छत्तीसगढ़ की जलवायु

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • छत्तीसगढ़ की जलवायु में भी मॉनसूनी जलवायु की सभी विशेषताएँ हैं।
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश की जलवायु उष्ण-आर्द्र मॉनसून प्रकार की है, जिसे सामान्य बोलचाल में उष्णकटिबंधीय मॉनसूनी जलवायु या शुष्क उप-आर्द्र कहा जाता है।
  • मॉनसून की दृष्टि से छत्तीसगढ़ शुष्क आर्द्र मॉनसूनी जलवायु के अन्तर्गत आता है।
  • कर्क रेखा प्रदेश के उत्तरी भाग (सरगुजा, कोरिया ज़िले) से होकर गुज़रती है, जिसका पर्यापत प्रभाव यहाँ की जलवायु पर पड़ता है।
  • सम्पूर्ण प्रदेश की जलवायु में आंशिक भिन्नता है, जो समय-समय पर वर्षा, तापमान आदि के रूप में परिलक्षित होती रहती है।
  • छत्तीसगढ़ में ग्रीष्म में अधिक गर्मी तथा शीतकाल काफ़ी ठण्डा होने के साथ-साथ वर्षा ऋतु में न्यून दैनिक तापांतर एवं न्यूनाधिक वर्षा यहाँ की जलवायु की मुख्य विशेषता है।
  • इस तरह प्रदेश में देश की मॉनसूनी जलवायु में प्राप्त ऋतु क्रम से अभिन्न स्थिति दृष्टिगोचर होती है।
  • अंचल में औसत वर्षा 140 सेमी. तथा इसका 90% दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के द्वारा प्राप्त होता है अर्थात् जून से 1 सितम्बर के मध्य।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख