मनोज कुमार
मनोज कुमार
| |
पूरा नाम | हरिकिशन गिरि गोस्वामी |
प्रसिद्ध नाम | मनोज कुमार |
अन्य नाम | भारत कुमार |
जन्म | 24 जुलाई, 1937 |
जन्म भूमि | अबोटाबाद (अब पाकिस्तान) |
पति/पत्नी | शशी गोस्वामी |
कर्म भूमि | मुम्बई |
कर्म-क्षेत्र | फ़िल्म अभिनेता, निर्माता व निर्देशक |
मुख्य फ़िल्में | शहीद, उपकार, पूरब और पश्चिम, क्रांति, रोटी कपड़ा और मकान, हिमालय की गोद में, हरियाली और रास्ता, पत्थर के सनम, नीलकमल आदि। |
शिक्षा | स्नातक |
विद्यालय | हिन्दू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय |
पुरस्कार-उपाधि | दादा साहब फाल्के पुरस्कार, पद्मश्री, फालके रत्न पुरस्कार, लाइफ़ टाइम अचीवमेंट फ़िल्मफेयर पुरस्कार |
विशेष योगदान | अपनी फ़िल्मों के जरिए मनोज कुमार ने लोगों को देशभक्ति की भावना का गहराई से एहसास कराया। |
नागरिकता | भारतीय |
अन्य जानकारी | देशभक्ति की फ़िल्में बनाने के कारण इनका नाम 'भारत कुमार' पड़ा |
अद्यतन | 14:12, 4 मई 2016 (IST)
|
मनोज कुमार (अंग्रेज़ी: Manoj Kumar, पूरा नाम: हरिकिशन गिरि गोस्वामी, जन्म: 24 जुलाई, 1937) फ़िल्म जगत् के प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, निर्माता व निर्देशक हैं। अपनी फ़िल्मों के जरिए मनोज कुमार ने लोगों को देशभक्ति की भावना का गहराई से एहसास कराया। मनोज कुमार 'शहीद-ए-आजम' भगत सिंह से बेहद प्रभावित हैं और इसी भावना ने उन्हें 'शहीद' जैसी कालजई फ़िल्म में देश के इस अमर सपूत के किरदार को जीवंत करने की प्रेरणा दी थी। 1992 में मनोज कुमार को भारत सरकार द्वारा 'पद्मश्री' से सम्मानित किया गया।
जीवन परिचय
मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को पाकिस्तान के अबोटाबाद में हुआ था। उनका असली नाम हरिकिशन गिरि गोस्वामी है। देश के बंटवारे के बाद उनका परिवार राजस्थान के हनुमानगढ़ ज़िले में बस गया था। मनोज ने अपने करियर में शहीद, उपकार, पूरब और पश्चिम और 'क्रांति' जैसी देशभक्ति पर आधारित अनेक बेजोड़ फ़िल्मों में काम किया। इसी वजह से उन्हें भारत कुमार भी कहा जाता है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 हरिकिशन गिरी से मनोज कुमार (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल.) समय लाइव। अभिगमन तिथि: 14 जुलाई, 2011।
- ↑ याद क्यों नहीं आते मनोज कुमार? (हिन्दी) (एच.टी.एम.) वेब दुनिया। अभिगमन तिथि: 14 जुलाई, 2011।
- ↑ मनोज कुमार को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड (एनडीटीवी इंडिया)
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख