ओम प्रकाश
ओम प्रकाश
| |
पूरा नाम | ओम प्रकाश बक्शी |
जन्म | 19 दिसंबर, 1919 |
जन्म भूमि | जम्मू |
मृत्यु | 21 फ़रवरी, 1998 |
मृत्यु स्थान | मुम्बई |
कर्म भूमि | मुम्बई |
कर्म-क्षेत्र | सिनेमा |
मुख्य फ़िल्में | 'पड़ोसन', 'जूली', 'दस लाख', 'चुपके-चुपके', 'बैराग', 'शराबी', 'नमक हलाल', 'प्यार किए जा', 'खानदान', 'चौकीदार', 'लावारिस', 'आंधी', 'लोफर', 'ज़ंजीर' आदि। |
प्रसिद्धि | चरित्र अभिनेता |
नागरिकता | भारतीय |
अन्य जानकारी | फ़िल्म 'नमक हलाल' का दद्दू और 'शराबी' का मुंशीलाल बनकर ओमप्रकाश ने प्रत्येक भारतीय के दिल में जगह बनाई। |
ओम प्रकाश (अंग्रेज़ी: Om Prakash, जन्म: 19 दिसंबर, 1919 जम्मू; मृत्यु: 21 फ़रवरी, 1998 मुम्बई) भारतीय सिनेमा जगत में प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता थे। ओमप्रकाश ने लगभग 350 फ़िल्मों में काम किया। उनकी प्रमुख फ़िल्मों में 'पड़ोसन', 'जूली', 'दस लाख', 'चुपके-चुपके', 'बैराग', 'शराबी', 'नमक हलाल', 'प्यार किए जा', 'खानदान', 'चौकीदार', 'लावारिस', 'आंधी', 'लोफर', 'ज़ंजीर' आदि शामिल हैं। उनकी अंतिम फ़िल्म 'नौकर बीवी का' थी। महानायक अमिताभ बच्चन की फ़िल्मों में वे ख़ासे सराहे गए। 'नमक हलाल' का दद्दू और 'शराबी' का मुंशीलाल बनकर ओमप्रकाश ने प्रत्येक भारतीय के दिल में जगह बनाई।
विषय सूची
जीवन परिचय
ओम प्रकाश का जन्म 19 दिसंबर, 1919 को जम्मू में हुआ। इनका पूरा नाम 'ओम प्रकाश बक्शी' था। उनकी शिक्षा-दीक्षा लाहौर में हुई। उनमें कला के प्रति रुचि शुरू से थी। लगभग 12 वर्ष की आयु में उन्होंने शास्त्रीय संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। 1937 में ओमप्रकाश ने 'ऑल इंडिया रेडियो सीलोन' में 25 रुपये वेतन में नौकरी की थी। रेडियो पर उनका 'फतेहदीन' कार्यक्रम बहुत पसंद किया गया।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ हास्य अभिनेता ओमप्रकाश को जब गूंगा बनना पड़ा (हिंदी)। । अभिगमन तिथि: 12 दिसम्बर, 2012।
- ↑ कॉमेडी में 'फॉइल' की भूमिका तथा महत्व (हिंदी)। । अभिगमन तिथि: 12 दिसम्बर, 2012।
- ↑ ओमप्रकाश--कहीं मौत का अभिनय तो नहीं किया ? (हिंदी)। । अभिगमन तिथि: 12 दिसम्बर, 2012।
- ↑ डायनेमो ओमप्रकाश (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल) फ़िल्म जगत् (ब्लॉग)। अभिगमन तिथि: 25 अगस्त, 2012।
- ↑ राज एक्सप्रेस, 29.8.2010 से उद्धृत