गीता 15:6

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

गीता अध्याय-15 श्लोक-6 / Gita Chapter-15 Verse-6

प्रसंग-


उपर्युक्त लक्षणों वाले पुरुष जिसे प्राप्त करते हैं, वह अविनाशी पद कैसा है ? ऐसी जिज्ञासा होने पर उस परमेश्वर के स्वरूप भूत परम पद की महिमा कहते हैं –


न तद्भासयते सूर्यो न शशाङ्को न पावक: ।
यद्गत्वा न निवर्तन्ते तद्धाम परमं मम ।।6।।



जिस परमपद को प्राप्त होकर मनुष्य लौटकर संसार में नहीं आते, उस स्वयं प्रकाश परमपद को न सूर्य[1] प्रकाशित कर सकता है, न चन्द्रमा[2] और न अग्नि[3] ही; वही मेरा परमधाम है ।।6।।

Neither the sun nor the moon nor even fire can illumine that supreme self-effulgent state, attaining to which they never return to this world. That is My supreme Abode. (6)


तत् = उस (स्वयम् प्रकाश मय परमपद को) ; भासयते = प्रकाशित कर सकता है ; न = न ; शशाक्ड: = चन्द्रमा (और) ; न = न ; पावक: = अग्नि ही ; (भासयते) = प्रकाशित कर सकता है (तथा) ; न = न ; सूर्य: = सूर्य ; यत् = जिस परमपद को ; गत्वा = प्राप्त होकर (मनुष्य) ; न निवर्तन्ते = पीछे संसार में नहीं आते हैं ; तत् = वंही ; मम = मेरा ; परमम् = परम ; धाम = धाम है ;



अध्याय पन्द्रह श्लोक संख्या
Verses- Chapter-15

1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20

अध्याय / Chapter:
एक (1) | दो (2) | तीन (3) | चार (4) | पाँच (5) | छ: (6) | सात (7) | आठ (8) | नौ (9) | दस (10) | ग्यारह (11) | बारह (12) | तेरह (13) | चौदह (14) | पन्द्रह (15) | सोलह (16) | सत्रह (17) | अठारह (18)

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. सूर्य महर्षि कश्यप के पुत्र हैं। वे महर्षि कश्यप की पत्नी अदिति के गर्भ से उत्पन्न हुए।
  2. पौराणिक संदर्भों के अनुसार चंद्रमा को तपस्वी अत्रि और अनुसूया की संतान बताया गया है, जिसका नाम 'सोम' है।
  3. अग्निदेवता यज्ञ के प्रधान अंग हैं। ये सर्वत्र प्रकाश करने वाले एवं सभी पुरुषार्थों को प्रदान करने वाले हैं।

संबंधित लेख