एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"।

केन्द्रीय सन्दर्भ पुस्तकालय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

केन्द्रीय सन्दर्भ पुस्तकालय वर्तमान समय में संस्कृति विभाग, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीनस्थ एक कार्यालय है। इस संस्था की स्थापना का मुख्य उद्देश्य भारतीय राष्ट्रीय ग्रंथसूची का संकलन है। अर्थात, जो पुस्तकें राष्ट्रीय पुस्तकालय में पुस्तकों के अधिनियम, 1954 के तहत आतीं हैं, उनकी राष्ट्रीय ग्रंथसूची तैयार करना।

  • भारतीय राष्ट्रीय ग्रंथसूची अगस्त, 1955 से 'राष्ट्रीय पुस्तकालय', कोलकाता के अन्तर्गत कार्यरत थी।
  • राष्ट्रीय पुस्तकालय के पुस्तकाध्यक्ष 1970 तक इस कार्यालय के पुस्तकाध्यक्ष (प्रभारी) एवं 'भारतीय राष्ट्रीय ग्रंथसूची' के साधारण संपादक के पद पर कार्यरत रहे। इसके बाद इस कार्यालय में एक स्वतन्त्र पुस्तकाध्यक्ष सह-साधारण संपादक ने कार्यभार संभाल लिया।

उद्देश्य और लक्ष्य

'केन्द्रीय सन्दर्भ पुस्तकालय' के लक्ष्य और उद्देश्य निम्नलिखित हैं-

  1. 'भारतीय राष्ट्रीय ग्रंथसूची' का संकलन करना, जो कि मुद्रित भारतीय भाषाओं और अंग्रेज़ी भाषा में प्रकाशित पुस्तकों का प्राधिकारिक रिकार्ड है। यह रोमन लिपि में एवं भारतीय भाषाओं में भी प्रकाशित किया जाता है।
  2. भारतीय पत्रिका लेखसूची का रोमन लिपि में संकलन, जो कि वर्तमान भारतीय भाषाओं की पत्रिकाओं मे छपे चयनित लेखों का एक सूचकांक है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख