विश्व पशु चिकित्सा दिवस

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
विश्व पशु चिकित्सा दिवस
विश्व पशु चिकित्सा दिवस का प्रतीक चिह्न
विवरण विश्व पशु चिकित्सा दिवस प्रत्येक वर्ष अप्रैल महीने का अंतिम शनिवार को मनाया जाता है।
तिथि 29 अप्रॅल (वर्ष 2023)
शुरुआत वर्ष 2000 से विश्व पशु चिकित्सा संघ के द्वारा
उद्देश्य पशुओं में पाए जाने वाले जीवाणुओं का दवाओं के प्रति प्रतिरोध विषय पर चर्चा और बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करना।
अन्य जानकारी वर्ष 2010 में विश्व पशु चिकित्सा दिवस का थीम था- ‘वन वर्ल्ड, वन हेल्थ: पशु चिकित्सकों और चिकित्सकों के बीच ज्यादा सहयोग।
बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक वेबसाइट
अद्यतन‎

विश्व पशु चिकित्सा दिवस (अंग्रेज़ी: World Veterinary Day) प्रत्येक वर्ष अप्रैल महीने के अंतिम शनिवार को मनाया जाता है। वर्ष 2023 में यह दिवस अंतिम शनिवार 29 अप्रॅल को मनाया जायेगा। इस दिवस को मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य पशुओं के रोगों से सम्बंधित दवाओं पर चर्चा करना तथा उनके प्रति लोगों को जागरूक करना है।

शुरुआत

वर्ष 2000 से विश्व पशु चिकित्सा संघ के द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाया जा रहा है। वर्ष 2010 का विश्व पशु चिकित्सा दिवस 24 अप्रैल को मनाया गया था, जिसका थीम वन वर्ल्ड, वन हेल्थ: पशु चिकित्सकों और चिकित्सकों के बीच ज्यादा सहयोग" थी।

उद्देश्य

विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर पशु चिकित्सालयों में पशुओं में पाए जाने वाले जीवाणुओं का दवाओं के प्रति प्रतिरोध विषय पर चर्चा की जाती है और लोगों को इस बारे में जागरूक किया जाता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख