महावीर चक्र

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
महावीर चक्र
महावीर चक्र
विवरण यह सम्मान सैनिकों और असैनिकों को असाधारण वीरता या प्रकट शूरता या बलिदान के लिए दिया जाता है।
स्थापना 26 जनवरी, 1950
पहली बार वर्ष 1947 में
आख़िरी बार वर्ष 2001 में
वरियता परमवीर चक्र के बाद आता है।
विजेता/सम्मानित अब तक 218 लोगों को महावीर चक्र से सम्मानित किया गया है।
अन्य जानकारी यह सम्मान मरणोपरान्त भी दिया जा सकता है।

महावीर चक्र (अंग्रेज़ी: Mahavir Chakra) भारत का युद्ध के समय वीरता का पदक है। यह सम्मान सैनिकों और असैनिकों को असाधारण वीरता या प्रकट शूरता या बलिदान के लिए दिया जाता है। यह मरणोपरान्त भी दिया जा सकता है। वरियता में यह 'परमवीर चक्र' के बाद आता है।

शुरुआत

स्वतंत्रता के पश्चात भारत सरकार द्वारा 26 जनवरी, 1950 को तीन वीरता पुरस्कार प्रारम्भ किये गए थे, जिनके नाम हैं- 'परमवीर चक्र', 'महावीर चक्र' और 'वीर चक्र'। इन्हें 15 अगस्त, 1947 से प्रभावी माना गया था। वीरता के लिए दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार परमवीर चक्र है। इसके बाद दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार महावीर चक्र है। महावीर चक्र की शुरुआत 26 जनवरी, 1950 को हुई थी।[1]

बनावट

वीरता के लिए मिलने वाला महावीर चक्र दूसरा बड़ा सम्मान है। यह दुश्मन के सामने हवा, जल या जमीन पर असाधारण वीरता का परिचय देने पर दिया जाता है। यह चक्र भी युद्ध के समय वीरता के लिए दिया जाता है। यह सम्मान सैनिकों और असैनिकों को असाधारण वीरता या प्रकट शूरता या बलिदान के लिए दिया जाता है। यह वीरता सम्मान में दूसरे स्थान पर है।

पदक- गोलाकार और स्टैण्डर्ड सिल्वर निर्मित। इसके ऊपर के हिस्से पर पांच कोनों वाला उभरा हुआ तारा होता है, जिसके कोने गोलाकार किनारों को छू रहे हैं। इस मेडल का व्यास 1.38 इंच का है। इसके केंद्र भाग में राज्य का प्रतीक उभरा हुआ होता है। तारा पॉलिश किया हुआ है और केन्द्र भाग स्वर्ण-कलई में है। वहीं पिछले भाग पर हिंदी और अंग्रेज़ी शब्दों के बीच में दो कमल के फूलों के साथ हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में 'महावीर चक्र' उत्कीर्ण किया गया है।

फीता- फीता आधा सफ़ेद रंग और आधा नारंगी रंग का है।

महावीर चक्र विजेताओं के नाम

महावीर चक्र विजेता
क्रमांक नाम चित्र
1. दीवान रंजीत राय
Dewan-Ranjit-Rai.jpg
2. कैप्टन अनुज
Captain-Anuj-Nayyar.jpg
3. नायक दिगेन्द्र सिंह
Digendra-Singh.jpg
4. चिमन सिंह यादव
Chiman-Singh-Yadav.jpg
5. कोमोडोर बबरूभान यादव
Commodore-Baburubhan-Yadav.jpg
6. राम उग्रह पांडेय
Ram-Ugrah-Pandey.jpg
7. मेजर कुलदीप सिंह
Kuldip-Singh-Chandpuri.jpg
8. ब्रिगेडियर भवानी सिंह
Brigadier-Bhawani-Singh.jpg
9. दीवान सिंह दानू
Diwan-Singh-Danu.jpg
10. कैप्टन नीकेझाकू
Captain-Neikezhakuo.jpg
11. कैप्टन राजीव संधू
Lieutenant-Rajeev-Sandhu.jpg
12. मेजर विवेक गुप्ता
Major-Vivek-Gupta.jpg
13. ब्रिगेडियर राय सिंह यादव
Rai-Singh-Yadav.jpg
14. ब्रिगेडियर राजेन्द्र सिंह
Brigadier-Rajinder-Singh.jpg


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. महावीर चक्र विजेता लिस्ट (हिंदी) studypillar.in/mahaveer-chakr-aword/। अभिगमन तिथि: 20 अक्टूबर, 2022।

संबंधित लेख