यूथीडिमिया

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

यूथीडिमिया अथवा 'यूथीमिडिया' अथवा 'यूथेडेमिया' नामक एक भारतीय नगर का उल्लेख प्राचीन रोम के भूगोलशास्त्री टॉल्मी ने अपने भूगोल के ग्रंथ में किया है।

  • इस नगर का नाम ग्रीक नरेश यूथीडिमोस के नाम पर प्रसिद्ध था। इसका समय दूसरी शती ई. पूर्व माना जाता है।
  • 'स्ट्रेबो' नामक ग्रीक लेखक के अनुसार यूथीडिमोस के पुत्र डिमेट्रियस ने ग्रीक राज्य की सीमा भारत तक विस्तृत की थी।
  • यूथीडिमिया नगर का अभिज्ञान शाकल या वर्तमान स्यालकोट (पंजाब, पाकिस्तान) से किया है।
  • 'मिलिंदपन्हो' के नायक यवनराज मिनेंडर, जो बाद में बौद्ध हो गया था, की राजधानी भी शाकल मे थी।[1][2]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. मैक्रिंडल-ऐशेंटइंडिया एज डेसक्राइब्ड इन क्लासिकल लिटरेचर पृ. 200
  2. ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |संकलन: भारतकोश पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 772 |

संबंधित लेख