जवाई बाँध

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
जबाई बाँध, पाली, राजस्थान

जवाई बाँध (अंग्रेज़ी: Jawai Dam) राजस्थान राज्य में लूनी नदी की सहायक जवाई नदी पर पाली के सुमेरपुर में बना हुआ है।[1]

  • इस बाँध का निर्माण जोधपुर के महाराजा उम्मेदसिंह ने 13 मई, 1946 को शुरू करवाया था। 1956 में इसका निर्माण कार्य पुरा हुआ।
  • पहले इस बाँध को अंग्रेज़ इंजीनियर एडगर और फ़र्गुसन के निर्देशन में शुरू करवाया गया था। बाद में मोतीसिंह की देखरेख में बाँध का कार्य पूर्ण हुआ।
  • जवाई बाँध को मारवाड़ का ‘अमृत सरोवर‘ भी कहते हैं।
  • इस बाँध से एक नहर और उसकी शाखाएं निकाली गयी हैं।
  • जवाई बाँध में पानी की आवक कम होने पर इसे उदयपुर के कोटड़ा तहसील में निर्मित सेई परियोजना से जोड़ा गया है।
  • 9 अगस्त, 1977 को सेई का पानी पहली बार जवाई बाँध में डाला गया।
  • 4 अप्रैल, 2003 को सोनिया गांधी ने जवाई बाँध के जीर्णोद्धार का कार्य प्रारम्भ करवाया था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ (हिन्दी) /rajasthangyan.com। अभिगमन तिथि: 12 जनवरी, 2017।

संबंधित लेख