कल्पना (मासिक पत्र)

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

कल्पना नाम से एक मासिक पत्र का प्रकाशन सन 1949 से 1951 तक होता रहा। इस पत्र का प्रकाशन हैदराबाद से होता था।

  • प्रारंभ से ही इस पत्र का स्वरूप साहित्यिक रहा।
  • आर्येंद्र शर्मा कल्पना मासिक पत्र के प्रधान संपादक रहे। इसके संपादक मंडल में बद्री विशाल पित्ती, जगदीश मित्तल, गौतम राव व मुनींद्र आदि थे।
  • कल्पना मासिक पत्र की भाषा और हिज्जे संबंधी अपने नियम हैं, जिनका वह पालन करती है। सामग्री चयन से लेकर मुद्रण तक में उसकी सुरुचि दृष्टव्य है।
  • साहित्यिक दृष्टि से कल्पना हिंदी पत्रों में अपना अग्रिम स्थान रखती है। वर्तमान हिंदी साहित्य को अग्रसर करने में इस पत्रिका का महत्वपूर्ण योगदान है।
  • नए तथा पुराने सभी प्रकार के लेखकों का सहयोग इस पत्रिका को प्राप्त हो रहा है, वैसे भी इस पत्रिका ने कभी अपने आप को किसी एक लेखक या मंडल में बांधना नहीं चाहा। इसकी संपादकीय नीति उदार है, पर सामग्री के चयन में स्तर का बराबर ध्यान रखा जाता है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी साहित्य कोश, भाग 2 |प्रकाशक: ज्ञानमण्डल लिमिटेड, वाराणसी |संकलन: भारतकोश पुस्तकालय |संपादन: डॉ. धीरेंद्र वर्मा |पृष्ठ संख्या: 74 |

संबंधित लेख