एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"।

श्राद्ध फलसूची

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
Warning-sign-small.png यह लेख पौराणिक ग्रंथों अथवा मान्यताओं पर आधारित है अत: इसमें वर्णित सामग्री के वैज्ञानिक प्रमाण होने का आश्वासन नहीं दिया जा सकता। विस्तार में देखें अस्वीकरण
श्राद्ध विषय सूची
श्राद्ध फलसूची
श्राद्ध कर्म में पूजा करते ब्राह्मण
अन्य नाम पितृ पक्ष
अनुयायी सभी हिन्दू धर्मावलम्बी
उद्देश्य श्राद्ध पूर्वजों के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रतीक हैं। पितरों के निमित्त विधिपूर्वक जो कर्म श्रद्धा से किया जाता है, उसी को 'श्राद्ध' कहते हैं।
प्रारम्भ वैदिक-पौराणिक
तिथि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से सर्वपितृ अमावस्या अर्थात आश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या तक
अनुष्ठान श्राद्ध-कर्म में पके हुए चावल, दूध और तिल को मिश्रित करके 'पिण्ड' बनाते हैं, उसे 'सपिण्डीकरण' कहते हैं। पिण्ड का अर्थ है शरीर। यह एक पारंपरिक विश्वास है कि हर पीढ़ी के भीतर मातृकुल तथा पितृकुल दोनों में पहले की पीढ़ियों के समन्वित 'गुणसूत्र' उपस्थित होते हैं। यह प्रतीकात्मक अनुष्ठान जिन जिन लोगों के गुणसूत्र (जीन्स) श्राद्ध करने वाले की अपनी देह में हैं, उनकी तृप्ति के लिए होता है।
संबंधित लेख पितृ पक्ष, श्राद्ध के नियम, अन्वष्टका कृत्य, अष्टका कृत्य, अन्वाहार्य श्राद्ध, श्राद्ध विसर्जन, पितृ विसर्जन अमावस्या, तर्पण, माध्यावर्ष कृत्य, मातामह श्राद्ध, पितर, श्राद्ध और ग्रहण, श्राद्ध करने का स्थान, श्राद्ध की आहुति, श्राद्ध की कोटियाँ, श्राद्ध की महत्ता, श्राद्ध प्रपौत्र द्वारा, श्राद्ध फलसूची, श्राद्ध वर्जना, श्राद्ध विधि, पिण्डदान, गया, नासिक, आदित्य देवता और रुद्र देवता
अन्य जानकारी ब्रह्म पुराण के अनुसार श्राद्ध की परिभाषा- 'जो कुछ उचित काल, पात्र एवं स्थान के अनुसार उचित (शास्त्रानुमोदित) विधि द्वारा पितरों को लक्ष्य करके श्रद्धापूर्वक ब्राह्मणों को दिया जाता है', श्राद्ध कहलाता है।

संक्रान्ति पर किया गया श्राद्ध अनन्त काल तक के लिए स्थायी होता है, इसी प्रकार जन्म के दिन एवं कतिपय नक्षत्रों में श्राद्ध करना चाहिए। आपस्तम्ब धर्मसूत्र[1], अनुशासन पर्व[2], वायु पुराण[3], याज्ञवल्क्य[4], ब्रह्म पुराण[5], विष्णु धर्मसूत्र[6], कूर्म पुराण[7], ब्रह्म वैवर्त पुराण[8] ने कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से अमावस्या तक किये गये श्राद्धों के फलों का उल्लेख किया है। ये फलसूचियाँ एक-दूसरी से पूर्णतया नहीं मिलतीं।

आपस्तम्ब द्वारा प्रस्तुत सूची, जो सम्भवत: अत्यन्त प्राचीन है, यहाँ पर प्रस्तुत की जा रही है – कृष्ण पक्ष की प्रत्येक तिथि में किया गया श्राद्ध क्रम से अधोलिखित फल देता है – संतान[9], पुत्र जो चोर होंगे, पुत्र जो वेदज्ञ और वैदिक व्रतों को करने वाले होंगे, पुत्र जिन्हें छोटे घरेलू पशु प्राप्त होंगे, बहुत से पुत्र जो[10] यशस्वी होंगे और कर्ता संतानहीन नहीं मरेगा, बहुत बड़ा यात्री एवं जुआरी, कृषि] में सफलता, समृद्धि, एक खुर वाले पशु, व्यापार में लाभ, काला लौह, काँसा एवं सीसा, पशु से युक्त पुत्र, बहुत से पुत्र एवं बहुत से मित्र तथा शीघ्र ही मर जाने वाले सुन्दर लड़के, शस्त्रों में सफलता[11] एवं सम्पत्ति।[12] गार्ग्य[13] ने व्यवस्था दी है कि नन्दा, शुक्रवार, कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी, जन्म नक्षत्र और इसके एक दिन पूर्व एवं पश्चात् वाले नक्षत्रों में श्राद्ध नहीं करना चाहिए, क्योंकि पुत्र एवं सम्पत्ति के नष्ट हो जाने का डर होता है। अनुशासन पर्व ने व्यवस्था दी है कि जो व्यक्ति त्रयोदशी को श्राद्ध करता है वह पूर्वजों में श्रेष्ठ पद की प्राप्ति करता है। किन्तु उसके फलस्वरूप घर के युवा व्यक्ति मर जाते हैं।

वर्णित दिनों में होने वाले श्राद्ध

विष्णु धर्मसूत्र[14] द्वारा वर्णित दिनों में किये जाने वाले श्राद्ध नैमित्तिक हैं और जो विशिष्ट तिथियों एवं सप्ताह के दिनों में कुछ निश्चित इच्छाओं की पूर्ति के लिए किये जाते हैं, वे काम्य श्राद्ध कहे जाते हैं। परा. मा.[15] के मत से नित्य कर्मों का सम्पादन संस्कारक (जो कि मन को पवित्र बना दे और उसे शुभ कर्मों की ओर प्रेरित करे) कहा जाता है, किन्तु कुछ परिस्थितियों में यह अप्रत्यक्ष अन्तर्हित रहस्य (परम तत्त्व) की जानकारी की अभिकांक्षा भी उत्पन्न करता है।[16] जैमिनिय[17] ने सिद्ध किया है कि नित्य कर्म (यथा, अग्निहोत्र, दर्श पूर्णमास याग) अवश्य करने चाहिए, भले ही कर्ता उनके कुछ उपकृत्यों को करने में असमर्थ हो; उन्होंने[18] पुन: व्यवस्था दी है कि काम्य कृत्यों के सभी भाग सम्पादित होने चाहिए और यदि कर्ता सोचता है कि वह सबका सम्पादन करने में असमर्थ है तो उसे काम्य कृत्य करने ही नहीं चाहिए।

सप्ताह का श्राद्ध

विष्णु धर्मसूत्र[19] का कथन है कि रविवार को श्राद्ध करने वाला रोगों से सदा के लिए छुटकारा पा जाता है और वे जो सोम, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र एवं शनि को श्राद्ध करते हैं, क्रम से सौख्य (या प्रशंसा), युद्ध में विजय, सभी इच्छाओं की पूर्ति, अभीष्ट ज्ञान, धन एवं लम्बी आयु प्राप्त करते हैं। कूर्म पुराण[20] ने भी सप्ताह के कतिपय दिनों में सम्पादित श्रोद्धों से उत्पन्न फलों का उल्लेख किया है। विष्णुधर्मसूत्र[21] ने कृत्तिका से भरणी (अभिजित को भी सम्मिलित करते हुए) तक के 28 नक्षत्रों में सम्पादित श्राद्धों से उत्पन्न फलों का उल्लेख किया है।[22]

युगादि एवं मन्वादि

अग्नि पुराण[23] में आया है कि वे श्राद्ध जो किसी तीर्थ या युगादि एवं मन्वादि दिनों में किये जाते हैं (पितरों को) अक्षय संतुष्टि देते हैं। विष्णु पुराण[24], मत्स्य पुराण[25], पद्म पुराण[26], वराह पुराण[27], प्रजापतिस्मृति[28] एवं स्कन्द पुराण[29] का कथन है कि वैशाख शुक्ल तृतीया, कार्तिक शुक्ल नवमी, भाद्रपद कृष्ण त्रयोदशी एवं माघ की अमावास्या युगादि तिथियाँ (अर्थात् चारों युगों के प्रथम दिन) कही जाती है। मत्स्य पुराण[30], अग्नि पुराण[31], सौर पुराण[32], पद्म पुराण[33] ने 14 मनुओं (या मन्वन्तरों) की प्रथम तिथियाँ इस प्रकार दी हैं–आश्विन शुक्ल नवमी, कार्तिक शुक्ल द्वादशी, चैत्र एवं भाद्रपद शुक्ल तृतीया, फाल्गुन की अमावास्या, पौष शुक्ल एकादशी, आषाढ़ शुक्ल दशमी एवं माघ शुक्ल सप्तमी, श्रावण कृष्ण अष्टमी, आषाढ़, कार्तिक, फाल्गुन, चैत्र एवं ज्येष्ठ की पूर्णिमामत्स्यपुराण की सूची स्मृतिच.[34], कृत्यरत्नाकर[35], परा. मा.[36] एवं मदनपारिजात[37] में उद्धृत हैं। स्कन्द पुराण[38] एवं स्मृत्यर्थसार[39] में क्रम कुछ भिन्न है। स्कन्दपुराण (नागर खण्ड) में श्वेत से लेकर तीन कल्पों की प्रथम तिथियाँ श्राद्ध के लिए उपयुक्त ठहरायी गयी हैं।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. आपस्तम्ब धर्मसूत्र (2|7|16|8-22
  2. अनुशासन पर्व (87
  3. वायु पुराण (99|10-19
  4. याज्ञवल्क्य (1|262-263
  5. ब्रह्म पुराण (220|15|21
  6. विष्णु धर्मसूत्र (78|36-50
  7. कूर्म पुराण (2|20|17-22
  8. ब्रह्म वैवर्त पुराण (3|17|10-22
  9. मुख्यत: कन्याएँ कृष्णपक्ष की प्रतिपदा को
  10. अपनी विद्या से
  11. चतुर्दशी को
  12. अमावस्या को
  13. परा. मा. 1|2, पृ. 324
  14. विष्णुधर्मसूत्र (77|1-6
  15. परा. मा. (1|1, पृष्ठ 63
  16. अर्थात् यह 'विविदिषाजनक' है, जैसा की गीता 9|27 में संकेत किया गया है
  17. जैमिनिय (6|3|1-7
  18. जैमिनिय 6|3|8-10
  19. विष्णुधर्मसूत्र (78|1-7
  20. कूर्म पुराण (2|20, 16-17
  21. विष्णुधर्मसूत्र (78|8-15
  22. और देखिए याज्ञवलक्य (1|265-268), वायु पुराण (82), मार्कण्डेय पुराण (30|8-16), कूर्म पुराण (2|20|9-15), ब्रह्म पुराण (220|33-42) एवं ब्रह्माण्ड पुराण (उपोदघातपाद 18|1)।
  23. अग्नि पुराण (117|61
  24. विष्णुपुराण (3|14|12-13
  25. मत्स्य पुराण (17|4-5
  26. पद्म पुराण (5|9|130-131
  27. वराह पुराण (13|40-41
  28. प्रजापतिस्मृति (22
  29. स्कन्द पुराण (7|2|205|33-34
  30. मत्स्य पुराण (17|6-8
  31. अग्नि पुराण (117|162-164 एवं 209|16-18
  32. सौरपुराण (51|33-36
  33. पद्म पुराण (सृष्टि. 9|132-136
  34. 1, पृष्ठ 58
  35. कृत्यरत्नाकर (पृष्ठ 543
  36. परा. मा. (1|1, पृष्ठ 156 एवं 1|2, पृष्ठ 311
  37. मदनपारिजात (पृष्ठ 540
  38. स्कन्द पुराण (7|1|205-36-39
  39. स्मृत्यर्थसार (पृष्ठ 9

संबंधित लेख