ग्रेट बेयर झील

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:28, 25 अक्टूबर 2017 का अवतरण (Text replacement - "khoj.bharatdiscovery.org" to "bharatkhoj.org")
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

ग्रेट बेयर झील कनाडा के उत्तर-पश्चिम मध्यवर्ती प्रदेश के मैकेंजी ज़िले में एक स्वच्छ जल की झील है। झील का आकार काफ़ी असमान है। यह झील वर्ष के आठ महीने बर्फ से ढकी रहती है। ग्रेट बेयर झील में मछलियों की कई प्रकार की प्रजातियाँ पाई जाती हैं।[1]

  • इस झील का क्षेत्रफल 12,000 वर्ग मील; लंबाई 200 मील; चौड़ाई 25 से 100 मील तथा गहराई 270 फुट है।
  • झील से लगभग 100 मील लंबी ग्रेट बेयर नदी निकलकर पश्चिम की ओर बहती हुई मैकेंजी नदी में मिलती है।
  • ग्रेट बेयर झील का आकार बहुत ही असम है। वर्ष में लगभग आठ मास तक यह हिमाच्छादित रहती है।
  • सर जॉन फ़्रैंकलिन ने 1825 ई. में इसका पता लगाया था। इसमें विभिन्न प्रकार की मछलियों मिलतीं हैं।
  • झील के किनारे उगे जंगलों से पशुओं का शिकार करके उनके रोओं का व्यापार किया जाता है।
  • परमाणु शक्ति के वैज्ञानिक अध्ययन से इस झील तथा इसके निकटवर्ती क्षेत्र की महत्ता बढ़ गई है।
  • यहाँ पर पिचब्लेंड नामक खनिज मिला (1929 ई.) है, जिसमें यूरेनियम तथा रेडियम धातुएँ पाई जाती हैं। झील के समीप चाँदी भी पर्याप्त मात्रा में मिलती है।


इन्हें भी देखें: ग्रेट साल्ट झील, चिल्का झील, बड़ा तालाब, भोपाल एवं राजसमन्द झील


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ग्रेट बेयर झील (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 26 फ़रवरी, 2014।

संबंधित लेख