- कसीनथूनी नागेश्वर राव महान् तेलगू पत्रकार थे।
- कसीनथूनी नागेश्वर राव ने 1907 ई. में ‘आन्ध्र पत्रिका’ नामक साप्ताहिक तेलगू समाचार-पत्र का प्रकाशन प्रारम्भ किया।
- 1920 ई. में गांधीजी के आह्वान पर ये असहयोग आन्दोलन में कूद पड़े।
- कसीनथूनी नागेश्वर राव ने इसमें सक्रिय भूमिका निभाई तथा इसके सम्बन्ध में चेतना जागृत की।
- वे कला के प्रेमी तथा प्रशंसक थे।
- उन्होंने कला व संस्कृति के उन्नयन तथा इस सम्बन्ध में शोध के उद्देश्य से अगस्त, 1924 ई. में मासिक तेलगू पत्रिका ‘भारती’ का प्रकाशन प्रारम्भ किया।
- विजयवाड़ा में श्री दुर्गा कलामन्दिरम् की स्थापना में भी राव की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।
- इस प्रकार एक पत्रकार, कलाकार तथा स्वाधीनता सेनानी के रूप में हमें राव की बहुमुखी प्रतिभा के दर्शन होते हैं।
- 1938 ई. में उनकी मृत्यु हो गई।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
नागोरी, डॉ. एस.एल. “खण्ड 3”, स्वतंत्रता सेनानी कोश (गाँधीयुगीन), 2011 (हिन्दी), भारतडिस्कवरी पुस्तकालय: गीतांजलि प्रकाशन, जयपुर, पृष्ठ सं 109।