बिहारीलाल व्यास

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
बिहारीलाल व्यास
बिहारीलाल व्यास
पूरा नाम बिहारीलाल व्यास
जन्म 1912
जन्म भूमि ग्वालियर, मध्यप्रदेश
मृत्यु 1940 लगभग
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी बिहारीलाल व्यास प्रजामंडल के ही कार्यकर्ता थे। देशी रियासतों में उत्तरदायी शासन स्थापित कराने के लिए जो अखिल भारतीय संगठन तैयार हुआ, उसे प्रजामंडल नाम दिया गया।
अद्यतन‎ 04:31, 08 अप्रैल- 2017 (IST)

बिहारीलाल व्यास (अंग्रेज़ी: Biharilal Vyas, जन्म- 1912, ग्वालियर, मध्यप्रदेश) भारत के सुप्रसिद्ध राष्ट्रभक्त एवं मध्यप्रदेश के क्रांतिकारी थे। ये प्रजामंडल के ही कार्यकर्ता थे।[1]

परिचय

बिहारीलाल व्यास का जन्म ग्वालियर राज्य के अमझेरा नामक स्थान पर सन 1912 में हुआ था। उन दिनों रतलाम राज्य का शासक बहुत निरंकुश हो गया था।

प्रजामंडल

बिहारीलाल व्यास प्रजामंडल के ही कार्यकर्ता थे। देशी रियासतों में उत्तरदायी शासन स्थापित कराने के लिए जो अखिल भारतीय संगठन तैयार हुआ, उसे प्रजामंडल नाम दिया गया। बिहारीलाल व्यास ने प्रजामंडल के माध्यम से रतलाम के राजा के विरुद्ध 1939 में आंदोलन चलाया।

जेल यात्रा एवं निधन

4 मार्च, 1940 को बिहारीलाल व्यास को गिरफ्तार किया गया और उन पर राजसत्ता को उखाड़ने का आरोप लगाया गया। लंबी अवधि का दंड देकर बिहारीलाल व्यास को जेल में डाल दिया गया। दुर्व्यवहार और यातनाओं के कारण जेल में ही बिहारीलाल व्यास का प्राणांत हो गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. बिहारीलाल व्यास (हिंदी) क्रांति 1857। अभिगमन तिथि: 8 अप्रैल, 2017।

संबंधित लेख