पंजाब की जलवायु

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"
  • अंतर्देशीय उपोष्ण कटिबंधीय अवस्थिति के कारण पंजाब की जलवायु अर्द्ध शुष्क से अर्द्ध नम के बीच विविधतापूर्ण है।
  • गर्मी का मौसम बेहद गर्म होता है; जून में औसत तापमान 34° से. होता है और विशेष रूप से गर्म दिनों में यह 45° से. तक पहुँच जाता है।
  • यहाँ शीत ऋतु में सर्दी भी काफ़ी पड़ती है। जनवरी में औसत तापमान 13° से. होता है और कई बार रात के समय तापमान जमाव बिन्दु तक गिर जाता है।
  • पूर्वोत्तर में स्थित शिवालिक पहाड़ियों में अधिकतम वार्षिक वर्षा 1,245 मिमी. दर्ज की जाती है, जो क्रमश: घटती हुई, दक्षिण-पश्चिम में लगभग 356 मिमी. रह जाती है।
  • वार्षिक वर्षा का लगभग तीन-चौथाई हिस्सा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के महीनों, जुलाई से सितम्बर के बीच होता है।
  • पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिसम्बर से मार्च तक शीत ऋतु में होने वाली वर्षा कुल वर्षा के एक-चौथाई हिस्से से भी कम होती है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख