विश्वामित्र स्मृति

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • सात अध्यायों 375 श्लोकों में उपनिबद्ध (विशेषरूप से बंधा हुआ, गुथा हुआ) विश्वामित्र-स्मृति में सन्ध्योपासना एवं गायत्री आराधना मुख्य प्रतिपाद्य है।
  • यह स्मृति आद्योपान्त गायत्री-उपासना में ही पर्यवसित है।
  • इसमें गद्य भाग भी हैं और गायत्री की 24 मुद्राएं भी। आवाहन आदि 10 मुद्राओं का वर्णन भी किया गया है।
  • इसमें कहा गया है कि 'सन्ध्या' केवल पूर्व एवं उत्तर मुख कर के की जानी चाहिए।[1]
  • पृथ्वी पर पैर रखने के पूर्व, शयन से उठने के पश्चात् पृथ्वी का अभिवादन करके एवं अपने करों का दर्शन कर के ज़मीन पर उतरना चाहिए।
  • पृथ्वी का अभिवादन है- 'समुद्रवसने देवी पर्वतस्तनमण्डले विष्णुपत्नी नमस्तुभ्यं पादस्पर्श क्षमस्व मे'।[2]
  • विधिपूर्वक स्नान करके प्राणायाम, अघमर्षण, सूर्योपास्थानादि करके गायत्री का ध्यान अवश्य किया जाय।
  • इस स्मृति के अन्त में वैश्वदेव प्रकरण निर्दिष्ट है तथा इसकी महिमा का भी वर्णन किया गया है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1/26
  2. 1/44-45