गोमल नदी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
Disamb2.jpg गोमल एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- गोमल (बहुविकल्पी)

गोमल नदी पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान की नदी है, जो यह उत्तर-पश्चिमी सरहदी सूबे के दक्षिणी हिस्से में है। नदी अफ़ग़ानिस्तान की कोहनाक पर्वतमाला से निकलती है।

  • यह नदी अफ़ग़ानिस्तान की सीमा पार करने के बाद जब यह पाकिस्तान में प्रवेश करती है, तब इससे 'कुंदार' नामक पर्वतीय नदी मिलती है।
  • अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वी भाग की यह नदी दक्षिण-पूर्व की ओर से बहकर पाकिस्तान में प्रवेश करती है। यहाँ से इसका बहाव सीधे पूर्व की तरफ़ हो जाता है।
  • दोमंदी से मुर्तजा तक नदी में उत्तर से वानातोई तथा दक्षिण से झाब नामक नदियाँ मिलती है।
  • गोमल नदी डेरा इस्माइल ख़ाँ के पास सिंध नदी से मिलती है।
  • बाढ़ आने पर ही इसका पानी सिंधु नदी तक पहुँच पाता है अन्यथा अधिकांश पानी सिंचाई में खर्च हो जाता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख