इच्छलकरनजी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

इच्छलकरनजी बंबई राज्य के कोल्हापुर जिले में, पंचगंगा नदी के पास, कोल्हापुर नगर से 18 मील दूर, जिले का दूसरा बड़ा नगर है (स्थिति 16° 41' उ.अ. तथा 74° 31' पू.दे.)। यहाँ उद्योग धंधे बढ़ रहे हैं और संपूर्ण जनसंख्या के 40 प्रतिशत से अधिक लोग उद्योग धंधों में लगे हैं। यहाँ की जलवायु स्वास्थ्यप्रद है, परंतु कुओं का जल खारा है; अत: पेय जल नल द्वारा पंचगंगा नदी से लाया जाता है। कोल्हापुर राज्य के आराध्य देव श्री वेंकटेश जी के उपलक्ष्य में यहाँ प्रति वर्ष एक बड़ा मेला लगता है।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 508 |

संबंधित लेख