राया

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • यह मथुरा-हाथरस रोड पर मथुरा से 8 मील की दूरी पर एक विकसित एवं व्यापारी क़स्बा है।
  • यवनकाल में यहाँ पर जमशेर बेग ने एक मिट्टी का क़िला बनवाया था जिसे फिर से हाथरस के राजा दयाराम सिंह ने अपने अधिकार में कर लिया था।
  • सन 1857 ई. की क्रान्ति में अँग्रेजों ने तोपों से इसे ध्वस्त कर दिया क्योंकि स्वतन्त्र शासक देवी सिंह की क्रान्तिकारी गतिविधियों का यह प्रमुख स्थान था।
  • बाद में राजा देवी सिंह और अनेक देश भक्तों को फाँसी पर लटका दिया गया।
  • राया का पुराना नाम श्यामपुर था।
  • मराठा शासन से इसका नाम राया पड़ गया।
  • पहले इसके चारों ओर वन था इससे यह भूमि केलवन कहलाती थी।
  • वर्तमान बस्ती के पूर्व कलार लोग यहाँ रहते थे।

संबंधित लेख