एक खेल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

मुखपृष्ठ पर चयनित एक खेल के लेखों की सूची

ओलम्पिक खेल
Olympics-flag.jpg

         ओलम्पिक खेल अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली बहु-खेल प्रतियोगिता है। वर्ष 1896 में पहली बार आधुनिक ओलम्पिक खेलों का आयोजन ग्रीस (यूनान) की राजधानी एथेंस में हुआ था। प्राचीन काल में शांति के समय योद्धाओं के बीच प्रतिस्पर्धा के साथ खेलों का विकास हुआ। दौड़, मुक्केबाज़ी, कुश्ती और रथों की दौड़ सैनिक प्रशिक्षण का हिस्सा हुआ करते थे। इनमें से सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले योद्धा प्रतिस्पर्धी खेलों में अपना दमखम दिखाते थे। समाचार एजेंसी ‘आरआईए नोवोस्ती’ के अनुसार प्राचीन ओलम्पिक खेलों का आयोजन 1200 साल पूर्व योद्धा-खिलाड़ियों के बीच हुआ था। ओलम्पिक खेलों में भारत स्वर्ण पदक भी जीत चुका है। ...और पढ़ें

क्रिकेट
भारत के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी

        क्रिकेट का इतिहास 16वीं शताब्दी से आज तक अत्यन्त विस्तृत रूप में विद्यमान है। पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच 1844 ई. के बाद खेला गया, यद्यपि आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट 1877 ई. से प्रारम्भ हुए। यह खेल मूल रूप से इंग्लैंड में विकसित हुआ जो कि अब पेशेवर रूप में अधिकांश राष्ट्रमंडल देशों में खेला जाता है। विश्व क्रिकेट में भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने आईसीसी द्वारा आयोजित तीनों विश्व चैंपियनशिप प्रतियोगिताओं (विश्व कप, चैम्पियंस ट्रॉफ़ी, टी-20 विश्व कप) में ख़िताब जीता है। ... और पढ़ें