फ़रग़ना

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

फ़रग़ना मध्य एशिया में स्थित एक क्षेत्र है। यह पूर्वी उज़्बेकिस्तान, तजाकिस्तान और किर्गिस्तान में विस्तृत है। यद्यपि यह क्षेत्र काफ़ी शुष्क है, लेकिन फिर भी यहाँ बहने वाली कुछ नदियाँ इसे हरा-भरा बनाती हैं। फ़रग़ना का नाम 'भारतीय इतिहास' में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। यही वह भूमि है, जहाँ मुग़ल बादशाह बाबर का जन्म हुआ था।

  • मध्य एशिया में स्थित यह क्षेत्र वैसे तो काफ़ी शुष्क और रेगिस्तानी है, लेकिन त्रिकोण संरचना वाली वादी में 'नरयिन नदी', 'कारा दरिया' और उनके विलय से बनने वाले 'सिर दरिया' की वजह से यह घाटी हरी-भरी और उपजाऊ है।
  • फ़रग़ना की मध्य एशिया और 'भारतीय उपमहाद्वीप' के इतिहासों पर गहरी छाप है। मुग़ल साम्राज्य का प्रथम बादशाह बाबर इसी घाटी का एक उज़बेक निवासी था।
  • इस इलाक़े में बहुत-से भिन्न-भिन्न समुदायों के लोग रहते हैं।
  • फ़रग़ना की घाटी की कुल जनसँख्या लगभग 1.2 करोड़ अनुमानित की गई है। यह मध्य एशिया की सबसे घनी आबादी वाला क्षेत्र है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख