कंपाना दी रोमा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

कंपाना दी रोमा इटली के रोम नगर का समीपवर्ती क्षेत्र है। यह क्षेत्रफल में लगभग 800 वर्ग मील है। यह ज्वालामुखी के लावा से निर्मित एक मैदानी प्रदेश है। समुद्र तल से इसकी अधिकतम ऊँचाई 230 फुट है। इस क्षेत्र के पूर्वी भाग में, विशेषकर रोम और टिवाली नगरों के गीच, गंधक के सोते हैं, जिनमें खौलता हुआ जल जमीन के अंदर से निरंतर निकलता रहता है।

सीमा निर्धारण

रोम नगर की स्थिति कंपाना दी रोमा क्षेत्र के लगभग मध्य में है। इस क्षेत्र की सीमाएँ पूर्णत: निर्धारित नहीं की जा सकी हैं।[1] वर्तमान मानचित्र रचयिताओं के अनुसार सीमाएँ इस प्रकार हैं-

  1. उत्तर में सबेटाइन पहाड़ियाँ
  2. पूर्व में सैबीनी पर्वत
  3. दक्षिण में अलबान पहाड़ियाँ
  4. पश्चिम में टाइरीनियन सागर

मैदानी प्रदेश

यह ज्वालामुखीय लावा से निर्मित एक मैदानी प्रदेश है। इसका अधिकांश भाग घास से ढका है। समुद्र तट की ओर का भाग ढालुआँ है। समुद्र तल से इसकी अधिकतम ऊँचाई 230 फुट है। टाइबर और उसकी सहायक ऐनियन इस प्रदेश की मुख्य नदियाँ हैं। यहाँ की झीलों की उत्पत्ति मुख्यत: ज्वालामुखीय है, जैसे- रेजिलस, आलबानों और नेमी। ये परिमृत ज्वालामुखियों के मुख में जल भर जाने से बन गई हैं।

गंधक के सोते

इस क्षेत्र के पूर्वी भाग में, विशेषकर रोम और टिवाली नगरों के गीच, गंधक के सोते हैं, जिनमें खौलता हुआ जल जमीन के अंदर से निरंतर निकलता रहता है। इस भाग में स्थित सोलफ़ाटरा झील का निर्माण इसी जल के संचयन से हुआ है। जमीन में से उठती हुई गंधक इत्यादि की वाष्प से भरा इस प्रदेश का वातावरण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।[1]

अन्य नगर

रोम के अलावा इस क्षेत्र के अन्य महत्वपूर्ण नगर आलबानो, लेज़ियाले, फ्ऱाज़केटी और टिवाली हैं, जो सब इसकी सीमा पर स्थित हैं; आस्ट्रिया नगर एक समय प्राचीन रोम नगर का बंदरगाह था, परंतु अब ऐतिहासिक महत्व का स्थल मात्र है। समुद्र तट पर स्थित लीदों दी रोमा नगर भी उल्लेखनीय है।

कृषि

कंपाना क्षेत्र में सिंचाई द्वारा दाल, फल, अनाज और शाक का उत्पादन होता है, परंतु अधिकांश भूमि चरागाह के रूप में प्रयुक्त होती है। कुछ समय पूर्व से देश की सरकार कंपाना क्षेत्र में दक्षिणी भाग में स्थित पांटाईन की दलदली भूमि के सुधार में संलग्न है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 कंपाना दी रोमा (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 28 जनवरी, 2014।

संबंधित लेख