जैन मोद क्रिया

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • यह संस्कार जैन धर्म के अंतर्गत आता है।
  • मोद प्रमोद या हर्ष-ये एक ही अर्थ वाले शब्द हैं।
  • इस संस्कार में हर्षवर्धक ही सब कार्य किये जाते हैं।
  • अत: इसको 'मोद' कहते हैं।
  • गर्भ से नौवे माह में यह मोद क्रिया की जाती है।
  • प्रथम संस्कार की तरह सब क्रिया करते हुए सिद्धयन्त्र पूजन और हवन करना चाहिए।
  • अनन्तर प्रतिष्ठा-आचार्य गर्भिणी के मस्तक पर णमोकार मन्त्र पढ़ते हुए ओं श्री आदि बीजाक्षर लिखना चाहिए।
  • पीले चावलों (पुष्पों) की वर्षा मन्त्रपूर्वक करनी चाहिए। वस्त्र-आभूषण धारण कराने के साथ हस्त में कंकण सूत्र का बन्धन करना चाहिए।
  • शान्ति-विसर्जन पाठ पढ़ते हुए पुष्पों की वर्षा करना ज़रूरी है।
  • पश्चात् गर्भिणी को सरस भोजन करना चाहिए तथा आमन्त्रित सामाजिक बन्धुओं का यथायोग्य आदर-सत्कार करें।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख