (१९१३-१९६०), १९५७ में साहित्य के नोबल पुरस्कार विजेता


  • चोट मारने के लिए लोहे के गर्म होने की प्रतीक्षा न करें, लेकिन इसे चोट मार मार कर गर्म करें। - विलियम बी. स्प्रेग
  • चुनौतियों को स्वीकार करें, ताकि आप विजय के हर्ष का आनन्द महसूस कर सकें। - जनरल जार्ज एस. पैट्टोन
  • चांद की आशा करें, यदि आप असफल भी होंगे तो तारों तक तो पहुंच ही जाएंगे। - लेस ब्राउन
  • चरित्र एक वृक्ष है और मान एक छाया। हम हमेशा छाया की सोचते हैं; लेकिन असलियत तो वृक्ष ही है। - अब्राहम लिंकन
  • चाहे वे कितने ही प्रतिभाशाली क्यों न हो, अपने आप को प्रेरित करने में असमर्थ लोगों को औसत परिणामों से ही संतुष्ट होना पड़ता है। - एंड्रू कार्नेगी
  • चुनौतियां जीवन को अधिक रुचिकर बनाती है; और उन्हें दूर करना जीवन को अर्थपूर्ण बनाता है। - जोशुआ मैरिन
  • चाहे आप में कितनी भी योग्यता क्यों न हो, केवल एकाग्रचित्त होकर ही आप महान कार्य कर सकते हैं। - बिल गेट्स
  • चाहे यह आपके लिए सबसे अच्छा समय हो, अथवा सबसे खराब समय हो, केवल और केवल समय ही हमारे पास होता है। - आर्ट बचवाल्ड
  • चरित्र को बनाए रखना आसान है, उस के भ्रष्ट हो जाने के बाद उसे सुधारना कठिन है। - टॉमस पेन (१७३७-१८०९), लेखक एवं राजनीतिक सिद्धांतकार
  • चिंताएं ले कर बिस्तर पर जाना अपनी पीठ पर गठरी ले कर सोने के समान है। - थॉमस सी हैलीबर्टन


  • निराशावादी व्यक्ति केवल बादलों के अंधकारमय हिस्से को देखता है, और उदास होता है; दार्शनिक व्यक्ति दोनों हिस्सों को देखता है, तथा अरुचि दिखाता है; जबकि आशावादी बादलों को बिलकुल ही नहीं देखता- वह तो उनसे भी ऊंची उड़ान भरता है। - लियोनार्ड लुइस लेविनसन
  • निष्क्रियता से संदेह और डर की उत्पत्ति होती है. क्रियाशीलता से विश्वास और साहस का सृजन होता है. यदि आप डर पर विजय प्राप्त करना चाहते हैं, तो चुपचाप घर पर बैठ कर इसके बारे में विचार न करें. बाहर निकले और व्यस्त रहें। - डेल कार्नेगी
  • नन्हे शिशु के जन्म का अर्थ है कि भगवान यह चाहते हैं कि यह दुनिया बनी रहे। - कार्ल सैन्बर्ग
  • निकम्मे लोग सिर्फ खाने पीने के लिए जीते हैं, लेकिन सार्थक जीवन वाले जीवित रहने के लिए ही खाते और पीते हैं। - सुकरात
  • नागरिकता के दैनिक व्यवहार के बिना लोकतंत्र का दैनिक निर्वाह हो ही नहीं सकता। - राल्फ़ नेडर
  • निराशावादी व्यक्ति पवन के बारे में शिकायत करता है; आशावादी इसका रुख बदलने की आशा करता है; लेकिन यथार्थवादी पाल को अनुकूल बनाता है। - विलियम आर्थर वार्ड
  • निराशा को काम में व्यस्त रहकर दूर भगाया जा सकता है। - जॉन बेइज़
  • ना कहने का साहस रखें. सच्चाई का सामना करने का साहस रखें. सही कार्य करें क्योंकि यह सही है. यह जीवन को सत्यनिष्ठा से जीने की जादुई चाबियां हैं। - डब्ल्यू क्लेमैन्ट स्टोन
  • निर्धनता में भी हंस सकने वाला व्यक्ति निर्धन नहीं होता है। - रेमण्ड हिचकॉक
  • नफरत जितनी चिंगारियाँ को बुझाती है प्रेम उससे कहीं अधिक चिंगारियाँ पैदा करता है। - एला व्हीलर विलकोक्स
  • निराशावादी होने के लिए कोई भी पर्याप्त ज्ञान नहीं रखता। - नॉर्मन कज़िंस, अमरीकी निबन्धकार व लेखक (१९१२-१९९०)


  • लोग आपको समालोचना के लिए पूछ भले ही लें, लेकिन चाहते वे केवल प्रशंसा ही हैं। - डब्लू सोमरसेट मोघेम
  • लोगों के साथ सामंजस्य स्थापित कर पाना ही सफ़लता का एक अति महत्वपूर्ण सूत्र है। - थियोडोर रूसवेल्ट
  • लोग अक्सर कहते हैं कि मैं भाग्यशाली हूँ। लेकिन भाग्य केवल उचित समय पर अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलने तक ही महत्व रखता है। उसके बाद आप को प्रतिभा और प्रतिभा को काम में ला पाने की योग्यता की आवश्यकता होती है। - फ्रैंक सिनात्रा
  • लम्बी आयु का महत्व नहीं है जितना महत्व इसकी गहनता है। - राल्फ वाल्डो एमर्सन
  • लोग इसलिए अकेले होते हैं क्योंकि वह मित्रता का पुल बनाने की बजाय दुश्मनी की दीवारें खड़ी कर लेते हैं। - जोसेफ फोर्ट न्यूटन
  • लेखन कार्य अच्छा है, सोचना-विचार करना सर्वश्रेष्ठ है. चतुराई अच्छी है, लेकिन धैर्य सर्वोत्कृष्ट है। - हेरमन हेस्स


  • खुशी हम पर निर्भर करती है। - अरस्तु
  • खुशी का वास्तविक रहस्य निम्नलिखित है: जीवन जीने और जीने देने का उत्साह, तथा अपने मन में यह स्पष्ट आभास कि झगड़ालू व्यक्ति होना एक अक्षम्य अपराध है। - गैलेन स्टार्र रोस्स
  • खुशी गतिविधि में निहित होती है, यह एक बहती धारा है, न कि रुका हुआ तालाब। - जॉन मेसन गुड
  • खुशी, दुख से कहीं अधिक पवित्र होती है; चूंकि खुशी रोटी है और दुख दवा है। - बीचर
  • खोया समय कभी फिर नहीं मिलता। - बेंजामिन फ्रैंकलिन
  • खुशी अपने आप नहीं मिलती। यह आपके अपने कर्मों से ही आती है। - दलाई लामा
  • खुशी का पहला उपाय - पिछली बातों पर बहुत अधिक विचार करने से बचें। - एन्ड्रे माऊराउस
  • खुशी ही जीवन का अर्थ और उद्देश्य है, और मानव अस्तित्व का लक्ष्य और मनोरथ। - अरस्तू
  • खेलों के बारे में अकसर ऐसे कहा जाता है मानो यह गंभीर शिक्षा से राहत हो| लेकिन बच्चों के लिए खेल गंभीर शिक्षा ही है| खेल ही वास्तव में बचपन का काम है। - फ्रेड रोजर्स


  • श्रेष्ठ व्यक्ति बोलने में संयमी होता है लेकिन अपने कार्यों में अग्रणी होता है। - कंफ्यूशियस
  • श्रम के बिना सफलता प्राप्त नहीं होती है। - मैरी केस


  • भाग्य संयोग का विषय नहीं है. यह चयन का विषय है. यह कोई ऐसी वस्तु नहीं है जिसके लिए प्रतीक्षा की जाए; यह तो वह वस्तु है जिसे प्राप्त किया जाना चाहिए। - विलियम जेन्निंग्स ब्रायन
  • भविष्य उनका है जो अपने सपनों की सुंदरता में यकीन करते हैं। - एलेअनोर रूज़वेल्ट
  • भूले नहीं कि जीवन का व्यवसाय व्यवसाय नहीं बल्कि जीवन है। - बी सी फोर्ब्स
  • भाग्य कोई संयोग का विषय नहीं है. यह विकल्प का विषय है. यह कोई ऐसी वस्तु नहीं है जिसके लिए प्रतीक्षा की जाए, यह वह वस्तु है जिसे प्राप्त किया जाना चाहिए। - विलियम जेन्निंग्स बर्यान
  • भाग्य अवसर से संयोग की तैयारी भर है। - ओपरा विनफ्री, अमरीकी अभिनेत्री


  • क्षमा करने से पिछला समय तो नहीं बदलता, लेकिन इससे भविष्य सुनहरा हो उठता है। - पॉल बोएस
  • क्षमा करना सबसे मधुर प्रतिशोध है। - इसाक फ्राइडमैन्न


  • रोष एक बोझ है जो आपकी सफलता के साथ असंगत है। क्षमा करने में अव्वल रहें; और अपने आप को सबसे पहले क्षमा करें। - डेन जाड्रा
  • रणनीति कितनी भी सुंदर क्यों न हो, आप को कभी कभी परिणामों पर भी विचार करना चाहिए। - सर विंसटन चर्चिल
  • रोटी या सुरा या लिबास की तरह कला भी मनुष्य की एक बुनियादी ज़रूरत है। उस का पेट जिस तरह से खाना मांगता है, वैसे ही उस की आत्मा को भी कला की भूख सताती है। - इरविंग स्टोन


  • शिक्षा किसी घड़े को भरने जैसा नहीं है, यह तो अग्नि प्रज्ज्वलित करने जैसा है। - डब्लू बी यीट्स
  • शांतचित्तता तो पारे की तरह है। आप इसे पाने की जितनी ज्यादा कोशिश करते हैं, यह उतनी ही मुश्किल से हाथ आती है। - बर्न विलियम्स
  • शिक्षा का ध्येय है एक खाली दिमाग को खुले दिमाग में बदलना। - मेल्कम फोर्ब्स
  • शुरू में वह कीजिए जो आवश्यक है, फिर वह जो संभव है और अचानक आप पाएंगे कि आप तो वह कर रहे हैं जो असंभव की श्रेणी में आता है। - असीसी के संत फ़्रांसिस (११८२-१२२६), इतालवी साधु


  • घृणा के घाव बदसूरत होते हैं; और प्रेम के खूबसूरत। - मिगनों मैकलोलिन


  • छोटी छोटी बातों में विश्वास रखें, क्योंकि इन में ही आपकी शक्ति निहित है। - संत तरेसा
  • छोटी छोटी बातों में आनन्द खोजना चाहिए, क्योंकि एक दिन ऐसा आएगा जब आप पिछले जीवन के बारे में सोचेगें तो यह पाएंगे कि वह कितनी बड़ी बातें थीं। - राबर्ट ब्राउल्ट
  • छोटी बुराई को अपने पास न आने दें क्योंकि अन्य बड़ी बुराईयां सुनिश्चित रूप से इसके पीछे-पीछे आती हैं। - बाल्टासार ग्रेसिय
  • छोटी छोटी बातों का आनंद उठाइए, क्योंकि हो सकता है कि किसी दिन आप मुड़ कर देखें तो आप को अनुभव हो कि ये तो बड़ी बातें थीं। - रॉबर्ट ब्राल्ट


  • टीवी वास्तविकता से परे है. वास्तविक जीवन में लोगों को फुरसत छोड़ कर नौकरी और कारोबार करना होता है। - बिल गेट्स


  • डर के जीने की तुलना में तो मर जाना ही बेहतर है। - एमिलियानों जापाटा
  • डाक टिकट की तरह बनिए, मंजिल पर जब तक न पहुंच जाएं उसी चीज़ पर जमे रहिए। - जोश बिलिंग्स (१८१८-१८८५)


  • ज्ञान में पूंजी लगाने से सर्वाधिक ब्याज मिलता है। - बेंजामिन फ्रेंकलिन


  • तूफ़ानों से पेड़ों की जड़ें और गहरी व मज़बूत होती है। - क्लॉड मैक्डॉनल्ड
  • तुच्छ व्यक्तियों या क्षुद्र जिंदगियों जैसी कोई चीज़ जिस तरह से नहीं होती, ठीक वैसे ही तुच्छ काम जैसी भी कोई चीज़ नहीं होती। - एलेना बोनर, एलोन टुगेदर



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख