परिछा बाँध

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
Disamb2.jpg परिछा एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- परिछा (बहुविकल्पी)

परिछा बाँध (अंग्रेज़ी: Parichha Dam) झाँसी, उत्तर प्रदेश में स्थित है। यह बेतवा नदी के ऊपर बनाया गया है। यह बाँध शहर से 25 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। यहाँ एक जलाशय है, जिसका शांत जल झाँसी से 34 कि.मी. दूर स्थित नोटघाट तक पहुँचता है। परिछा बाँध पानी पर खेले जाने वाले खेलों के लिए लोकप्रिय है। विशेष रूप से उनके लिए, जिन्हें बोटिंग पसंद है।[1]

  • 'परिछा' से तात्पर्य झाँसी के दो महत्वपूर्ण स्थानों से है। एक बाँध का नाम है जो बेतवा नदी के ऊपर बनाया गया है तथा जो शहर से 25 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। यहाँ एक जलाशय है जिसका शांत जल झाँसी से 34 कि.मी. दूर स्थित नोटघाट तक पहुँचता है। यह बाँध पानी के खेलों के लिए लोकप्रिय है।
  • परिछा झाँसी जिले की एक कॉलोनी का नाम भी है जो कानपुर झाँसी राजमार्ग पर स्थित है।
  • थर्मल पावर स्टेशन के कारण यह स्थान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सी.आई.एस.एफ) के अंतर्गत आता है। परिछा पावर प्लांट कोयले पर आधारित पावर प्लांट है जो 1140 मेगावॉट बिजली का उत्पादन करता है।
  • परिछा में एक मंदिर, मस्जिद और बौद्ध मठ है। यहाँ सामान्य स्थानीय सुविधाएं, जैसे- बैंक, पार्क, चार अलग अलग क्लब, गेस्ट हाउस, एक अस्पताल, कॉलेज और स्कूल हैं, जिनमें महारानी लक्ष्मीबाई सरस्वती शिशु मंदिर और सैक्रिड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल प्रमुख हैं।
कैसे पहुँचें
  • झाँसी के नजदीक ग्वालियर हवाईअड्डा है, जो झाँसी से 128 किलोमीटर की दूरी पर है व दिल्ली का अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा झाँसी से लगभग 346 किलोमीटर की दूरी पर है।
  • दिल्ली-चेन्नई रेलमार्ग पर झाँसी रेलवे जंक्शन, रेलमार्ग का मुख्य स्टेशन है, जो देश के कुछ अन्य बड़े शहरों, जैसे- मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, आगरा, भोपाल, ग्वालियर आदि को रेलमार्ग द्वारा झाँसी शहर से जोड़ता है।
  • झांसी से झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 25 पर लगभग 25 कि.मी. दूर।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. परिछा, झाँसी (हिन्दी) नेटिव प्लेनेट। अभिगमन तिथि: 13 मई, 2015।

संबंधित लेख