दगशाई

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

दगशाई हिमाचल प्रदेश के नगर कसौली में स्थित है। यह भारत की पुरानी ब्रिटिश छावनियों में से एक है, जो शिवालिक पहाड़ी के आधार में समुद्र सतह से 6000 फीट की ऊँचाई पर स्थित है।

  • दगशाई में 1876 ई. में बना सुंदर स्कूल है। इस स्थान पर पहाड़ी के ऊपर फुटबाल का मैदान है, जहाँ 'डूरंड' फुटबाल टूर्नामेंट के प्रारंभिक मैच खेले जाते थे।
  • इस स्थान का ऐतिहासिक महत्व भी है, क्योंकि यहाँ कई लड़ाइयाँ भी लड़ी गई थीं।
  • वर्ष 1846 के दौरान अंग्रेज़ों ने इस स्थान पर एक छावनी और एक बड़ी जेल बनाई थी। कैदियों के माथे पर स्थाई रूप से चिन्ह बना दिए जाते थे।
  • ब्रिटिश लोगों द्वारा सेना की छावनी बनाने से पहले यह स्थान पटियाला के महाराजा के अधीन था।
  • दगशाई में पर्यटन का एक प्रमुख आकर्षण रोमन कैथोलिक चर्च है, जहाँ उन ब्रिटिश सैनिकों की क़ब्र हैं, जो छावनी क्षेत्र में रहते थे।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. दगशाई (हिन्दी) नेटिव प्लेनेट। अभिगमन तिथि: 15 जून, 2014।

संबंधित लेख