पंच इंद्रीय बगीचा दिल्ली

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

पंच इंद्रीय बग़ीचा दिल्ली में स्थित एक ख़ूबसूरत और विशाल बाग़ है।

  • पंच इंद्रीय बग़ीचे का निर्माण दिल्ली पर्यटन विकास निगम ने किया था।
  • पंच इंद्रीय बग़ीचे में समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं।
  • धीरे-धीरे यह बग़ीचा पर्यटकों के बीच अपनी जगह बना रहा है।
  • पंच इंद्रीय बग़ीचे के विकास का उद्देश्य एक ऐसी जगह का निर्माण करना था जहाँ पर लोग आराम से आकर बैठ सकें और सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सकें।
  • 20 एकड़ क्षेत्र में फैला यह बग़ीचा सैद-उल-अजब गाँव में स्थित है।
  • पंच इंद्रीय बाग़ अलग-अलग हिस्सों में बँटा हुआ है।
  • एक ओर ख़ास बाग़ है जो मुग़ल गार्डन की तर्ज पर बनाया गया है।
  • यहाँ पर फूलों के पौधे और फ़व्वारे लगे हुए हैं। दूसरी ओर खाने-पीने और ख़रीदारी का इंतज़ाम भी है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख