क्रंगनौर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

क्रंगनौर पेरियार नदी (केरल) के तट पर बसा हुआ एक प्राचीन बंदरगाह है, जिसे रोम के लेखकों ने 'मुजीरिस' कहा है।[1]

  • ई. सन के प्रारंभिक काल में यह समुद्र-पत्तन दक्षिण भारत और रोमन साम्राज्य के बीच होने वाले व्यापार का केन्द्र था।
  • क्रंगनौर का एक नाम 'मरिचीपत्तन' या 'मुरचीपत्तन' भी था, जिसका अर्थ है "काली मिर्च का बंदरगाह"। 'मुजीरिस' शब्द इसी का रोमीय रूपांतर जान पड़ता है।
  • मुरचीपत्तन का उल्लेख महाभारत[2] में भी हुआ है।
  • इस बंदरगाह से काली मिर्च का प्रचुर मात्रा में निर्यात होता था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 246 |
  2. महाभारत 2, 31, 68

संबंधित लेख