एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "१"।

माउण्ट हैरियट

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
माउण्ट हैरियट, निकोबार द्वीपसमूह

माउण्ट हैरियट निकोबार द्वीपसमूह की सबसे ऊँची चोटी है। इसकी समुद्र तल से ऊँचाई लगभग 365 मीटर है। यह चोटी पोर्ट ब्लेयर के उत्तर में लगभग 55 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। माउण्ट हैरियट सदाबहार वनों से आच्छादित रहती है। इसके निचले भागों में बड़ी मात्रा में जीव-जंतु पाए जाते हैं।

  • माउण्ट हैरियट के ऊपर से रॉस और नार्थ बे द्वीप और लाइट हाउस बहुत साफ-साफ दिखाई देते हैं।
  • यह चोटी पोर्ट ब्लेयर से सड़क द्वारा 55 कि.मी. व नाव द्वारा 15 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।
  • माउण्ट हैरियट का शिखर ब्रिटिश काल में यहाँ के मुख्य कमिश्नर का ग्रीष्म कालीन मुख्यालय हुआ करता था।
  • चोटी का नामकरण कर्नल आर. सी. टाईटलर की पत्नी हैरियट के नाम पर हुआ है, जिसने 1862 के दौरान इस क्षेत्र को चीफ़ कमिश्नर के ग्रीष्म कालीन आवास के रूप में चुना।
  • शिखर से चार ‍-पाँच कि.मी. दूरी पैदल जंगलों में जाने से पहाड़ के उस किनारे पर पहुँचा जा सकता है, जो समुद्र के बेहद क़रीब आ जाता है।
  • माउण्ट हैरियट पर्यटन, ट्रेकिंग व चिड़ियों को देखने के लिए उत्तम स्थल है।
  • वर्तमान में माउण्ट हैरियट 46.62 वर्ग कि.मी. क्षेत्र में 'राष्ट्रीय उद्यान' के रूप में विस्तृत है और नवम्बर, 1996 में इसे आरक्षित वन के रूप में चिह्नित किया गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख